Jharkhand Dowry Case Archives - Udit Vani

गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल के लोग फरार
उदित वाणी, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांडेय गांव में रविवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता ललिता देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और सुनियोजित हत्या का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही मृतका का पति पवन यादव और ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पोबी गांव निवासी जीतू यादव की पुत्री ललिता देवी की शादी महज एक वर्ष पहले ही गांडो गांव निवासी पवन यादव के साथ हुई थी। पड़ोसियों ने रविवार को ललिता का शव घर के भीतर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत जमुआ थाना पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी गई। ललिता की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता और मायके पक्ष के लोग भारी संख्या में गांव पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने पुलिस के समक्ष ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही ललिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने दावा किया कि ललिता की हत्या करने के बाद पूरे मामले को दबाने और सच्चाई छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जमुआ थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उद्वेलित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जमुआ थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद है और पुलिस ऑन-स्पॉट जांच के साथ-साथ हर संभावित एंगल से तफ्तीश कर रही है। फिलहाल, पुलिस फरार पति और ससुराल वालों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

The post गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल के लोग फरार appeared first on Udit Vani.