Jharkhand Crime Updates. Archives - Udit Vani

डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, पश्चिमी सिंहभूम: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव स्थित गाउसाई टोला में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

मृतका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति देवेंद्र गोप अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ ओडिशा में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर शुरू गोप अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव निवासी पुंडवा उर्फ चोके सिंकु को अंधविश्वास के कारण यह संदेह था कि उसकी पांच वर्षीय बेटी और बड़े भाई की लगातार खराब सेहत के पीछे शुरू गोप का हाथ है। इसी शक के आधार पर उसने महिला की हत्या की योजना बनाई।

बताया जाता है कि आरोपी ने शुरू गोप को हड़िया पिलाने का बहाना बनाकर घर से बाहर बुलाया और गांव के समीप स्थित तानीबुरु क्षेत्र की झाड़ियों में ले गया। वहां उसने धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

इधर, जब देवेंद्र गोप घर लौटे तो पत्नी को घर पर नहीं पाया। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी मां चोके सिंकु के साथ बाहर गई थीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद महिला का शव तानीबुरु क्षेत्र की झाड़ियों में बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर चोके सिंकु को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं की भयावहता को उजागर कर दिया है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।

The post डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर कि महिला को भगा ले गया बंगाल का युवक,थाने में केस दर्ज
उदित वाणी,जमशेदपुर: कमलपुर थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल का एक युवक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

10 दिनों तक की तलाश, फिर पहुंचे थाना

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान संजय उरांव के रूप में हुई है, जो हेरबन का रहने वाला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच अचानक घर से गायब हो गई। पहले परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर 6 मई को मामला थाने तक पहुंचा।

पश्चिम बंगाल का संजय उरांव है आरोपी

परिजनों का आरोप है कि संजय उरांव पहले से महिला के संपर्क में था और उसी ने उसे अपने साथ भगाया है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।

पुलिस की जांच: कॉल डिटेल और लोकेशन पर नजर

थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

The post जमशेदपुर कि महिला को भगा ले गया बंगाल का युवक,थाने में केस दर्ज appeared first on Udit Vani.