journalist Archives - Udit Vani

Seraikela-Kharsawan : नीमडीह थाना में ASI द्वारा पत्रकार से दुर्व्यवहार पर मचा बवाल
उदित वाणी, सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार और मोबाइल डाटा डिलीट करने की घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश फैल गया है. इस संबंध में मंगलवार को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (JUJ) और AISMZWJ के प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी.

क्या हुआ था घटना के दिन?

शिकायत में बताया गया है कि दिनांक 7 जुलाई 2025 को पत्रकार सागर गोप स्थानीय समाचार पत्र के लिए नीमडीह थाना परिसर की तस्वीरें ले रहे थे. उसी दौरान विगत सात वर्षों से थाना में पदस्थापित एएसआई मोहम्मद मोकलेशुर रहमान ने जबरन उनका मोबाइल फोन छीन लिया.

इसके बाद पत्रकार को बिना किसी वैध कारण के लगभग डेढ़ घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया. इस दौरान उनका सारा फोटो और वीडियो डाटा डिलीट कर दिया गया.

संगठन ने क्या कहा?

पत्रकार संगठनों ने अपने पत्र में कहा कि डिलीट किया गया डाटा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित था, जो अब रिकवर नहीं हो पा रहा है. उन्होंने इसे प्रेस की स्वतंत्रता का घोर उल्लंघन बताया है.

यह भी आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष द्वारा फोन किए जाने के बाद ही उच्चाधिकारियों का हस्तक्षेप हुआ और पत्रकार को छोड़ा गया.

कार्रवाई की मांग

पत्रकार संगठनों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए एएसआई मोहम्मद मोकलेशुर रहमान के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह न केवल पत्रकारिता की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है.

The post Seraikela-Kharsawan : नीमडीह थाना में ASI द्वारा पत्रकार से दुर्व्यवहार पर मचा बवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बुझा पत्रकारिता का एक दीप, ‘उदितवाणी’ के पूर्व पत्रकार सिद्धिनाथ दूबे पंचतत्व में विलीन
उदित वाणी, आदित्यपुर: वरीय पत्रकार सिद्धिनाथ दूबे का अंतिम संस्कार आज देर शाम पार्वती घाट, बिष्टुपुर में शांत वातावरण में संपन्न हुआ. इससे पूर्व उनके एलआईजी रोड, आदित्यपुर-02 स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए.

जीवन की अंतिम यात्रा में उमड़ा सम्मान

सिद्धिनाथ दूबे के पार्थिव शरीर को जैसे ही अंतिम दर्शन के लिए बाहर लाया गया, श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी शवयात्रा आदित्यपुर की गलियों से गुजरते हुए जब घाट पहुंची, तो भावनाओं का सैलाब देखने को मिला.

पत्रकारिता के समर्पित साधक थे सिद्धिनाथ दूबे

लगभग 75 वर्षीय सिद्धिनाथ दूबे विगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और आज दोपहर अपने घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली. वे मूलतः बिहार राज्य के बक्सर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे. विगत 45 वर्षों से वे आदित्यपुर में स्थायी रूप से निवासरत थे.

उदितवाणी से झारखंड प्रदीप तक

लौहनगरी जमशेदपुर के पत्रकारिता जगत में उनका विशिष्ट स्थान था. वे लंबे समय तक हिन्दी दैनिक उदितवाणी से जुड़े रहे. बाद में उन्होंने झारखंड प्रदीप नामक मासिक समाचार पत्रिका का स्वयं प्रकाशन करना प्रारंभ किया, जो समाज और व्यवस्था के विविध पहलुओं को उजागर करता रहा.

परिवार में गूंज रही शोक की खामोशी

स्व दूबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र अमित, तीन विवाहित पुत्रियाँ और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

समाजिक और राजनीतिक शख्सियतों ने जताया शोक

उनके निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह उनके निवास पर पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की.

The post Jamshedpur: बुझा पत्रकारिता का एक दीप, ‘उदितवाणी’ के पूर्व पत्रकार सिद्धिनाथ दूबे पंचतत्व में विलीन appeared first on Udit Vani.

Press Club of Jamshedpur ने 18वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित इस नए पुरस्कार की भी हुई शुरुआत
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को होटल एनएच हिल में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह-2024 में राज्यपाल रघुवर दास ने वरिष्ठ पत्रकारों और दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को सराहा और राज्य सरकार की तरफ से पत्रकार हित में उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला.

राज्यपाल का संबोधन: पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों का जिक्र

समारोह में राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए वे बहुत गर्व महसूस करते हैं. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पत्रकारों के हित में कई कदम उठाए थे, जिनमें आवास योजना और स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाएं शामिल थीं. हालांकि, सरकार बदलने के कारण कई योजनाएं अधूरी रह गईं, लेकिन उम्मीद है कि राज्य की नई सरकार पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देगी.

राज्यपाल ने यह भी कहा कि कई वरिष्ठ पत्रकार अब हमारे बीच नहीं हैं, और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा.

समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति

समारोह में ‘हिन्दुस्तान’ के संपादक गणेश मेहता, ‘दैनिक जागरण’ के संपादक यूएन पाठक समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि मंच संचालन कुलविंदर सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के सदस्य विकास श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुमित झा, सह सचिव अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को ‘डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान 2024‘ से नवाजा गया. प्रिंट मीडिया में हार्ड स्टोरी के लिए रोहित सिंह को प्रथम, संतोष मिश्रा को द्वितीय और उत्तम महतो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. फीचर स्टोरी में परविंदर भाटिया को प्रथम, ऋषभ श्रीवास्तव को द्वितीय और राजा कर्मकार को तृतीय स्थान मिला.

फोटोग्राफी श्रेणी में सुदर्शन शर्मा को प्रथम, मो. परवेज को द्वितीय और अनूप मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विजय साहू, प्रशांत सिंह राजपूत और प्रभंजन कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया. डिजिटल मीडिया पोर्टल में आकाश कुमार को प्रथम, चरणजीत सिंह को द्वितीय और मो. शहजादा को तृतीय स्थान मिला.

इसके अलावा, 26 वरिष्ठ पत्रकारों और 17 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही 19 सहयोगी संस्थानों और व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शुरू किया पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार’ की शुरुआत की है. यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाएगा, जो पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को पहचानने और प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है.प्रेस क्लब ने ‘गंगा प्रसाद कौशल शिरोमणि पुरस्कार’ प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रदान करने का निर्णय लिया है. वहीं, ‘राधेश्याम अग्रवाल शिरोमणि पुरस्कार’ सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी के लिए दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त, ‘ध्रुव नारायण सिंह नीरज शिरोमणि पुरस्कार’ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया जाएगा.

The post Press Club of Jamshedpur ने 18वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित इस नए पुरस्कार की भी हुई शुरुआत appeared first on Udit Vani.

Kandra: बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह सहित दिल्ली के कई पत्रकार हुए सम्मानित
संवाददाता

नई दिल्ली।

उदित वाणी  : देश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के नेतृत्वकर्ता भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह को ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

आज नई दिल्ली में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की दिल्ली एनसीआर इकाई की ओर से सम्मान समारोह का अयोजन किया गया था। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए |

बीएसपीएस दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, संयोजक अमित गांधी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव जितेंद्र पांडे, भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव शूल पाणी सिंह, प्रदीप शर्मा आदि को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने दिल्ली ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव को संगठन के कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्हों ने बताया कि कोरोनाकाल में किस तरह बीएसपीएस से जुड़े पत्रकारों ने कोरोना वॉरियर्स के रुप में अपनी भूमिका निभाई। संगठन की पहल पर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू एवं अन्य राज्य सरकारों ने कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की।दिल्ली ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जितना हो सकेगा मैं आपके संगठन को सहयोग करूंगा।

The post Kandra: बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह सहित दिल्ली के कई पत्रकार हुए सम्मानित appeared first on Udit Vani.