Jharkhand School Update. Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश
उदित वाणी जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विद्यालयों में नामांकन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की शिक्षा, विद्यालय सत्यापन, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान एवं पुनः नामांकन तथा यू-डायस (UDISE) डाटा अद्यतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन और उनके शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 24 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान छूटे हुए दिव्यांग बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी कस्तूरबा विद्यालयों में प्रत्येक माह दो बार औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, छात्र उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी कर कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में यू-डायस डाटा और अन्य शैक्षणिक सूचनाओं के अद्यतन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी आंकड़ों को समय पर अपडेट करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डाटा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलते ही कराने को कहा गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों के आधार कार्ड, बैंक खाते और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि 5 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 50, माध्यमिक विद्यालयों में 75 तथा उच्च विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में डीडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ, बीपीओ सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

The post JAMSHEDPUR: शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश appeared first on Udit Vani.