JharkhandTopper Archives - Udit Vani

Jamshedpur: गदरा आनंद मार्ग आश्रम के झुरी जामुदा ने मैट्रिक में लहराया परचम, प्रथम श्रेणी से हुए पास
उदित वाणी, जमशेदपुर: कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यदि हौसला बुलंद हो, तो लक्ष्य पाना आसान हो जाता है। इसे सच कर दिखाया है जमशेदपुर के गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले आदिवासी छात्र झुरी जामुदा ने। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में झुरी ने 67.80% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है।

सिंगल गार्जियन के बच्चे ने अभावों को दी मात

झुरी जामुदा आदिवासी “हो” समाज से आते हैं। वे एक सिंगल गार्जियन वाले बच्चे हैं, जिन्होंने जीवन की कई चुनौतियों का सामना किया है। झुरी ने अपनी स्कूली शिक्षा एबीएमपी हाई स्कूल, रहड़गोड़ा से पूरी की है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

सुनील आनंद के मार्गदर्शन में निखारी अपनी प्रतिभा

वर्तमान में झुरी जामुदा आनंद मार्ग के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद के संरक्षण और गार्जियनशिप में आश्रम में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। आश्रम के अनुशासन और उचित मार्गदर्शन ने उनकी शैक्षणिक सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

भविष्य का लक्ष्य: शिक्षक बनकर समाज को करेंगे शिक्षित

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झुरी जामुदा ने बताया कि वे भविष्य में एक आदर्श शिक्षक बनना चाहते हैं। वे समाज के अन्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित कर उनके जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं। झुरी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आनंद मार्ग आश्रम के सदस्यों और उनके शिक्षकों में भारी हर्ष का माहौल है।

The post Jamshedpur: गदरा आनंद मार्ग आश्रम के झुरी जामुदा ने मैट्रिक में लहराया परचम, प्रथम श्रेणी से हुए पास appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा के ओम कुमार बने जिला टॉपर: 98.40% अंक लाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नाम किया रोशन
उदित वाणी, बहरागोड़ा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओम ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 492 अंक अर्जित किए हैं।

विषयवार अंक: गणित और संस्कृत में शानदार प्रदर्शन

ओम कुमार के परिणाम पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन हर विषय में संतुलित रहा है। उन्होंने गणित में 80, संस्कृत में 79, विज्ञान में 78, अंग्रेजी में 77 और हिंदी में 72 अंक प्राप्त किए। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और विषयों पर पकड़ को दर्शाती है।

संघर्ष से सफलता तक: साधारण परिवार और असाधारण मेहनत

बनकटा पंचायत के कैमी गांव निवासी ओम कुमार एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता कमलाकांत कर (पप्पू) अपने बेटे की इस सफलता पर गौरवान्वित हैं। ओम ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 19 घंटे पढ़ाई करते थे। सफलता का मंत्र साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान वे मोबाइल का उपयोग केवल जरूरी शैक्षणिक कार्यों के लिए ही करते थे।

इंजीनियर बनने का सपना, गुरुओं और मामा को दिया श्रेय

भविष्य में इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले ओम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अपने ट्यूशन शिक्षकों हरिहर मैती, हेमंत कर और समीर गिरी को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने मामा लोकेश कर के मार्गदर्शन को अपनी प्रगति का मुख्य आधार बताया।

विद्यालय के अन्य छात्रों का भी रहा दबदबा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे। कौशिक शीट और शयन करण ने 95.40% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाया। वहीं, मौसमी साहू और प्रज्ञान पैरा ने 94.60% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बासुदेव प्रधान और संकुल प्रमुख अशोक नायक ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

The post बहरागोड़ा के ओम कुमार बने जिला टॉपर: 98.40% अंक लाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नाम किया रोशन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: नेशनल टॉपर बनी जमशेदपुर की बेटी, शिक्षा मंत्री ने घर जाकर किया सम्मान
उदित वाणी, जमशेदपुर: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जमशेदपुर की लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने पूरे देश में टॉप किया है. इस असाधारण उपलब्धि पर पूरे झारखंड को गर्व है.

शिक्षा मंत्री ने घर पहुँच कर दी बधाई

राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रविवार को शांभवी के आवास पहुँचे और उसे मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शांभवी की सफलता न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड की शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा है.

आत्म-अध्ययन से मिली सफलता

शांभवी ने बताया कि उसकी सफलता का मूलमंत्र सेल्फ स्टडी रहा. उसने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली. पढ़ाई में जब भी कोई कठिनाई आई, उसकी माँ ने उसका पूरा मार्गदर्शन किया.

चिकित्सकीय परिवार से आती है शांभवी

शांभवी के पिता टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, जबकि माँ मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं. पढ़ाई के साथ-साथ शांभवी को चित्रकला में भी विशेष रुचि है.

अगला लक्ष्य: कंप्यूटर साइंस में करियर

शांभवी ने मंत्री से बातचीत में बताया कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है. भविष्य में वह एक कुशल कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनने का सपना रखती है.

The post Jamshedpur: नेशनल टॉपर बनी जमशेदपुर की बेटी, शिक्षा मंत्री ने घर जाकर किया सम्मान appeared first on Udit Vani.

CISCE Result: एक बार फिर बेटियों ने मारी बाजी, जमशेदपुर की संभवी बनी Country Topper
उदित वाणी, जमशेदपुर: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार भी परंपरा बरकरार रही और छात्राओं ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया.

ICSE: 10वीं में 99.09% छात्र सफल, छात्राओं ने मारी बाज़ी

इस वर्ष ICSE की परीक्षा में कुल 2,52,557 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इनमें से 99.09% परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए. छात्राओं ने 99.37% सफलता दर के साथ बाजी मारी, जबकि छात्र 98.84% के साथ पीछे रहे.

ISC: 12वीं में 99.02% पास, दक्षिण भारत सबसे आगे

ISC परीक्षा में कुल 99,551 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. लड़कियों ने 99.45% की सफलता दर हासिल की, जबकि छात्रों का आंकड़ा 98.64% रहा. क्षेत्रवार परिणामों में दक्षिण भारत ने श्रेष्ठता दिखाई. ISC में दक्षिण भारत से 99.76% और पश्चिम भारत से 99.72% छात्र सफल रहे. वहीं, 10वीं में पश्चिम भारत से 99.83% और दक्षिण भारत से 99.73% विद्यार्थी पास हुए.

देश की टॉपर बनी जमशेदपुर की संभवी जायसवाल

जमशेदपुर के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल की छात्रा संभवी जायसवाल ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने ICSE परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

लोयोला स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा संभवी जायसवाल ने ICSE बोर्ड में 100% अंक अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि न केवल उनकी अकादमिक दृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है. संभवी की सफलता उनकी अनुशासित दिनचर्या, एकाग्रता और विद्यालय के सहयोगपूर्ण वातावरण की देन है. शिक्षक और सहपाठी उन्हें न केवल मेधावी, बल्कि विनम्र और उत्साही व्यक्तित्व के रूप में पहचानते हैं.वह न केवल पढ़ाई में, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं, जिससे उनका व्यक्तित्व संतुलित और बहुआयामी बनता है.

उनका यह प्रदर्शन उनके परिवार, विद्यालय और झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है. इस आधार पर कहा जा सकता है कि संभवी की अकादमिक यात्रा आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों को छुएगी.

The post CISCE Result: एक बार फिर बेटियों ने मारी बाजी, जमशेदपुर की संभवी बनी Country Topper appeared first on Udit Vani.

कोई यूं ही नहीं बनता टॉपर, जानिए Jharkhand के JEE मेन टॉपर की सफलता की कहानी
झारखंड टॉपर आर्यन मिश्रा रिसर्च में जाना चाहते हैं

उदित वाणी, जमशेदपुर : जेईई मेन के झारखंड टॉपर आर्यन मिश्रा न तो सोशल मीडिया पर है और न ही मोबाइल पर चैट करते हैं. वे फोन तभी पास में रखते हैं, जब प्रेरणा क्लासेस पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, ताकि वे जरूरत पड़ने पर माता-पिता से बात कर सके. ऐसा नहीं है कि उनके घर में फोन नहीं है. मगर कभी इस्तेमाल नहीं करते. कभी कोचिंग के व्हाट्स अप ग्रुप में कोई कोर्स मेटेरियल या टेस्ट सीरिज को लेकर सूचना हो तो देख लेते हैं. मां नीतू मिश्रा बताती है-बेटे में किसी तरह का डिस्ट्रैक्शन नहीं है. बेहद फोकस और कन्सिस्टेंट है. वह लगा रहता है, जब तक प्रोब्लेम को सोल्व नहीं कर लें. इंट्रोवर्ट हैं, मगर क्रिकेट वगैरह खेलता है. लेकिन हाल के कुछ महीनों से क्रिकेट भी खेलना बंद हो गया था, क्योंकि बारहवीं के साथ ही कोचिंग की पढ़ाई के बीच सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होता. मैथ का मास्टर है. यही कारण है कि उसने इंजीनियरिंग में जाने का फैसला किया. इन्सीरेशनल और बायोग्राफी पढ़ने का शौकीन है. पिता अखिलेश कुमार मिश्रा, टाटा स्टील के आईबीएमडी विभाग के चीफ है, जबकि मां नीतू मिश्रा, होम मेकर है. इकलौते आर्यन ने अपनी प्रतिभा की चमक से शहर का नाम रौशन किया है.

रिसर्च में रूचि

बकौल आर्यन, रिसर्च में रूचि है. मगर पहले कोशिश है कि जेईई एडवांस में बेहतर रैंक आए, ताकि देश के टॉप आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर सकूं. आर्यन स्कूल में भी बेहतर परफॉर्मर रहा है. दसवीं में कोल्हान का सेकेंड टॉपर था.

The post कोई यूं ही नहीं बनता टॉपर, जानिए Jharkhand के JEE मेन टॉपर की सफलता की कहानी appeared first on Udit Vani.

DAV पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर के आर्यन मिश्रा बने JEE मेन के झारखंड टॉपर
शहर के लगभग 200 स्टूडेन्ट्स को मिला जेईई एडवांस का टिकट

उदित वाणी, जमशेदपुर : जेईई मेन के सेसन टू के रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने शुक्रवार को देर रात जेईई मेन के उम्मीदवारों के रैंक भी जारी कर दिए. इस बार भी लौहनगरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विशेष रूप से प्रेरणा क्लासेस और नारायणा के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है. प्रेरणा क्लासेस ने अपनी श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित किया है. इस संस्थान के आर्यन मिश्रा ने ऑल इंडिया 40 वां रैंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं. आर्यन डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर के छात्र हैं. जेईई मेन के आधार पर शहर के लगभग 200 विद्यार्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिला है. प्रेरणा क्लासेस के निदेशक केके मिश्रा ने बताया कि इस बार का रिजल्ट पिछले साल से काफी बेहतर रहा है. इस बार संस्थान के 91 विद्यार्थियों ने जेईई एड़वांस क्वालिफाई किया है. यही नहीं टॉप टेन टॉपरों में भी हमारे स्टूडेन्ट्स ने धमाल मचाया है. नारायणा साकची के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि जमशेदपुर के साथ ही ऑल इंडिया लेवल पर नारायणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. देश में पहले स्थान पर नारायणा का छात्र रहा है. जहां तक जमशेदपुर सेंटर की बात है तो वहां का रिजल्ट भी इस साल बेहतर रहा है. संस्थान के छात्र उज्ज्वल आदित्य ने 390 रैंक लाया है. यही नहीं दर्जन भर से ज्यादा विद्यार्थियों ने टॉप-5000 के अंदर रैंक लाया है. उल्लेखनीय है कि जेईई एडवांस में क्वालिफाई करने वाले स्टूडेन्ट्स मई माह में जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे. जेईई एडवांस में सफल रहने वाले स्टूडेन्ट्स का दाखिला देश भर के आईआईटीज में होता है, जबकि जेईई मेन के रैंक के आधार पर एनआईटी, ट्रिपलआईटी सरीखे संस्थानों में होता है.

जानिए शहर के टॉप टेन के बारे में

नाम रैंक

1. आर्यन मिश्रा 40

2. उज्ज्वल आदित्य 390

3. ध्रुव प्रकाश 489

4. अभिनव क्षितिज 557

5. रूशिल कुमार 748

6. ध्रुव बदोदरिया 951

7. कुलदीप सेन 1280

8. देवद्रिता पाल 1951

9. अश्विनी कुमार 2491

10. वेदांत सारस्वत 2616

The post DAV पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर के आर्यन मिश्रा बने JEE मेन के झारखंड टॉपर appeared first on Udit Vani.

Kandra: जमशेदपुर निवासी आदर्श चौधरी राजेंद्र विद्यालय आईसीएसई बोर्ड में 96.4% अंक लाकर अच्छा प्रदर्शन किया
उदित वाणी कांड्रा : जमशेदपुर निवासी आदर्श चौधरी ने साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय आईसीएसई बोर्ड में 96.4% अंक लाकर अपने विद्यालय और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है.वहीं आदर्श चौधरी के विद्यालय में अच्छे रिजल्ट को लेकर विद्यालय के सभी शिक्षकों और आदर्श चौधरी के परिजनों में खुशी साफ़ झलक रही है . वहीं आदर्श चौधरी के पिता अमित कुमार ने बताया कि आदर्श चौधरी ने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने विद्यालय के साथ-साथ परिजनों का भी नाम रोशन किया है . उन्होने बताया कि ये आदर्श चौधरी के कड़ी मेहनत और लग्न का फल है. वो हमेशा से ही अपनी पढ़ाई और परीक्षा को लेकर सजग रहा है. आदर्श चौधरी के दादा अनिल कुमार चौधरी चक्रधरपुर रेल डिविजन के अच्छे ठेकेदारों में उनकी गिनती होती है। अनिल चौधरी द्वारा अपने पोते को आशीर्वाद के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।

The post Kandra: जमशेदपुर निवासी आदर्श चौधरी राजेंद्र विद्यालय आईसीएसई बोर्ड में 96.4% अंक लाकर अच्छा प्रदर्शन किया appeared first on Udit Vani.

झारखंड में भी आ गया नारायणा का टॉपर बनाने वाला प्रोग्राम
पूर्वी क्षेत्र में नारायणा ने जमशेदपुर में शुरू किया सीओ कैंपस प्रोग्राम

उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित देश के अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी जमशेदपुर द्वारा इस्टर्न रिजन (झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा) के पहले सीओ कैम्पस का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. नारायणा जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि इस अनूठे सीओ प्रोग्राम में कक्षा दसवीं से ग्यारहवीं में जा रहे 20-20 छात्र एवं छात्राओं का चयन किया जाएगा जो कि आई.आई.टी.-जे.ई.ई-2025 एवं नीट-2025 में शामिल होगें. इस प्रोग्राम का उद्देश्य होगा कि जो भी छात्र इसमें चयनित होंगे उनको इस लेवल की तैयारी कराई जाएगी कि वे नेशनल एवं रीजनल लेवल के टॉप रैंकर बनें.

इस प्रोग्राम में पढ़ने वालों को कोई फीस नहीं देनी होगी

सीओ प्रोग्राम में चयनित छात्र एवं छात्राओं को नारायणा द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी. इसके अलावें बाहर से आने वाले चयनित छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क रहने एवं खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी. सीओ प्रोग्राम में छात्र एवं छात्राओं का चयन विभिन्न स्तरों पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा दो फेज में होगी, जो कि 5 फरवरी 2023 एवं 2 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी एवं प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा साक्षात्कार के बाद छात्रों का चयन किया जाएगा.

पहले चरण के लिए आवदन 31 जनवरी तक

प्रथम फेज 5 फरवरी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक है. इस प्रेवश परीक्षा का झारखंड में तीन केन्द्र जमशेदपुर, राँची एवं धनबाद को बनाया गया है, जहां पर यह प्रवेश परीक्षा होगी. श्याम भूषण ने कहा कि सीओ प्रोग्राम में चयनित छात्र एवं छात्राओं को प्रत्येक दिन 10 घंटे की पढ़ाई करनी होगी जिसमें   क्लासेज के साथ ही डाउट सेशन एवं वर्किग सेशन रहेगा. इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह टेस्ट होगा. इन चयनित छात्रों को नारायणा द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. इस प्रोग्राम के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए 9334870015/20 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

टॉप रैंकर्स निकले हैं इस प्रोग्राम से

विगत कई वर्षों से नारायणा का यह प्रोग्राम काफी सार्थक सिद्ध हुआ है जिसके कारण आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एवं नीट की परीक्षाओं में नेशनल टॉपर देने का अवसर मिला है. साथ ही ऑल इंडिया दस के अन्दर पाँच विद्यार्थी एवं ऑल इंडिया बारह के अन्दर सात विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है. भूषण ने यह भी बताया कि नारायणा के संस्थापक डॉ. पी. नारायणा सर की विचारधारा एवं दृष्टिकोण भी यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्र को दृढ़ता, कौशल और अंततः सफलता प्राप्त करने के लिए नींव, क्षमताएं और साधन प्रदान किया जाएं. नारायणा के संस्थापक डॉ. पी. नारायणा, नेशनल हेड नारायण मूर्ति एवं वाइस प्रेसीडेन्ट के. लक्ष्मण राव को इस प्रोग्राम को झारखंड में शुरूआत करने के लिए धन्यवाद किया.

The post झारखंड में भी आ गया नारायणा का टॉपर बनाने वाला प्रोग्राम appeared first on Udit Vani.

इस साल नारायणा Jamshedpur ने दिया नीट का झारखंड टॉपर
इंजीनियरिंग के बाद मेडिकल में भी दर्ज की अपनी मौजूदगी

उदित वाणी, जमशेदपुर: नीट की परीक्षा में नारायणा के छात्र आयुष कुमार झा झारखंड टॉपर बने हैं. नारायणा के जमशेदपुर सेंटर के निदेशक श्याम भूषण ने कहा कि जेईई (मेन) एवं जेईई (एडवांस) में अपनी श्रेष्ठता साबित करने के बाद नीट प्रतियोगिता परीक्षा में भी नारायणा के छात्रों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है.

साकची स्थित नारायणा के कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नारायणा  जमशेदपुर सेंटर के छात्र आयुष कुमार झा इस साल जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड के टॉपर बने हैं.

झा का ऑल इंडिया रैंक-जेनरल-133 एवं ई.डब्ल्यू.एस. रैंक-9 हैं. पिता सुमन झा का बागबेड़ा में मेडिकल स्टोर है. आयुष ने बताया कि उसने दसवीं तक की पढ़ाई श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर और बारहवीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर से की.

बकौल श्याम भूषण,  आयुष के अलावा  महिमा कुमारी (ऑल इंडिया रैंक-जेनरल-10689 एवं ओबीसी रैंक 4133) भी अच्छे रैंक से सफल रही हैं. अन्य सफल छात्रों में अभिलेख पूंज, सुभांगनी विश्वास, दीपक चौधरी, हर्शिता सिंह, अभिजीत चौधरी, आशुतोष प्रकाश तांती, स्नेहा सिंह, रूचि गुप्ता, विवेक प्रसाद, अंजली राउत, प्रियांशी कुमारी, शुभम मोदक, जइता सरकार, स्मृति सिन्हा, मो. जिया मुमताज, युमना जमीन, संगीता महतो, कृतिका कुमारी शर्मा, सोनल सिंह, चंदन हांसदा, अम्बिका कश्यप, नेहल निशा, बरखा कुमारी, कवच पाण्डेय, श्रुति सिंह, राजकुमार बारिक, सिद्धांत कुमार सिंह, रौशन कुमार हांसदा, एस. काशीफ हसन, पंकज कुमार, राहुल कुमार, मो. फरहान परवेज और संजीव कुमार हैं.

श्याम भूषण ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आगामी जेईई (एडवान्स) – 2022 की रिजल्ट में भी शहर के टॉपर नारायणा के छात्र-छात्राए होंगे.

संस्थान के शिक्षक और मेटेरियल्स उम्दा

उल्लेखनीय है कि नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी न केवल अपने बेहतर शिक्षक, कोर्स मेटेरियल्स के लिए विख्यात है, बल्कि बेहतर अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं एक पूर्ण लाइब्रेरी के अलावा सबसे महत्वपूर्ण कि नारायणा द्वारा पूरे भारत स्तर पर एक एकेडेमिक कैलेंडर के तहत योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करायी जाती है.

श्याम भूषण ने कहा कि नारायणा जमशेदपुर सेन्टर में प्रत्येक साप्ताहिक टेस्ट भी पूरे भारत स्तर पर आयोजित की जा रही है.जिससे छात्र-छात्राओं को प्रत्येक सप्ताह अपने आत्म अवलोकन के लिए ऑल इंडिया स्तर पर उनकी रैकिंग का पता चलता है.

अर्थात जमशेदपुर सेन्टर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को केवल अपने कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से कम्प्टीशन नहीं बल्कि उनका कम्प्टीशन पूरे भारत स्तर पर नारायणा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से हो रही है.

The post इस साल नारायणा Jamshedpur ने दिया नीट का झारखंड टॉपर appeared first on Udit Vani.