jugsalai fatak Archives - Udit Vani

Jamshedpur : Rail फाटक के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, GRP कर रही पहचान की कोशिश
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत रेल फाटक के सामने पोल संख्या 251/2 के पास बुधवार शाम करीब 4:30 बजे एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस और टाटानगर रेल पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है. मृतक के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके. अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि संभवतः वृद्ध व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई होगी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से फाटक के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा था. स्थानीय लोगों ने जब उसे रेल लाइन के पास पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों के माध्यम से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वृद्ध की पहचान और उसकी अंतिम गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को 70 वर्ष के आसपास के किसी लापता व्यक्ति की जानकारी हो, तो वे जुगसलाई थाना या टाटानगर जीआरपी से संपर्क करें.

The post Jamshedpur : Rail फाटक के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, GRP कर रही पहचान की कोशिश appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर आज शाम 6 बजे लाइट का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे शिलान्यास, विधायक मंगल कालिंदी भी रहेंगे उपस्थित
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीब आधी शताब्दी के संघर्ष और तीन पीढ़ियों के इंतजार के बाद बने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर आज शनिवार 20 मई को शाम 6:00 बजे लाइट लगाने के काम का शिलान्यास किया जाएगा।

रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते शिलान्यास हुए इस ओवरब्रिज के निर्माण में हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मंगल कालिंदी की भी अहम भूमिका रही है। बन्ना और मंगल के ही प्रयासों से ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा हुआ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों गत 31 जनवरी को इसका उद्घाटन भी किया गया।

उद्घाटन के समय तक ओवर ब्रिज पर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं थी। बन्ना गुप्ता और मंगल कालिंदी के प्रयासों से ही जुगसलाई नगर परिषद ने इस दिशा में कवायद तेज की और टेंडर की प्रक्रिया पूरी करा रास्ता साफ करा दिया। इसी के बाद मना गुप्ता के हाथों लाइट के कार्य का शिलान्यास होने जा रहा है।

आज शनिवार 20 मई, संध्या 6 बजे जुगसलाई साईड ओवर ब्रिज के पास शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।

बताते चलें कि खतियानी जोहर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन गत 31 जनवरी को किया था। 45 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हुआ था।

वही नवनिर्मित जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज में बिना स्ट्रीटलाईट के यातायात शुरू दिए जाने से स्थानीय लोगो में काफी नाराजगी देखी जा रही थी। स्थानिय स्वंयसेवी संगठनों के साथ राजनितिक संगठनों ने इसके लिए रेलवे के साथ –साथ स्थानीय जिला प्रशासन के पास आपत्ति जतायी थी।

इसी के बाद बन्ना गुप्ता और मंगल कालिंदी की पहल पर जुगसलाई नगर परिषद ने तेजी से कार्रवाई कर लाइट लगाने का काम का रास्ता साफ किया।

जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज में स्ट्रीटलाईट को लेकर 48,64,600 रुपया की निविदा निकाली गई। निविदा का प्रकाशन 10 फरवरी को किया गया था। निविदा भरने की अंतिम तारीख 3 मार्च थी। निविदा को 6 मार्च को खोला गया था। इसके बाद औपचारिकता पूरी कर एजेंसी का चयन किया गया और अब 20 मई को लाइट लगाने का शिलान्यास होने जा रहा है।

बताते चलें कि एक किलोमीटर लंबे आरओबी व पहुंच पथ पर 110 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। इसमें 90 वाट की क्षमता वाली एलईडी लाइट लगेगी।

The post JAMSHEDPUR: जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पर आज शाम 6 बजे लाइट का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे शिलान्यास, विधायक मंगल कालिंदी भी रहेंगे उपस्थित appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जुगसलाई रेलवे फाटक पर बनेगा फुट ओवरब्रिज स्थल निरीक्षण के बाद डीआरएम ने दिया आश्वासन सांसद विद्युत महतो की पहल पर निरीक्षण को पहुंचे थे डीआरएम
उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे फाटक पर फुट ओवरब्रिज की मांग को डीआरएम के स्तर पर अनौपचारिक रजामंदी मिल गयी है. टाटानगर के दौरे पर आए चक्रधरपुर के डिवीजनल रेल मैनेजर (डीआरएम) अरूण राठौर ने आज जुगसलाई रेलवे फाटक के स्थल निरीक्षण के बाद फुट ओवरब्रिज की जरूरत को खुद ही स्वीकार किया और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजूदगी में कहा कि जल्द फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होगा. उन्होंने यहां तक कहा कि इसके लिए फंडिंग की समस्या आड़े नहीं आएगी. दरअसल, रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. इससे फाटक से होकर रोजाना पैदल आने जाने वाले मजदूरों,कामगारों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं के लिए काफी मुश्किल हो गयी और वे जुगाड़ के जरिए अपनी जान जोखिम में डालकर फाटक पार कार रहे हैं या 50 मीटर की दूरी पार करने के लिए डेढ़ किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. इस मांग को लेकर कई राजनीतिक दलों ने लगातार आंदोलन भी किया.इस हालात से चिंतित सांसद विद्युत वरण महतो ने खुद पहल की और डीआरएम को जमीनी हालात से अवगत कराने के लिए रेलवे फाटक का स्थल निरीक्षण करने का आग्रह किया. सांसद के आग्रह पर आज डीआरएम आज मौके पर पहुंचे. सांसद ने कहा कि रेलवे तो अपना काम करेगी लेकिन इसमें राज्य सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी अदा करनी होगी. उन्होंने डीआरएम से बागबेड़े के वायरलेस मैदान में वॉकिंग ट्रैक और मैदान के सौंदर्यीकरण की भी मांग की जिस पर उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला. डीआरएम के आश्वासन के बाद जुगसलाई रेलवे फाटक से होकर पैदल आने जाने वालों को राहत मिलेगी.

The post Jamshedpur: जुगसलाई रेलवे फाटक पर बनेगा फुट ओवरब्रिज   स्थल निरीक्षण के बाद डीआरएम ने दिया आश्वासन  सांसद विद्युत महतो की पहल पर निरीक्षण को पहुंचे थे डीआरएम appeared first on Udit Vani.

‘अग्निपथ’ की लहर अब जमशेदपुर में भी दिखी, युवाओं ने किया जुगसलाई फाटक जाम, कई ट्रेनें फसी
बिहार, हरियाणा, समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन

बिहार में 5 ट्रेनें जलाई गई

उदित वाणी जमशेदपुर : “अग्निपथ”… सेना में बहाली को लेकर बदले गये नियम और अग्निपथ योजना का विरोध हर जगह शुरू हो चुका है. जमशेदपुर में भी यह आंदोलन तेज हो चुका है, जिसकी पहली चिंगारी जमशेदपुर के जुगसलाई फाटक के पास दिखायी दी. यहां जुगसलाई फाटक को युवाओं ने जाम कर दिया. ये लोग सेना, सीइइ परीक्षा, एयरफोर्स, नेवी रिजल्ट और टीओडी को भी वापस लेने की मांग कर रहे थे जबकि सेना में चार साल के कांट्रैक्ट पर होने वाली बहाली योजना अग्निपथ का भी विरोध कर रहे थे.

प्रदर्शनकारियों ने किया रेल जाम

इन लोगों के जाम के कारण जुगसलाई फाटक से गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रुक गया. इस जाम के कारण काफी ट्रेनें फंसी रही. फाटक से लोगों का आना जाना तो होता रहा, लेकिन ट्रेनों का परिचालन नहीं होने दिया गया. सारे लोग केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना बहाली की नीतियों का विरोध कर रहे थे.

पुलिस अधिकारी लोगो को समझाते हुए

युवाओं का कहना था कि एक तो पहले से ही नौकरी के लाले पड़े हुए है और अब सेना की बहाली में जो युवाओं का जज्बा था और उनका भविष्य संवरने का एक अवसर था, उसको भी केंद्र सरकार छिनने वाली है. रेलवे ट्रैक जाम होने की सूचना मिलने के बाद वहां रेलवे पुलिस पहुंची. युवाओं को वहां समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवा नहीं माने.

लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. एक घंटे तक यह हंगामा होता गया. इस दौरान जमकर बवाल हुआ. पुलिस के साथ भी उन लोगों ने हंगामा किया. जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई समेत आसपास के कई थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंची. लेकिन लोग नहीं माने. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी युवाओ ने किया. इस हंगामा के कारण टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें फंसी हुई है.

ट्रैक खाली करने का निर्देश देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर

जाम के चलते ट्रेन संख्या 18183 टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस फंसा हुआ है. इसके अलावा गीतांजलि एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में रोका गया है. हावड़ा – बड़बिल जनशताब्दी, हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को चाकुलिया में रोका गया है. इसी तरह अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस भी चक्रधरपुर में रोका गया है. यात्री भी परेशान है.

घटनास्थल पर जब युवाओं का जब हंगामा बढ़ने लगा तो वहां जमशेदपुर के रेल एसपी के विजय शंकर समेत अन्य लोग पहुंचकर मामले को संभालने की कोशिश शुरू की है, लेकिन हालात संभलता नजर नहीं आ रहा है.

The post ‘अग्निपथ’ की लहर अब जमशेदपुर में भी दिखी, युवाओं ने किया जुगसलाई फाटक जाम, कई ट्रेनें फसी appeared first on Udit Vani.