Jharkhand Protest Archives - Udit Vani

Chaibasa: कोल्हान में ‘नो एंट्री’ की गूंज: चाईबासा के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 दिन की पैदल यात्रा शुरू
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा में भारी वाहनों पर नो एंट्री के नियम लागू करने की मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है. “नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान” के बैनर तले सैकड़ों आंदोलनकारी तांबो चौक से रविवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास तक 6 दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए. आंदोलनकारियों का कहना है कि शहर और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. लंबे समय से ‘नो एंट्री’ नियम लागू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन जारी है. बीते वर्ष अक्टूबर में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था. इसके अलावा हाल ही में आंदोलन समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मिलकर अपनी मांगों को रखा था.

आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 6 दिनों के भीतर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. पदयात्रा के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. वैसे स्थानीय लोगों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद भी जिला प्रशासन आखिर नो एंट्री का नियम क्यों लागू नहीं कर रही है यह बड़ा सवाल है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इनकी मांगो को पूरा करती है या एकबार फिर से स्थानीय लोगों को निराशा हाथ लगती है.

The post Chaibasa: कोल्हान में ‘नो एंट्री’ की गूंज: चाईबासा के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 दिन की पैदल यात्रा शुरू appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: सड़क हादसे में घायल पशु चिकित्सक रातू हांसदा का निधन, मुआवजे की मांग को लेकर राजनगर में चक्का जाम
उदित वाणी, राजनगर सरायकेला-खरसावां: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गामदेसाई निवासी और क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पशुपालक सह अनुभवी पशु चिकित्सक रातू हांसदा का बुधवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय व्यापारियों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं.

हादसे की दर्दनाक पृष्ठभूमि

घटना 16 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है. रातू हांसदा राजनगर स्थित तारा होटल के बाहर सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान चाईबासा की ओर जा रहे एक ट्रक से बाहर निकली हुई लोहे की चादर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पहले एमजीएम, फिर टीएमएच और अंततः रांची के रिम्स रेफर किया गया, जहां लंबी जद्दोजहद के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

शव पहुंचते ही फूटा आक्रोश, सिदो-कान्हू चौक पर चक्का जाम

गुरुवार को जैसे ही रातू हांसदा का पार्थिव शरीर राजनगर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सिदो-कान्हू चौक पर शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में गंभीर नहीं है और ट्रक मालिक से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

प्रशासनिक पहल बेअसर, शुक्रवार तक जारी रहा जाम

जाम की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा और बीडीओ मलय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे की ठोस घोषणा होने तक हटने को तैयार नहीं हैं. शुक्रवार सुबह तक जाम जारी रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा.

The post सरायकेला: सड़क हादसे में घायल पशु चिकित्सक रातू हांसदा का निधन, मुआवजे की मांग को लेकर राजनगर में चक्का जाम appeared first on Udit Vani.