Jharkhand Board 12th Result Archives - Udit Vani

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर
उदित वाणी, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है. इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है.

वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं. इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय में धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. पलामू के मोहम्मद फैजान आलम 483 अंकों के साथ दूसरे और आकांक्षा कुमारी (सिमरिया) व सना आफरीन (सरबदा हाईस्कूल) 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

कला संकाय में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंकों के साथ राज्य टॉप किया है, जबकि दुमका के अंकित कुमार देव (474 अंक) दूसरे और रांची की अंशु कुमारी (473 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं. वाणिज्य संकाय में जमशेदपुर के अजय प्रसाद और रांची की कृति कुमारी बर्मन ने 472 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है, वहीं चाईबासा की प्रियांशु कुमारी 471 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहीं.

विज्ञान संकाय के विस्तृत परिणामों पर नजर डालें तो कुल 90,168 परीक्षार्थियों में से 74,771 सफल रहे. इनमें 61,589 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है. जिलावार प्रदर्शन में लातेहार 93.25 प्रतिशत रिजल्ट के साथ विज्ञान में अव्वल रहा जबकि सिमडेगा 58.49 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा. वा

णिज्य संकाय में 21,078 विद्यार्थियों में से 19,681 उत्तीर्ण हुए, जिसमें सिमडेगा जिले ने 99.57 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है. वाणिज्य में गढ़वा जिला 73.33 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा. कला संकाय में इस वर्ष रिकॉर्ड सफलता मिली है. कुल 2,11,095 परीक्षार्थियों में से 2,02,962 विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस संकाय में 1,07,694 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है.

जिलावार प्रदर्शन में गुमला जिला 99.52 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि खूंटी 99.46 प्रतिशत के साथ दूसरे और सिमडेगा 99.36 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा. पाकुड़ जिले का परिणाम कला संकाय में सबसे कम 89.24 प्रतिशत रहा. जैक अध्यक्ष ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर appeared first on Udit Vani.