Jharkhand PMAY Archives - Udit Vani

गुमला में पीएम आवास योजना का कमाल, खपरैल से पक्के मकान तक बदला गरीबों का जीवन
उदित वाणी झारखंड :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण के बाद से विगत 12 वर्षों में ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए करोड़ों गरीबों को आवास, जल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) इन्हीं प्रयासों का एक प्रमुख उदाहरण है, जो विशेष रूप से झारखंड के गुमला जिले में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुमला जिले में बड़ी संख्या में पक्के घर बनाए गए हैं। लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि इन वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले खपरैल या जर्जर मकानों में रहने वाले परिवार अब पक्के मकानों में रह रहे हैं। एक लाभार्थी मीना देवी ने आईएएनएस से कहा, “पहले हमारा मकान खपरैल का था। बरसात में छत से पानी टपकता था, पूरे घर में पानी भर जाता था।

बहुत परेशानी होती थी। अब प्रधानमंत्री आवास मिल गया है। न कोई पानी टपकता है, न बरसात में परेशानी। हम प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।” एक अन्य लाभार्थी अनीता देवी ने कहा, “हमारा पुराना मकान टीन का था, कहीं-कहीं पानी टपकता था। अब छत के नीचे आराम से रह रहे हैं। कोई परेशानी नहीं है। मैं चाहती हूं कि 2035 तक मोदी जी प्रधानमंत्री बने रहें और हर गरीब को आवास मिल जाए।” स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर शुरू हुई इस योजना ने जिले के हजारों गरीब परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराया है।

पहले जहां बारिश के मौसम में छत टपकने और दीवारों के गिरने की समस्या रहती थी, वहीं अब पक्के मकानों में लोग सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। योजना के लाभार्थियों ने एक स्वर में कहा कि “अगर ऐसे प्रधानमंत्री देश में रहेंगे तो किसी गरीब को आवास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हर किसी को पक्के आवास की सुविधा मिल सकेगी।

The post गुमला में पीएम आवास योजना का कमाल, खपरैल से पक्के मकान तक बदला गरीबों का जीवन appeared first on Udit Vani.