JharkhandTeacherJobs SarkariNaukriJharkhand Archives - Udit Vani

JHARKHAND TET EXAM – 2026: आवेदन तिथि घोषित, 21 अप्रैल से 21 मई तक होंगे ऑनलाइन फॉर्म, झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर
उदित वाणी,रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने बहुप्रतीक्षित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के आयोजन को लेकर आवेदन तिथि की घोषणा कर दी है। परिषद द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जैक ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को नए सिरे से भाषा-द्वितीय का चयन करते हुए पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।

2024 के अभ्यर्थियों को भी करना होगा पुनः आवेदन पहली बार ‘भूमिज’ भाषा को किया गया शामिल

हालांकि, उन्हें आवेदन शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। जेटेट परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी। इसमें प्रारंभिक विद्यालय स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा 6 से 8) शामिल हैं।

अभ्यर्थी दोनों स्तर की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। ओबीसी वर्ग के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत तथा एसटी, एससी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए 52 प्रतिशत निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के मानकों के अनुरूप होगी।

पारा शिक्षकों को विशेष छूट प्रदान की गई है। उन्हें अपनी संविदा सेवा अवधि के बराबर अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, जबकि उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य अभ्यर्थियों को पिछली और आगामी पात्रता परीक्षा के बीच के अंतराल में से एक वर्ष घटाकर आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर यदि परीक्षा 2010 और 2020 में आयोजित हुई हो, तो अभ्यर्थियों को 9 वर्ष की छूट मिलेगी। इस बार जेटेट परीक्षा में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के अंतर्गत ‘भूमिज’ भाषा को पहली बार शामिल किया गया है। रांची और पूर्वी सिंहभूम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस भाषा का चयन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य भाषाएं पूर्व की तरह ही जिलावार सूची के अनुसार लागू रहेंगी।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का निर्धारण करना है। यह परीक्षा दो श्रेणियों में आयोजित की जाती है: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)।

प्रमुख जानकारी एक नजर में:

परीक्षा का नाम: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)

आयोजनकर्ता: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक)

आवेदन की तिथि: 21 अप्रैल से 21 मई तक (ऑनलाइन)

परीक्षा के स्तर: प्रारंभिक विद्यालय स्तर (कक्षा 1 से 5), उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर (कक्षा 6 से 8)

परीक्षा का स्वरूप: वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न।

परीक्षा की अवधि: ढाई घंटे (दृष्टिबाधित और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त 30 मिनट)।

न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य/EWS (60%), OBC (55%), और ST/SC (52%)

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। पारा शिक्षकों के लिए विशेष छूट है।

पुनः आवेदन: वर्ष 2024 के अभ्यर्थियों को भी फॉर्म भरना अनिवार्य है (बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के)।

नया बदलाव: पहली बार जनजातीय भाषा ‘भूमिज’ को शामिल किया गया है।

The post JHARKHAND TET EXAM – 2026: आवेदन तिथि घोषित, 21 अप्रैल से 21 मई तक होंगे ऑनलाइन फॉर्म, झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर appeared first on Udit Vani.