JuscoUnion Archives - Udit Vani

JUSCO चुनाव में तीनों निर्विरोध कमेटी मेंबरों ने रघुनाथ पांडेय का समर्थन किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पुराना नाम जुस्को श्रमिक यूनियन) चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए तीनों कमेटी मेंबरों ने गुरुवार को यूनियन ऑफिस पहुंचकर रघुनाथ पांडेय के प्रति आस्था व विश्वास जताते हुए उनकी टीम को समर्थन देने का ऐलान किया. रघुनाथ पांडेय एंड टीम ने तीनों कमेटी मेंबरों को फुलमाला पहनाकर स्वागत किया. उल्लेखनीय है कि चुनाव क्षेत्र संख्या-3 (वाटर मैनेजमेंट, सीवेज) से सूरज सिंह, चुनाव क्षेत्र संख्या-7 (पार्क एंड गार्डेन) से सुनील चौबे तथा चुनाव क्षेत्र संख्या-8 (फ्लीट मैनेजमेंट) से जीतेंद्र कुमार के खिलाफ एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं होने के कारण ये तीनों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है. तीनों कमेटी मेंबरों का सत्ता पक्ष को समर्थन मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

आज मतपत्रों का नमूना दिया जाएगा

उधर, यूनियन के चुनाव पदाधिकारी ने नोटिस जारी कहा है कि 6 जून को सुबह 11 से एक बजे और शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच मतपत्रों का नमूना और उम्मीदवारों का आईडी कार्ड दिया जाएगा. चुनाव पदाधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे यूनियन परिसर में आकर अपने आईडी कार्ड को प्राप्त कर लें.

The post JUSCO चुनाव में तीनों निर्विरोध कमेटी मेंबरों ने रघुनाथ पांडेय का समर्थन किया appeared first on Udit Vani.

JUSCO चुनाव में अब 15 की जगह 13 चुनाव क्षेत्र होगा
* कल ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पुराना नाम जुस्को श्रमिक यूनियन) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में संशोधन किया गया है. 15 चुनाव क्षेत्र को घटाकर 13 कर दिया गया है. टाउन इलेक्ट्रिकल की तीन सीटों को मिलाकर अब एक सीट कर दिया गया है. इस तरह अब 13 चुनाव क्षेत्र से 17 कमेटी मेंबर्स चुने जाएंगे. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा, सहायक चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान व सरोज पांडेय ने दावा-आपत्ति के निष्पादन के बाद निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया. निर्धारित समय तक बुधवार को 10 दावा तथा आपत्ति दाखिल की गई थी, जिसमें से 9 का निष्पादन किया गया जबकि एक आपत्ति को खारिज कर दिया गया. गुरुवार 29 मई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. उसके ऊपर 30 मई को दावा एवं आपत्ति की जा सकेगी. इसी दिन दावा-आपत्ति में सुधार कर शाम 6 बजे मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी.

अब नई सूची के मुताबिक निर्वाचन क्षेत्र इस प्रकार है.

चुनाव क्षेत्र संख्या

चुनाव क्षेत्र सीटों की संख्या

1. पब्लिक हेल्थ विभाग 2 सीट

2. डीजीबीआर, फाइनांस एंड एकाउंट्स 1 सीट

3. वाटर वर्क्स ऑफिस, वेस्ट वाटर 1 सीट

4. वाटर डिस्ट्रीब्यूशन, एनआरडब्ल्यू, डिमना कॉम्प्लेक्स 2 सीट

5. पीपुल फंक्शन, डीईटीपी, इपीसी, इपीसी एमिनिटिज, सेफ्टी, यूटिलिटिज बिलिंग 1 सीट

6. टाउन इलेक्ट्रिकल्स से 3 सीट

7.  हॉर्टीकल्चर सर्विसेस, प्रोक्योरमेंट, जमशेदपुर टाउन ऑपरेशंस, टाउन सर्विसेस 1 सीट

8. एफएमसी, एडमिन, एमडी ऑफिस 1 सीट

9. सीएमजी-इलेक्ट्रिकल, सीएमजी-इंस्ट्रूमेंटेशन, सीएमजी मेकनिकल,वाटर क्वालिटी लैब, वेस्ट वाटर नेटवर्क 1 सीट

10. आरपीएच 1 सीट

11. एसके पावर डिस्ट्रीब्यूशन 1 सीट

12. वाटर वर्क्स से 1 सीट

13. इंट्रीग्रेटेड कस्टमर सर्विसेस 1 सीट

The post JUSCO चुनाव में अब 15 की जगह 13 चुनाव क्षेत्र होगा appeared first on Udit Vani.

JUSCO श्रमिक यूनियन चुनाव : ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्रों के प्रकाशन के साथ ही विरोध भी शुरू
* कमेटी मेंबरों ने बड़े स्तर पर निर्वाचन क्षेत्रों में हेरफेर करने का आरोप लगाया

* कल सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच की जा सकेगी दावा-आपत्ति

उदित वाणी, जमशेदपुर : 10 जून को होने वाले जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव को लेकर मंगलवार को ड्रॉफ्ट चुनाव क्षेत्रों का प्रकाशन कर दिया गया. सुबह 10 बजे इसका प्रकाशन हुआ. प्रकाशन के साथ ही कमेटी मेंबरों और यूनियन के सदस्यों में इसका विरोध भी शुरू हो गया है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया है कि रघुनाथ पांडेय ने अपने समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर निर्वाचन क्षेत्रों में छेड़छाड़ की है और विभिन्न डिविजनों और सेक्सन को इधर से उधर कर दिया है, ताकि विरोधियों के जीतने की संभावनाएं नहीं रहे.

यही नहीं कमेटी मेंबरों का यह भी आरोप है कि निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारण में यूनियन सदस्यों की संख्या में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है. कोई निर्वाचन क्षेत्र में 35 तो किसी में 65 सदस्य है. वैसे इस ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्र पर बुधवार 28 मई को दावा-आपत्ति की जा सकेगी. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा के अनुसार 28 मई बुधवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे के बीच दावा आपत्ति की जा सकेगी. इसके बाद अंतिम रूप से निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन शाम 7 बजे कर दिया जाएगा. इस ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्र पर हो रहे विरोध से माना जा रहा है कि बुधवार 28 मई को बड़े स्तर पर दावा-आपत्ति दर्ज की जाएगी.

15 निर्वाचन क्षेत्र में 17 सीटें

जारी सूची में 15 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गये हैं जिसमें 17 सीट होंगे. चुनाव क्षेत्र संख्या-1, पब्लिक हेल्थ विभाग से 2 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-2, डीजीबीआर, फाइनांस एंड एकाउंट्स से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-3,वाटर वर्क्स ऑफिस, वेस्ट वाटर से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-4, वाटर डिस्ट्रीब्यूशन, एनआरडब्ल्यू, डिमना कॉम्प्लेक्स से 2 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-5, सोनारी सब स्टेशन,टीएमएच, जेनरल ऑफिस, मीटर से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-6, एडिमन,डीइटीपी,इपीसी, इपीसी एमिनिटिज, एमडी ऑफिस, सेफ्टी, यूटिलिटिज बिलिंग से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-7, हॉर्टीकल्चर सर्विसेस, पीपुल फंक्शन, प्रोक्योरमेंट, जमशेदपुर टाउन ऑपरेशंस, टाउन सर्विसेस से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-8, सिविल, मीटर (सोलर), बगान एरिया, टीआरएम, ऑफिस, जेनरल मेंटनेंस, ऑफिस मेंटनेंस, इंस्पेक्शन, सीएमई, सब स्टेशन, वीआइपी, स्ट्रीट लाइट से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-9, एफएमसी, वेस्ट वाटर नेटवर्क से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-10, सीएमजी-इलेक्ट्रीकल, सीएमजी-इंस्ट्रूमेंटेशन, सीएमजी मेकनिकल,वाटर क्वालिटी लैब से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-11, आरपीएच से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-12, एसके पावर डिस्ट्रीब्यूशन से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-13, वाटर वर्क्स से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-14, रिपोर्ट सेंटर, एसएंडटी,एनएमसीसी, इपीसी से 1 सीट तथा चुनाव क्षेत्र संख्या-15, इंट्रीग्रेटेड कस्टमर सर्विसेस से 1 सीट निर्धारित किया गया है.

The post JUSCO श्रमिक यूनियन चुनाव : ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्रों के प्रकाशन के साथ ही विरोध भी शुरू appeared first on Udit Vani.

AGM में हाथ उठाकर हुआ रघुनाथ पांडेय का कॉप्शन, 10 जून को होगा JUSCO श्रमिक यूनियन का चुनाव
चुनाव पदाधिकारी ने यूनियन चुनाव की अधिसूचना जारी की

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल परिसर स्थित ग्रीन लॉन में सोमवार को टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) की आमसभा हुई, जिसमें यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को को ऑप्ट कर लिया गया. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा ने पांडेय के कॉप्शन का प्रस्ताव लिया, जिसे हाथ उठाकर यूनियन सदस्यों ने पारित किया. इस तरह अब रघुनाथ पांडेय अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकेंगे. आमसभा में यूनियन के कुल 648 सदस्यों में से लगभग 500 सदस्य मौजूद थे. विपक्ष की ओर से कप्शन प्रक्रिया का कोई विरोध नहीं किया गया. विपक्षी खेमे के गोपाल जायसवाल का कहना है कि 500 में केवल 50 लोगों ने हाथ उठाया, उसमें भी आधे डर से हाथ उठाए. हमारी हमेशा से मांग रही है कि एजीएम में को ऑप्शन बैलेट के आधार पर हो, लेकिन नहीं हुआ. संविधान की संशोधित प्रतिलिपि भी सदस्यों को नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि हमारी आगे की रणनीति चुनाव में जाने की है. पहले विपक्ष ने आमसभा में को ऑप्शन की प्रक्रिया का विरोध करने को कहा था. मगर विरोधी खेमे के साइलेंट मोड में आने पर भी कई सवाल उठ रहे हैं? एक नेता का कहना है कि विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए प्रेशर डिप्लोमेसी की चाल चल रहा है.

11 बजे से शुरू हुई आमसभा

कर्मचारियों का एजीएम स्थल पर आना 10 बजे से ही शुरु हो गया था. एजेंडा के मुताबिक चुनाव पदाधिकारी ने दिवगंत सदस्यों के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया. दिवगंत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद रघुनाथ पांडेय का नाम सदस्य के लिए कॉप्शन का प्रस्ताव पेश किया गया. कोई दूसरा नाम सामने नहीं आने पर सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से कॉप्शन को पास कर दिया. इस तरह रघुनाथ पांडेय को यूनियन का सदस्य चुन लिया गया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी सीएस झा ने सदस्यों के नाम नोटिस जारी कर रघुनाथ पांडेय के सह सदस्य के रुप में कॉप्ट होने की जानकारी दी.

चुनाव कार्यक्रम जारी, 10 को होगा मतदान

एजीएम समाप्त होने के बाद चुनाव पदाधिकारी ने शाम में चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया. जारी कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार की शाम 6 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. मंगलवार 27 मई को सुबह 10 बजे ड्राफ्ट चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन तथा 28 मई बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्राफ्ट चुनाव क्षेत्र पर दावा-आपत्ति दाखिल होगा.शाम 6 बजे अंतिम चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन, 29 मई गुरुवार की सुबह 10 बजे चुनाव क्षेत्र के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. 30 मई शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावा आपत्ति दाखिल तथा शाम 6 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. 31 मई शनिवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण, 2 जून सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने तथा शाम 7 बजे नामांकन पत्र जमा करनेवाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 3 जून मंगलवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा शाम 7 बजे जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन हो जाएगा. 4 जून बुधवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने तथा शाम 7 बजे नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा. 6 जून शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक उम्मीदवारों के बीच मतपत्र के नमूनों का वितरण किये जाएंगे. ये सभी कार्यक्रम यूनियन कार्यालय परिसर में होंगे. 10 जून मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. शाम 4.15 बजे चुनाव पदाधिकारी द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी समिति से कार्यभार का हस्तांतरण, शाम 4.30 बजे से मतपत्रों की गिनती अंतिम परिणाम आने तक, अंतिम परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी तथा कमेटी मेंबरों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण तथा 11 जून को नई कमेटी को कार्यभार हस्तांतरण किया जाएगा. ये सभी कार्यक्रम टाटा स्टील यूआइएसएल परिसर में होगा. सभी कार्यक्रम कमेटी मेंबर तथा पदाधिकारी के लिए एक साथ चलेंगे.

टॉप फोर पद के लिए 5000 होगा नामांकन शुल्क

चुनाव पदाधिकारी ने नामांकन पत्र का शुल्क भी निर्धारित कर दिया है. इस संबंध में नोटिस जारी कहा गया है कि कमेटी मेंबर के चुनाव के लिए प्रति नामांकन पत्र 1000 रुपये, उपाध्यक्ष तथा सहायक सचिव के पद के लिए प्रति नामांकन पत्र 3000 रुपये तथा अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, डिप्टी प्रेसिडेंट तथा कोषाध्यक्ष के लिए प्रति नामांकन पत्र 5000 रुपये शुल्क लगेंगे. इसके अलावा चुनाव नियमावली भी प्रकाशित की गई, जिसमें बताया गया है कि कोई भी प्रत्याशी कमेटी मेंबर या पदाधिकारी यानि एक ही चुनाव लड़ सकता है. जिस चुनाव क्षेत्र के मतदाता होंगे उसी क्षेत्र से कमेटी मेंबर का चुनाव लड़ सकेंगे. अप्रैल 2025 के वेतन से सदस्यता शुल्क कटौती होनेवाले ही मतदाता होंगे, जबकि कमेटी मेंबर चुनाव लड़ने के लिए कम से कम लगातार दो वर्षों तक सदस्यता होना चाहिए. यह चुनाव तीन वर्षों की अवधि के लिए होगा.

17 कमेटी मेंबर्स और 10 ऑफिस बेयरर्स के लिए होगा चुनाव

इस साल यूनियन के चुनाव में केवल 17 कमेटी मेंबर्स और 10 ऑफिस बेयरर्स चुने जाएंगे. संविधान में संशोधन कर इनकी संख्या कम कर दी गई है. पहले 23 कमेटी मेंबर्स और 12 ऑफिस बेयरर्स थे.

विपक्षी नेता गोपाल जायसवाल जेनरल सेक्रेटरी का चुनाव लड़ेंगे

इस बार यूनियन के कोषाध्यक्ष और विपक्ष का चेहरा माने जाने वाले गोपाल जायसवाल जेनरल सेक्रेटरी का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है.

आचार संहिता लागू

चुनाव पदाधिकारी ने देर शाम तक चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दिया है. जारी संहिता के मुताबिक कोई भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं करेंगा. अपने निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर दूसरे निर्चावन क्षेत्र में नहीं जाएगा, चुनाव परिसर में मोबाइल फोन व कैमरा ले जाना मना होगा समेत कुल 12 निर्देश दिये गये हैं. आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर नामांकन रद्द किया जा सकता है. चुनाव से संबंधित सभी विवाद पर चुनाव समिति का फैसला अंतिम होगा.

The post AGM में हाथ उठाकर हुआ रघुनाथ पांडेय का कॉप्शन, 10 जून को होगा JUSCO श्रमिक यूनियन का चुनाव appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : विरोधी खेमे के हमले से बैकफूट पर आई JUSCO यूनियन ने मीडिया के समक्ष रखा अपना पक्ष
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन (अब टाटा स्टील सर्विसेस श्रमिक यूनियन) चुनाव को लेकर हमलावर विरोधी खेमे से बैकफूट पर आए सत्ता पक्ष ने गुरुवार को संवाददाता कर विरोधी खेमे के सवालों का जवाब दिया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया संविधान सम्मत है. यूनियन के महामंत्री सीडीएस कृष्णा तथा कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने यूनियन सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव पदाधिकारी सीएस झा के बार-बार चुने जाने पर उठाये गये विपक्ष के सवाल पर कहा कि यूनियन संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि कोई व्यक्ति कितनी बार चुनाव पदाधिकारी चुना जा सकता है. आर्टिकल 10 ए में कार्यकारिणी समिति को चुनाव पदाधिकारी तथा चुनाव समिति चुनने का अधिकार है. इस बार भी सभी प्रावधानों का अनुपालन करते हुए बुलाई गयी कमेटी मीटिंग में सीएस झा को चुनाव पदाधिकारी तथा अश्विनी मथान व सरोज पांडेय को सह चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

कोरम नहीं पूरा करने पर

कार्यकारिणी समिति के कोरम पूरा नहीं होने पर सत्ता पक्ष का कहना था कि संविधान में कुल कमेटी मेंबरों की संख्या के एक तिहाई सदस्यों की उपस्थिति होने का प्रावधान है, जबकि विपक्ष इसे दो तिहाई बता रहा है. वर्तमान में 34 कमेटी मेंबर्स है, जिनमें से कमेटी मीटिंग में 22 ने हस्ताक्षर किए है जबकि कोरम पूरा करने के लिए 12 सदस्यों की ही जरुरत थी. ये लोग अब चुनाव में अपनी हार को देखते हुए चुनाव रोकवाने का प्रयास कर रहे हैं तथा झूठे आरोप लगा रहे हैं. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव समिति ने जिम्मेदारी संभाल ली है और 26 मई को आमसभा होगी.

अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो रघुनाथ पांडेय का हारना तय-एसएल दास

उधर, यूनियन के पूर्व महामंत्री एसएल दास ने कहा है कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो रघुनाथ पाण्डेय का हारना तय है. उनके तीनों चहेते धांधली करके चुनाव जिताने में माहिर है. इसलिए इनको हर एक बार चुनाव पदाधिकारी बनाया जाता है. रघुनाथ पाण्डेय के खिलाफ जो जाता है उसको मेनेजमेंट का सहारा लेकर या तो नौकरी से बर्खास्त करा दिया जाता है या उसका ट्रांसफर करा दिया जाता है अथवा उसके पीछे मैनेजमेंट का आदमी लगा दिया जाता है और इस तरह डराकर चुनाव जीत लिया जाता है. वैसे भी कर्मचारी उनसे भयभीत रहता है.

The post Jamshedpur : विरोधी खेमे के हमले से बैकफूट पर आई JUSCO यूनियन ने मीडिया के समक्ष रखा अपना पक्ष appeared first on Udit Vani.

JUSCO श्रमिक यूनियन चुनाव को लेकर कल कमेटी मीटिंग
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन अब टाटा स्टील यूआइ सर्विसेस श्रमिक यूनियन हो गई है. इस नाम पर यूनियन का पहला चुनाव होने जा रहा है. चुनाव के लिए पारित प्रस्ताव की संपुष्टि के लिए बुधवार को यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलायी गयी है. यह कमेटी मीटिंग सुबह 10 बजे होगी. कमेटी मीटिंग में चुनाव पदाधिकारी के रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सहायक सचिव सीएस झा तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी के रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन से ही सीआरएम से दो कमेटी मेंबर अश्विनी मथान तथा सरोज पांडेय के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया था. बुधवार की कमेटी मीटिंग में इन नामों की संपुष्टि होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरु होगी. बताया जा रहा है कि 26 मई को यूनियन की वार्षिक आमसभा टाटा स्टील यूआइएसएल ग्रीन में होगी.

The post JUSCO श्रमिक यूनियन चुनाव को लेकर कल कमेटी मीटिंग appeared first on Udit Vani.

जुस्को श्रमिक यूनियन की एजीएम में यूनियन कार्यकाल को तीन माह बढ़ाया गया
चुनाव अक्टूबर में होने के चलते यूनियन ने कार्यकाल को तीन माह बढ़ाया

उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यकाल में तीन माह का विस्तार किया गया है. सोमवार को जुस्को श्रमिक यूनियन की आयोजित वार्षिक आम सभा (एजीएम) में अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया. जुस्को ग्रीन में शाम 4 बजे एजीएम शुरू हुई. एजेंडा के तहत सबसे पहले मृत सदस्यो को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया गया. मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद पिछले एजीएम की कार्यवाही विवरणी को महामंत्री सीडीएस कृष्णा ने पढ़कर सुनाया, जिसकी पुष्टि सदस्यों ने की. तीसरे एजेंडा के तहत अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने तीन माह कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि यूनियन का चुनाव अक्टूबर 2022 में हुआ था.

इसके मुताबिक यूनियन का कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त होना चाहिए, लेकिन यूनियन संविधान में कार्यकाल अप्रैल से शुरू होने का प्रावधान है. इसके अनुसार 31 मार्च को कार्यकाल समाप्त हो गया. पांडेय ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में तीन माह कार्यकाल बढ़ाने का प्रावधान है. यूनियन के समक्ष फिलहाल कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन, एलटीसी, आरओ (रि-ऑर्गनाइजेशन), टीपीआर जैसे मुद्दे लंबित हैं. यूनियन इन मुद्दों पर प्रबंधन से बात कर रही है, इसलिए तीन माह का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जा रहा है. 30 जून तक यूनियन का चुनाव करा लिया जाएगा.

The post जुस्को श्रमिक यूनियन की एजीएम में यूनियन कार्यकाल को तीन माह बढ़ाया गया appeared first on Udit Vani.

विवादों के बीच जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव आज, जानिए कौन कौन है दावेदार
उदित वाणी, जमशेदपुर : लंबी अदालती प्रक्रिया और विपक्ष के विरोध के बीच बुधवार 26 अक्टूबर को जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव होने जा रहा हैं. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान को लेकर कुल 15 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से 7 पर ऑफिस बेयरर्स और 8 पर कमेटी मेंबर्स के चुनाव होंगे. चुनाव के जरिए 12 ऑफिस बेयरर्स और 23 कमेटी मेंबर्स का चुनाव होगा. कुल मतदाताओं की संख्या 609 हैं. चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच जुस्को टाउन विभाग में होगा. इसके बाद मतगणना होगी. उधर, विपक्ष के नेताओं ने रघुनाथ पांडेय पर जान बुझकर विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के डम्मी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.

हाई कोर्ट के फैसले के बाद हो रहा चुनाव

झारखंड हाई कोर्ट ने पिछले दिनों यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के पक्ष में फैसला देते हुए अधूरी चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने यूनियन के विरोधी खेमे के नेता गोपाल जायसवाल की ओर से हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को तो खारिज किया ही, श्रमायुक्त के उस फैसले को भी पलट दिया, जिसमें रघुनाथ पांडेय द्वारा कराई गई आमसभा को अवैध करार दिया गया था. जायसवाल ने जून 2022 में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा चुनाव प्रक्रिया कराने की मांग की थी.

यूनियन के कार्यकाल पर सवाल

जिस अफरा तफरी में यह चुनाव हो रहा है, उससे यूनियन के कार्यकाल पर सवाल उठ रहा है. ट्रेड यूनियन जानकारों का कहना है कि हाई कोर्ट का फैसला 2020-23 यूनियन की आमसभा और चुनाव प्रक्रिया के आलोक में आया है. अगर इस आमसभा और चुनाव प्रक्रिया पर चुनाव होता है तो इसकी मियाद 2023 में खत्म हो जाएगी. 2022-25 के कार्यकाल के लिए लेबर एक्ट के तहत यूनियन को दोबारा आमसभा के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया करानी होगी, जो इस बार नहीं हो रही है. पुरानी आमसभा के साथ ही केवल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ.

अब विपक्ष के आगे की रणनीति क्या होगी?

हाई कोर्ट के फैसले के बाद बैकफूट पर आए विपक्ष के नेताओं की कोशिश है कि अब यूनियन में वैसे लोग जीतकर आए, जो रघुनाथ पांडेय के पिछलग्गू नहीं हो. लेकिन यह आसान नहीं होगा, क्योंकि यूनियन की राजनीति में सत्ता बदलते ही कमेटी मेंबरों और ऑफिस बेयरर्स की आस्था भी रातोंरात बदल जाती है.

ढ़ाई साल से विवाद में यूनियन

जुस्को श्रमिक यूनियन का विवाद पिछले ढ़ाई साल से चल रहा था. यूनियन का कार्यकाल मार्च 2020 में ही खत्म हो गया था. मार्च माह के अंत में चुनाव होने वाला था, लेकिन देश भर में ल़ॉक़डाउन लगने के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया. इसी बीच जुस्को यूनियन के विरोधी खेमा के नेता एसएल दास ने डीएलसी को पत्र देकर रघुनाथ पांडेय द्वारा कराई गई आमसभा की वैधता को चुनौती दे दी और आरोप लगाया कि इसमें विरोधी खेमे के नेताओं को शामिल नहीं होने दिया गया. डीएलसी को सौंपे पत्र में उन्होंने प्रमाण समेत यह आरोप लगाया था कि रघुनाथ पांडेय ने अपना को-ऑप्शन खुद कर लिया. इस आरोप पर श्रम विभाग ने जांच की और आमसभा को अवैध करार दिया. श्रमायुक्त के इस फैसले को रघुनाथ पांडेय ने हाई कोर्ट में चुनौती दी. अभी हाई कोर्ट में यह मामला चल ही रहा था कि गोपाल जायसवाल ने भी दोबारा चुनाव प्रक्रिया चालू करने की मांग की. लेकिन इन दोनों याचिकाओं को हाई कोर्ट ने खारिज कर रघुनाथ पांडेय के पक्ष में फैसला दे दिया.

अक्टूबर 2020 में शुरू हुई थी चुनाव प्रक्रिया

कोविड के संक्रमण कम होने के बाद अक्टूबर 2020 में जुस्को श्रमिक यूनियन की प्रक्रिया शुरू हुई. प्रक्रिया के तहत 3-4 नवम्बर को चुनाव होने थे. इस बीच नामांकन भरने से लेकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची तक जारी हो गई. लेकिन येन वक्त पर तत्कालीन डीसी सूरज कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी.

अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार रिटायर

रघुनाथ पांडेय को चुनौती देने वाले संतोष कुमार झा और उदय नारायण रिटायर हो चुके हैं. उल्लेखीय है कि अध्यक्ष पद के लिए पहले दो उम्मीदवार थे, लेकिन कोविड के दौरान दूसरे उम्मीदवार डीके सिंह के निधन के बाद अध्यक्ष पद के लिए दोबारा मतदान प्रक्रिया हुई. यही नहीं वर्तमान जेनरल सेक्रेटरी वीडी गोपाल कृष्णा भी रिटायर हो गये हैं. इस पद के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार थे. वीडी गोपाल कृष्णा के अलावा सीडीएस कृष्णन और सूर्य प्रकाश पाठक हैं.

ऑफिस बेयरर्स के उम्मीदवार

पद              उम्मीदवार

1.अध्यक्ष      रघुनाथ पांडेय, विनोद कुमार राम

2.वर्किंग प्रेसीडेन्ट-   अमरनाथ तिवारी, संतोष कुमार, डीकेपी सिंह, गोविंद झा (कुल पद-01)

3.डिप्टी प्रेसीडेन्ट-पीएन सिंह, विनय कुमार, मनीष कुमार दूबे (कुल पद-01)

4.वाइस प्रेसीडेन्ट-पीके बनर्जी, एमए रहमान, उमेश रॉय, पिंटू शर्मा, मनोज कुमार पांडेय, रूपू भकत, बसंत कुमार बेहरा (कुल पद-04)

5.जेनरल सेक्रेटरी-सीडीएस कृष्णन, सूर्य प्रकाश पाठक, (कुल पद-01)

6.असिस्टेंट सेक्रेटरी-टी.कुमार, अखिलेश कुमार राय, जीपी महतो, संजय लाल, बबन प्रसाद सिन्हा, बुलबुल कुमार सिंह, फिरोज अली खान, कुमार कौशिक (कुल पद-03)

7.ट्रेजरर-कमलेश कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद जायसवाल (कुल पद-01)

कमेटी मेंबर्स के उम्मीदवार

चुनाव क्षेत्र     वोटिंग लोकेशन  उम्मीदवार

1.वन ए-वाटर वर्क्स एंड आरपीएच वाटर वर्क्स जेल चौक  आरके शुक्ला, धीरज कुमार, प्रशांत कुमार वाजपेयी, गुरु चरण महतो, राज कुमार यादव, मोहन बहादूर, अशोक कुमार, दिलीप कुमार पांडेय (कुल पद-03)

वनबी-वाटर डिस्ट्रिब्यूशन  सेंट्रल वाटर टावर नॉर्थन एरिया अखिलेश कुमार मिश्रा, मिसरी मांझी, अर्जुन लाल, विजय शंकर पांडेय, प्रसन्नजीत दास, अखिलेश कुमार, अमित सरकार, सुरेश मुखी, धीरज मुखी (कुल पद-04)

वन सी-सीवेज एंड पम्पिंग   सूरज सिंह (निर्विरोध)

2.पीएसडी एंड टाउन इलेक्ट्रिकल  टाउन इलेक्ट्रिकल नॉर्दन टाउन, अश्विनी पॉल, अजीत कमार मिश्रा, मंटू महतो, सुखविंदर सिंह गिल, चन्द्रशेखर प्रधान, ए तुलसी राव, बेलाल अहमद अंसारी, विजय बहादूर सिंह, अब्दुल खालिद, सुखबीर सिंह परमार, जॉन्स एलेन डेस्की (कुल पद-04)

3.हॉर्टिकल्चर एंड पर्चेज    सुनील चौबे (निर्विरोध)

4.डीबीएस एंड जीआरएस  सेंट्रल वाटर टावर नॉर्दन टाउन-शंकर दयाल सिंह, मुन्ना मुखी, राजू गोराई, राजेश वर्मा (कुल पद-02)

5.पब्लिक हेल्थ    हेल्थ डिपो काशीडीह- खेम लाल, सूर्य प्रकाश, प्रवीण कमार राय, सारो हांसदा, सतीश कुमार, रविन्दर सिंह गिल, सफदर अली, संध्या कुमारी (कुल पद-04)

6.आईसीएस    जुस्को कैंपस-मुकेश सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिंह (कुल पद-01)

7.एडमिनिस्ट्रेशन, एचआर, बिलिंग, सीएसआर   जुस्को कैंपस-संदीप बोस, सुशील कुमार मुखी (कुल पद-01)

8.एफएमसी और एजुकेशन  जुस्को कैंपस-विनोद प्रसाद, राजेश कुमार कंठ (कुल पद-01)

9.ईपीसी और एकाउन्ट्स     शैलेश कुमार (निर्विरोध निर्वाचित)

तीन कमेटी मेंबर्स निर्विरोध

सूरज सिंह, सुनील चौबे और शैलेश कुमार

The post विवादों के बीच जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव आज, जानिए कौन कौन है दावेदार appeared first on Udit Vani.