JharkhandStateBoxingChampionship Archives - Udit Vani

नोआमुंडी में 15वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, 11 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं
उदित वाणी, जमशेदपुर: खेल को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील का ओएमक्यू डिवीजन इस साल 17 से लेकर 19 जून तक नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से 15वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है.

चैंपियनशिप का उद्घाटन ओएमक्यू डिवीजन के जेनरल मैनेजर अतुल कुमार भटनागर ने आनंद बिहारी दुबे, सचिव, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, जीटी रेड्डी, महासचिव, नोआमुंडी मजदूर यूनियन और राजीव वर्मा, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर की उपस्थिति में किया.

ओएमक्यू डिवीजन के जेनरल मैनेजर अतुल कुमार भटनागर ने कहा कि टाटा स्टील बेहद भाग्यशाली है कि उसे इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर दिया गया है. यह चैंपियनशिप झारखंड के महत्वाकांक्षी मुक्केबाजों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है और मैं सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

दो केटेगरी में हो रही चैंपियनशिप

15वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो कैटेगरी हैं- जूनियर और यूथ. झारखंड के 11 जिलों से दोनों श्रेणियों के लिए कुल 132 योग्य प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं. इसमें यूथ और जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में 82 लड़के और 50 लड़कियां शामिल हैं.

72 में से 14 मुकाबलों का शुक्रवार को समापन हो गया. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील का नोआमुंडी बॉक्सिंग सेंटर, जो इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक अत्याधुनिक बॉक्सिंग सुविधा है. 2017 में अपनी स्थापना के बाद से बॉक्सिंग सेंटर ने 4 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी की है और नोआमुंडी और पश्चिमी सिंहभूम के आसपास के गांवों के 50 से अधिक नवोदित मुक्केबाजों को तैयार किया है.

The post नोआमुंडी में 15वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, 11 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं appeared first on Udit Vani.