JEEAdvanced Archives - Udit Vani

JEE Advanced के टॉपर्स को निःशुल्क पढ़ाई का सुनहरा मौका दे रहा है झारखंड का यह प्रतिष्ठित संस्थान, जानिए पूरी बात
धनबाद: धनबाद स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम ने एक सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय लिया है. संस्थान ने घोषणा की है कि जेईई एडवांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अब यहां निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी. यह कदम प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आर्थिक बाधाओं को हटाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है.

हजार से नीचे रैंक वालों को मिलेगा लाभ

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार ने जानकारी दी कि जेईई एडवांस में जिन अभ्यर्थियों की रैंक 1000 से नीचे होगी, उन्हें आईआईटी आईएसएम में पूरी तरह निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल होनहार छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह पूरे देश में प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा.

प्लेसमेंट में भी मिल रही है जबरदस्त सफलता

प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि संस्थान से पासआउट हो रहे विद्यार्थियों को बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों में शानदार प्लेसमेंट भी मिल रहा है. इससे यह स्पष्ट होता है कि आईआईटी आईएसएम न केवल गुणवत्ता शिक्षा दे रहा है, बल्कि कैरियर के रास्ते भी खोल रहा है.

The post JEE Advanced के टॉपर्स को निःशुल्क पढ़ाई का सुनहरा मौका दे रहा है झारखंड का यह प्रतिष्ठित संस्थान, जानिए पूरी बात appeared first on Udit Vani.

JEE Mains Session 2: NTA ने जारी किया JEE Main 2025 सत्र 2 का शेड्यूल, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा
उदित वाणी, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सत्र 2 (JEE Main 2025 Session 2) का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, बीई-बीटेक और बीआर्क की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 9 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसमें बीई-बीटेक की परीक्षा 5 दिनों में संपन्न होगी.

यहाँ देखें शेड्यूल

परीक्षा की शिफ्ट और तारीखें

बीई-बीटेक की परीक्षा 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी. वहीं, 8 अप्रैल को केवल एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 3 से 6 बजे के बीच होगी. बीआर्क परीक्षा 9 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में 9 से 12:30 बजे तक संपन्न होगी.

JEE Mains Session 2 का शेड्यूल कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा शेड्यूल का लिंक ढूंढें.

3. उस लिंक पर क्लिक करें, और शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

4. परीक्षा का शेड्यूल ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड कर लें. भविष्य के संदर्भ के लिए शेड्यूल का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

JEE Main 2025 सत्र 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.

The post JEE Mains Session 2: NTA ने जारी किया JEE Main 2025 सत्र 2 का शेड्यूल, जानिए कब शुरू होगी परीक्षा appeared first on Udit Vani.

आज ख्वाब के हकीकत बनने का दिन, सुबह 10 बजे आईएगा जेईई एडवांस का रिजल्ट
जेईई एडवांस के रैंक के आधार पर झारखंड में केवल आईएसएम धनबाद में होगा दाखिला

संजय प्रसाद

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के विद्यार्थियों के सपने का रिजल्ट रविवार सुबह 10 बजे निकलने जा रहा है. दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा मानी जानी वाली जेईई एडवांस की परीक्षा के इस आयरन गेट को कितने स्टूडेंट्स तोड़ पाते हैं, इस दिन इसका पता चलेगा. यह रिजल्ट उन परीक्षार्थियों के लिए लिटमस टेस्ट होगा, जो आईआईटीयन बनने का ख्वाब सजो रखे हैं.

झारखंड के पांच हजार परीक्षार्थी

जेईई एडवांस में इस साल कुल 1.6 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. यह परीक्षा पिछले 28 अगस्त को देश के 226 शहरों में 600 केंद्रों पर आयोजित हुई थी. झारखंड में 5 हजार और जमशेदपुर में लगभग एक हजार स्टूडेन्ट्स  शामिल हुए.

2022 में आईआईटी में सीटों की संख्या बढ़कर 16598 हुई

2022 में जोसा की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार इस साल 23 आईआईटी में सीटों की संख्या बढ़कर 16598 हो गई है, जो पिछले साल 16232 थी.

2019 तक केवल 13 हजार सीटें थी, लेकिन दो साल से केन्द्र सरकार ने आईआईटी में लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित की है. इसके लिए लड़कियों के लिए केवल 1567 सीटें सृजित की गई हैं.

इस तरह लड़कियों के लिए 2017 के बाद आईआईटी में दाखिला लेना आसान होते गया है क्योंकि सरकार ने आईआईटी में लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए सुपरनौरी सीटों का सृजन किया है.

पहले कुल सीट की संख्या का 14 प्रतिशत संख्या लड़कियों के दाखिला को सुनिश्चित किया गया, अब इस साल 20 फीसदी लड़कियों के दाखिला करने का लक्ष्य है. जब लड़कियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती तब आईआईटी में इनका प्रतिशत केवल 8 प्रतिशत था.

जेईई मेन-एडवांस के जरिए 114 संस्थानों में दाखिला, कुल सीटें-54477

संस्थान      संख्या       कुल सीट

1.आईआईटी   23        16598

2.एनआईटी   32         23994

3.ट्रिपल आईटी 26         7126

4.गर्वमेंट फंडेड संस्थान 33   6759

जोसा की काउंसलिंग का शिड्यूल

1.जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी     11 सितंबर (सुबह 10 बजे)

2.रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग शुरू 12 सितंबर (सुबह 10 बजे से), आर्किटेक्चर के उम्मीदवार 17 से फॉर्म भरेंगे. एप्टीट्यूड टेस्ट उत्तीर्ण करते हैं

3.विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन एक -18 सितंबर

4.विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन -2 का प्रदर्शन-20 सितंबर

च्वायस लॉकिंग 21 सितंबर

डेटा का वेरिफिकेशन 22 सितंबर

7.पहले चरण की सीटों का आबंटन 23 सितंबर

8.पहले राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग  23 से लेकर 26 सितंबर के बीच

9.पहले चरण के रिस्पांस की अंतिम तिथि  27 सितंबर

10.दूसरे चरण की सीटों का आबंटन    28 सितंबर

11.दूसरे चरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग   28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच

12.दूसरे चरण के रिस्पांस की अंतिम तिथि  2 अक्टूबर

13.तीसरे चरण की सीटों का आबंटन  3 अक्टूबर

14.ऑनलाइन रिपोर्टिंग      3 से लेकर 6 अक्टूबर के बीच

15.तीसरे चरण के रिस्पांस की अंतिम तिथि    7 अक्टूबर

इन आईआईटी में होगा दाखिला

1.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय)

2.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई

3.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर

4.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

5.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

6.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स)

7.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़

8.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर

9.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा

10.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

11.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद

12.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर

13.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू

14.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर

15.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

16.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

17.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

18.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी

19.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़

20.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

21.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की

22.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़

23.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति

इन संस्थानों में भी जेईई स्कोर के आधार पर होता है दाखिला

1.भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान (IIPE), विशाखापत्तनम

2.भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलौर

3.भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल

4.भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), मोहाली

5.भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), कोलकाता

6.भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), पुणे

7.भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), तिरुवनंतपुरम

8.भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी), तिरुवनंतपुरम

9.राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), रायबरेली

इन कोर्स में होता है दाखिला

डिग्री का नाम                                                                                                         अवधि

1.बीटेक (प्रौद्योगिकी स्नातक)                                                                           4 वर्ष

2.बी.एस.(बैचलर ऑफ साइंस)                                                                             4 साल

3.बी.आर्क.(बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर)                                                                5 साल

4.ड्यूल डिग्री (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी)         5 साल

5. ड्यूल डिग्री (बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ साइंस)                          5 साल

6. इंटीग्रेटेड एम.टेक. (प्रौद्योगिकी)                                                                     5 साल

7. इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ साइंस                                                                            5 वर्ष

ये भी जानें

1.जेईई एडवांस के रैंक के आधार पर आईआईटी में दाखिला होता है

2.जेईई मेन के रैंक आधार पर एनआईटी, ट्रिपलआईटी और गवर्मेट फंडेड संस्थानों में दाखिला होता है. झारखंड में जेईई एडवांस के जरिए आईएसएम धनबाद में जबकि जेईई मेन के जरिए बीआईटी मेसरा रांची, एनआईटी जमशेदपुर, ट्रिपलआईटी रांची और नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी रांची में दाखिला होता है.

The post आज ख्वाब के हकीकत बनने का दिन, सुबह 10 बजे आईएगा जेईई एडवांस का रिजल्ट appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जेईई मेन में टॉप-1000 में शहर के तीन स्टूडेन्ट्स, 350 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया
उदित वाणी , जमशेदपुर: जेईई मेन की परीक्षा में इस साल शहर का प्रदर्शन औसत रहा है. टॉप-1000 रैंक में केवल तीन छात्रों ने जगह बनाई है. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को के छात्र सृजन रंजन को 491 वां रैंक, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के छात्र देवराज कर्मकार को 556 रैंक और हिल टॉप स्कूल के पियुष राज को 602 रैंक मिला है.

एससी केटेगरी में आरवी के आदित्य राज अखिल भारतीय स्तर पर 24 वां रैंक लाए हैं, जबकि जेनरल केटेगरी में आदित्य का रैंक 1335 है.

शहर के 350 स्टूडेन्ट्स ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया

शहर के 350 स्टूडेन्ट्स ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया है. इसमें से 150 से ज्यादा स्टूडेन्ट्स प्रेरणा क्लासेस के हैं, जबकि नारायणा के 100 स्टूडेन्ट्स ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया है. जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले स्टूडेन्ट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे. देश भर से लगभग सवा दो लाख स्टूडेन्ट्स जेईई एडवांस में क्वालिफाई किए हैं.

टॉप टेन रैंक

नाम                                      संस्थान                       रैंक

1.सृजन रंजन                                     नारायणा                     491

2.देवराज कर्मकार                               प्रेरणा                         556

3.पियुष राज                                         प्रेरणा                        602

4.आदित्य राज                                    प्रेरणा                       1335

5. कशिश अग्रवाल                            नारायणा                    1514

6.आदित्य आर्या                                   प्रेरणा                      1992

7.सायन दत्ता                                        प्रेरणा                     2879

8.आकाश सिंह                                       प्रेरणा                     3236

9.किसलय उदभव वर्मा                        प्रेरणा                     3605

10.नफीसा परवीन                                प्रेरणा                      4149

The post Jamshedpur: जेईई मेन में टॉप-1000 में शहर के तीन स्टूडेन्ट्स, 350 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया appeared first on Udit Vani.