Jamtara News Archives - Udit Vani

जामताड़ा चौकीदार नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जामताड़ा: जामताड़ा जिले में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की।

अभ्यर्थियों ने बताया कि जामताड़ा जिले में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। 17 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ, जबकि 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद 5 मई 2025 को परिणाम जारी किया गया। शारीरिक जांच एवं दौड़ प्रतियोगिता 14 और 15 मई को आयोजित हुई, जिसका परिणाम 19 मई को प्रकाशित किया गया। वहीं 19 एवं 20 मई को शारीरिक माप-तौल और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर 21 मई 2025 को अंतिम मेधा सूची जारी कर दी गई थी।

अभ्यर्थियों दयामय दास, एंथनी किस्कू,जीवन कृष्ण सिंह,अख्तर हसन,बीरबल सोरेन,दिव्या कुमारी,रीना किस्कू,पूजा मुर्मू, सविता सिंह,दिलीप पंडित, जोगननाथ भोक्ता ने कहा कि अंतिम मेधा सूची जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में था, लेकिन न्यायालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही स्थगन आदेश (स्टे) समाप्त कर दिया गया है। इसके बावजूद जामताड़ा में नियुक्ति लंबित है।

सफल अभ्यर्थियों ने बताया कि नियुक्ति में लगातार हो रही देरी के कारण वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी रोजगार की उम्मीद में लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से मांग की है कि अन्य जिलों की तर्ज पर जामताड़ा जिले में भी चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को अवशोषण दिया कि जल्द ही आप लोगों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

The post जामताड़ा चौकीदार नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
उदित वाणी जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ महीनों से जिले में लगातार लूट एवं चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा गोली बरामद की गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग अपराधी ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के समीप रेलवे कर्मचारी इरफान अंसारी के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर इलाके में भी एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें मोबाइल फोन, पर्स एवं नगद राशि की छिनतई की गई थी।

पुलिस जांच में दोनों घटनाओं में उक्त नाबालिग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, क्षतिग्रस्त बैग, चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

वहीं एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग मार्च 2025 में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी संलिप्त था। उस मामले में वह बेल पर बाहर आया था और पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल हो गया। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: गांधी मैदान दुर्गा मंदिर में शरारती तत्वों की करतूत, लोगों में भारी आक्रोश
उदित वाणी, जामताड़ा: जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर प्रांगण से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. यहाँ मंदिर परिसर में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त (खंडित) कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और आम लोगों में भारी नाराजगी और गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गया है.

रविवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा प्रतिमा पर चोट के निशान

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे जब दैनिक श्रद्धालु हमेशा की तरह पूजा-अर्चना करने के लिए दुर्गा मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि मां पार्वती की पवित्र प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है. प्रतिमा के दोनों तरफ गहरे और स्पष्ट चोट के निशान पाए गए हैं. इसे देखकर लोगों को पक्का अंदेशा है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय निवासी श्याम देव चौधरी ने दी आंदोलन की चेतावनी

मामले पर रोष प्रकट करते हुए स्थानीय निवासी श्याम देव चौधरी ने कहा कि जिस क्रूरता से प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है, उससे साफ पता चलता है कि यह किसी शरारती तत्व की जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा के दाएं और बाएं दोनों तरफ गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा, लोगों में बढ़ा गुस्सा

गुस्साए लोगों का कहना है कि जामताड़ा जिले में लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. ग्रामीणों ने याद दिलाया कि इससे पहले भी जामताड़ा के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लाखों रुपये की बड़ी चोरी की वारदात हुई थी, जिसका पुलिस प्रशासन अब तक खुलासा करने में नाकाम रहा है. पुरानी घटना को लेकर लोगों में पहले से ही पुलिस के खिलाफ नाराजगी बनी हुई थी और अब मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की इस नई घटना ने लोगों के गुस्से को और ज्यादा भड़का दिया है.

पुलिस अधिकारी बी. एस. पंडित ने संभाला मोर्चा, शांति बनाए रखने की अपील

धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी बी. एस. पंडित भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू की. उन्होंने आक्रोशित जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस हर मुमकिन पहलू से इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले समाजकंटकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और क्षेत्र में शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने की भावुक अपील की है.

The post जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: गांधी मैदान दुर्गा मंदिर में शरारती तत्वों की करतूत, लोगों में भारी आक्रोश appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : मंत्री इरफान अंसारी की दो टूक: स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड होंगे सिविल सर्जन
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : नारायणपुर कार्यक्रम में मंत्री इरफान अंसारी की चेतावनी, स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही हुई तो सीधे सिविल सर्जन को किया जाएगा सस्पेंड.

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत रानीडीह पंचायत के सिलधवा नदी पर मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित सिंचाई योजना निर्माण कार्य का शिलान्यास सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधिवत नारियल फोड़कर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, स्थानीय ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सरकार किसानों तथा ग्रामीणों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.

इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला-खरसावां जिले में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है तथा सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि लापरवाही पाए जाने पर सीधे सिविल सर्जन पर भी कार्रवाई होगी.

ज्ञात हो कि सरायकेला-खरसावां के एक सीएससी अस्पताल में बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया था. इस दौरान प्रसूता महिला और नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आलोचना हो रही थी.

वहीं मंत्री ने जमशेदपुर में जनवितरण प्रणाली के एक दुकानदार द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच कराई जाएगी. मंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 25 हजार डीलर कार्यरत हैं और कमीशन भुगतान केंद्र सरकार से होता है. समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान विशेष पहल कर भुगतान कराया था. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post Jharkhand : मंत्री इरफान अंसारी की दो टूक: स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड होंगे सिविल सर्जन appeared first on Udit Vani.