JharkhandUniversity Archives - Udit Vani

JHARKHAND : परीक्षा के 30 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से जारी हो रिजल्ट, राज्यपाल ने झारखंड के विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश
उदित वाणी, रांची : झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने परीक्षाओं की समाप्ति के एक माह के अंदर रिजल्ट अनिवार्य तौर पर जारी करने का निर्देश दिया है. सोमवार को राजभवन में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों को कहा कि विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध परीक्षा आयोजन, तय समय में परिणाम प्रकाशन और शैक्षणिक कैलेंडर के कठोर अनुपालन को सुनिश्चित करें.

राज्यपाल ने राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड की ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत कम है. ऐसे में खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं. बैठक में यह तथ्य सामने आया कि कुछ स्थानों पर कॉलेज तो हैं, लेकिन विद्यार्थी नामांकन नहीं ले रहे हैं.

इस पर राज्यपाल ने कहा कि कुलपति स्वयं वहां जाकर माहौल बनाएं और जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लें. उन्होंने विश्वविद्यालयों से राष्ट्रीय रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने का सुझाव दिया.. राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में ‘एक व्यक्ति – एक पद’ का सिद्धांत विश्वविद्यालयों में लागू करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को हर माह की 5 तारीख तक पेंशन के भुगतान के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के प्लेसमेंट सेल को औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसे प्रभावी रूप से काम में लाया जाए.

उन्होंने छात्रावास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा गार्ड और एंटी-रैगिंग सेल सक्रिय हों. रिक्त पदों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्तियों में तेजी लाने को लेकर राज्य सरकार से आग्रह किया गया है. साथ ही, आवश्यकता आधारित शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करने का भी निर्देश दिया गया.

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई शिथिलता न हो और पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले. राज्यपाल ने कहा कि हर विश्वविद्यालय के पास स्पष्ट विजन डॉक्यूमेंट और मास्टर प्लान होना चाहिए. निर्माणाधीन भवनों के अनुश्रवण हेतु कमिटी गठित करने को कहा गया और जर्जर भवनों का उपयोग न करने की सलाह दी गई.

बताया गया कि तीन महीने बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इन सभी निर्देशों के अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : परीक्षा के 30 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से जारी हो रिजल्ट, राज्यपाल ने झारखंड के विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : जैन विश्वविद्यालय गोला के गठन संबंधी विधेयक को मानसून सत्र में फिर किया जा सकता है पेश
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार का उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दो और नये निजी विश्वविद्यालयों के गठन का मार्ग प्रशस्त करने में जुटा है. इसको लेकर विभाग द्वारा जैन विश्वविद्यालय गोला और सीवी रमण विश्वविद्यालय के गठन को लेकर फिर से लेटर ऑफ इंटेंट [एलओआई] तैयार किया जा रहा है. एलओआई पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित संस्था के साथ एमओयू किया जायेगा. इसके बाद फिर से इन दोनों निजी विश्वविद्यालयों के गठन संबंधी विधेयक को विधानसभा में पेश किया जायेगा.

ज्ञात हो कि जैन विश्वविद्यालय गोला के गठन संबंधी विधेयक को विधानसभा से एक बार पारित किया गया था. लेकिन राज्यपाल ने इस विधेयक को सरकार को लौटा दिया था. वहीं सीवी रमण विश्वविद्यालय विधेयक को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे गई थी. लेकिन यह विधानसभा से पारित नहीं किया जा सका. गौरतलब है कि राज्य में पहले से 19 निजी विश्वविद्यालय संचालित किया जा रहा है. अब दो और नये निजी विश्वविद्यालयों के गठित करने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है.

यद्यपि राज्य में लगातार खुल रहे निजी विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता पर सभी दलों के विधायकों द्वारा विधानसभा में सवाल उठाया जाता रहा है और जब-जब निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयक विधानसभा में पेश किया जाता है. निजी विश्वविद्यालयों में स्थानीय को नौकरी, आधारभूत संरचनाओं के अभाव, पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता, वेतन विसंगति से लेकर कई तरह की शिकायतें सदन में उठती रही है. इसको लेकर विधानसभा द्वारा वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में एक कमिटी भी गठित किया गया था. परंतु स्टीफन मरांडी की तबीयत खराब होने की वजह से कमिटी की ढंग से कभी बैठक भी नहीं हुई और कमिटी की रिपोर्ट आई ही नहीं.

The post JHARKHAND : जैन विश्वविद्यालय गोला के गठन संबंधी विधेयक को मानसून सत्र में फिर किया जा सकता है पेश appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे विश्वविद्यालय कर्मचारी
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखण्ड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को भी कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में हड़ताल किया. इस दौरान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश पूर्णतः सफल रहा. यह सामूहिक अवकाश पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध महासंघ के महामंत्री विश्वम्भर यादव के नेतृत्व में झारखण्ड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों के द्वारा उनके 7वें वेतन में वेतन निर्धारण, एसीपी-एमएसीपी को लागू करने एवं सेवा निवृति की आयु सीमा 62 वर्ष कराने के सम्बन्ध में लिया गया.

दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के अध्यक्ष, सचिव एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. झारखण्ड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विश्वम्भर यादव ने कहा कि हम अपनी मांगों को मनवाने के लिए आगे आंदोलन को एक नई दिशा देंगे. उन्होंने राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगे नहीं मानी गई तो राज्य के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

गुरुवार को भी जमशेदपुर को आपरेटिव कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, वर्कस कॉलेज, एबीएम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज फार विमेंस, घाटशिला महिला कॉलेज, काशी साहू कॉलेज, जीसी जैन कॉमर्स कालेज चाईबासा, टाटा कॉलेज चाईबासा, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर समेत कई कॉलजे के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. इससे कॉलेजों में सभी कार्य ठप्प रहे.

इस आंदोलन को सफल बनाने में मनमोहन गांधी, पंकज प्रधान, प्रक्षेत्र महामंत्री चंदन कुमार, सौरभ वर्मा, प्रत्युष पाणी, आकाश कुमार, विकास कुमार आदि का योगदान रहा. वहीं जमशेदपुर को ऑपरेटिव कालेज में भी स्थानीय शाखा के द्वारा हड़ताल किया गया. इस अवसर पर विश्वनाथ कुमार, अध्यक्ष अरशद जमाल, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार मिश्रा, प्रक्षेत्र महामंत्री चंदन कुमार, प्रभात कुमार पांडे, अनिता सिंह, संजय यादव, कार्तिक मुखी,बिष्णु बहादुर,गौरी सनातन, पदमावती देवी, शंकर लाल आदि उपस्थित थे.

The post JHARKHAND : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे विश्वविद्यालय कर्मचारी appeared first on Udit Vani.

घंटी आधारित शिक्षतों को सेवा विस्तार का मिला आश्वासन
उदित वाणी, जमशेदपुर:  झारखण्ड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मंगलवार को मिला. इस दौरान घंटी आधारित शिक्षकों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा गया.

मंत्री को बताया गया कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित बहाली में घंटी आधारित शिक्षकों को अतिभार का लाभ देनें, यूजीसी के द्वारा तय ग्रेड पे प्रदान करने, सेवा विस्तार प्रदान करने जैसे मुद्दों शामिल हैं. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर है.

इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है. मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक हैं. जल्द कोई रास्ता निकलेगा.

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को जानकारी दी कि फिलहाल उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के द्वारा घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा विस्तार की फाइल बढाई गई हैं. जिसमें 11 महीने के सेवा विस्तार का जिक्र हैं.

उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही विश्व विद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों की अन्य मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी. प्रतिनिधि मंगल में डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दू , डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. पियाली विश्वास आदि शामिल थे.

The post घंटी आधारित शिक्षतों को सेवा विस्तार का मिला आश्वासन appeared first on Udit Vani.