JudicialCustody Archives - Udit Vani

Delhi Blast : जसीर वानी ने NIA कोर्ट में दाखिल की अर्जी, अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद के साथी जसीर बिलाल वानी ने एनआईए कोर्ट में एक अर्जी देकर एजेंसी हेडक्वार्टर में अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पटियाला हाउस एनआईए कोर्ट शनिवार को वानी की अर्जी पर सुनवाई करेगी. एनआईए ने जसीर बिलाल वानी को आतंकवादी डॉ. उमर का एक्टिव को-कॉन्स्पिरेटर बताया है. उसे 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को जसीर बिलाल वानी को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया था. एनआईए ने वानी को दिल्ली ब्लास्ट के सिलसिले में कोर्ट में पेश किया, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी.

एजेंसी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि उसने कथित तौर पर आतंकवादी हमले करने के लिए टेक्निकल मदद दी थी. खबर है कि वह जानलेवा कार बम ब्लास्ट से पहले ड्रोन को मॉडिफाई करने और रॉकेट बनाने की कोशिश में शामिल था.

आरोपी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला है और उसने आतंकवादी डॉ. उमर मुहम्मद नबी के साथ मिलकर आतंकवादी हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया था.

एनआईए बम धमाके के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है. एंटी-टेरर एजेंसी की कई टीमें अलग-अलग सुरागों का पीछा कर रही हैं और हमले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश में कई राज्यों में तलाशी ले रही हैं.

इस बीच, पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली के मशहूर लाल किले के पास हुए धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का लिंक जोड़ने में कामयाब रही है. पुलिस को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव ने ही आरोपियों को बम बनाने का तरीका बताया था.

एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी 200 बम तैयार करने की तैयारी में थे, जिन्हें दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में एक साथ फोड़ना था. प्लान उत्तर भारत के राज्यों में बम धमाके करने का था, और इसके लिए आईएसआई ने फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा रहे आरोपियों को ट्रेनिंग देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद के एक ऑपरेटिव को चुना था. अधिकारियों ने टेरर मॉड्यूल की जांच तेज कर दी है.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast : जसीर वानी ने NIA कोर्ट में दाखिल की अर्जी, अपने वकीलों से मिलने की इजाजत मांगी appeared first on Udit Vani.

RANCHI : 9 जून तक बढ़ायी गई विनय चौबे समेत पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि
उदित वाणी, रांची : एसीबी की बिशेष अदालत ने 38 करोड़ रूपये के शराब घोटाले मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह व सुधीर कुमार व सुधीर दास समेत पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि नौ जून तक बढ़ा दी. मंगलवार को सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. अदालत ने पेशी के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी है. ज्ञात हो कि विनय चौबे को एसीबी ने 20 मई को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों को 21 जून को गिरफतार किया गया है. फिलहाल विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह समेत सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. गिरफतारी के बाद राज्य सरकार द्वारा विनय चौबे समेत आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

The post RANCHI : 9 जून तक बढ़ायी गई विनय चौबे समेत पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : छोटू राम समेत 8 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए रवि राम उर्फ छोटू राम (ब्राह्मण टोला बस्ती निवासी) समेत आठ आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया.

आरोपियों के नाम और बरामदगी

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए अन्य आरोपियों में गोलू गुप्ता, सुमित गोप, अंगद प्रमाणिक, रोहित महतो, सूरज महतो, अनीश कुमार शर्मा और राजू कुमार वर्मा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक बुलेट मोटरसाइकिल और सात अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

अपराध की साजिश के दौरान दबोचे गए

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को सतबोहनी स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, ये सभी वहां अपराध की साजिश रच रहे थे.

ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी छोटू राम फिर गिरफ्तार

रवि राम उर्फ छोटू राम का आपराधिक इतिहास पहले से ही लंबा है. वह एक ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी है और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है और इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

The post West Singhbhum : छोटू राम समेत 8 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए appeared first on Udit Vani.

14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में अभिनेता अल्लू अर्जुन, जानिए मृतका के पति ने क्या कहा
उदित वाणी, जमशेदपुर: हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया. यह घटना हैदराबाद के एक थिएटर में हुई, जहां एक महिला की मृत्यु हो गई और उसके नौ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम जुबली हिल्स में अभिनेता के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया. अभिनेता अल्लू अर्जुन के जेल जाने की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड हैं.

अल्लू अर्जुन की पेशी

अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच करवाई गई और फिर पुलिस उन्हें लेकर नामपल्ली कोर्ट पहुंची. वहां उनकी पेशी हुई, और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभिनेता ने इस मामले में उच्च न्यायालय से तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया. अल्लू अर्जुन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. इस मामले में मृतक महिला के पति ने अभिनेता का बचाव किया है. भास्कर ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं.

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बयान दिया, “इस मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और कानून अपना काम कर रहा है.”

भगदड़ की वजह से हुई गिरफ्तारी

4 दिसंबर की रात, अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी. इस भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिससे 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

The post 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में अभिनेता अल्लू अर्जुन, जानिए मृतका के पति ने क्या कहा appeared first on Udit Vani.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई पूजा सिंघल
उदित वाणी, रांची: ईडी की बिशेष अदालत द्वारा मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की 14 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को जेल भेज दी गई. ईडी के बिशेष जज प्रभात कुमार शर्मा द्वारा सिंघल को 14 दिनों के लिए 8 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश पारित किया और पूजा सिंघल का अब नया ठिकाना कैदी नम्बर 1187 के रूप में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा है. गौरतलब है कि खूंटी के मनरेगा घोटाले के मनी लाउड्रिंग मामले में गिरफतार पूजा सिंघल को तीन बार रिमांड पर लेकर ईडी द्वारा कड़ी पूछताछ की गई और बुधवार को 14 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी द्वारा सिंघल को बिशेष अदालत में पेश किया गया.

जहां ईडी द्वारा सिंघल की फिर एक बार रिमांड पर लेने की अदालत से आग्रह की गई. परन्तु कानूनन अदालत द्वारा सिंघल को रिमांड पर लेने की अनुमति नहीं दी गई. अदालत द्वारा कहा गया कि फिर से रिमांड पर लेने के लिए ईडी को आवेदन देना होगा. वहीं पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने पूजा सिंघल स्वास्थ्य का हवाला देकर बिशेष सुविधा देने का आग्रह किया गया. लेकिन ईडी के डॉक्टर द्वारा पूजा सिंघल को फिट बताया गया. इसके बाद अदालत द्वारा उन्हें जेल में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सिंघल अब जेल में सामान्य कैदियों की तरह ही रहेंगी.

The post 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजी गई पूजा सिंघल appeared first on Udit Vani.