Jharkhand Government Jobs Archives - Udit Vani

New Delhi: टेरिटोरियल आर्मी में 161 पदों पर भर्ती रैली की घोषणा, 5 मई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
उदित वाणी, नई दिल्ली: 19 अप्रैल देश सेवा का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। 137वीं समग्र पारिस्थितिक टास्क फोर्स बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी), 39 गोरखा राइफल्स ने साल 2026 के लिए भर्ती रैली का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 161 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को सीधे भर्ती रैली में शामिल होना होगा।

यह भर्ती रैली 5 मई से शुरू होकर 23 मई तक कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की रैली पश्चिम बंगाल के बेंगदुबी में 5 से 8 मई तक होगी। दूसरा चरण 13 से 16 मई तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा और तीसरा व अंतिम चरण 20 से 23 मई तक उत्तराखंड के देहरादून में होगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती के तहत जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जीडी) के 7 पद, सोल्जर जीडी के 143 पद, सोल्जर क्लर्क के लिए 3 पद, शेफ के लिए 2 पद, टेलर के लिए एक पद, हाउसकीपर के लिए 3 पद, वॉशरमैन और ड्रेसर के लिए एक-एक पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार एलिजिबल हैं, जो पहले सेना में सेवा दे चुके हैं या फिर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राज्य वन विभाग में कम से कम 20 साल तक काम कर चुके हैं। उम्मीदवारों की उम्र सीमा उनके रिटायरमेंट के आधार पर तय की गई है। जेसीओ पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 55 साल, जबकि अन्य रैंक के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल कैटेगरी शेप-1 होना जरूरी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से चरणबद्ध तरीके से होगी, जिसमें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें एक मील की दौड़, पुल-अप, डिच जंप और बैलेंस टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को उनके ट्रेड के अनुसार प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।

जो उम्मीदवार इन चरणों को पास करेंगे, उनका मेडिकल एग्जामिनेशन और आखिर में इंटरव्यू लिया जाएगा।वेतन और भत्तों की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनके रैंक और सेवा समूह के अनुसार बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, बच्चों की शिक्षा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

हालांकि इस सेवा में पेंशन, ग्रेच्युटी या इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से मिल रही पेंशन पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जैसे डिस्चार्ज बुक, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ), कलरफुल फोटो, शिक्षा प्रमाण पत्र और डोमिसाइल सर्टिफिकेट। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।

The post New Delhi: टेरिटोरियल आर्मी में 161 पदों पर भर्ती रैली की घोषणा, 5 मई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया appeared first on Udit Vani.

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026: 772 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
उदित वाणी, रांची : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी देवघर ने होमगार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

होम गार्ड के 772 पदों में ग्रामीण गृह रक्षक के 634 और शहरी गृह रक्षक के 138 पद शामिल हैं. ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 7वीं और शहरी गृह रक्षक पद के लिए आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा (डब्ल्यूएटी), तकनीकी दक्षता परीक्षा (टीपीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण और बुनियादी प्रशिक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 200 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें, आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके पत्र को स्वीकार किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेएपी-आईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें.

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए देवघर की भर्ती पोर्टल पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026: 772 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन  appeared first on Udit Vani.