Jamtara DC Archives - Udit Vani

जामताड़ा चौकीदार नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जामताड़ा: जामताड़ा जिले में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की।

अभ्यर्थियों ने बताया कि जामताड़ा जिले में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। 17 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ, जबकि 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद 5 मई 2025 को परिणाम जारी किया गया। शारीरिक जांच एवं दौड़ प्रतियोगिता 14 और 15 मई को आयोजित हुई, जिसका परिणाम 19 मई को प्रकाशित किया गया। वहीं 19 एवं 20 मई को शारीरिक माप-तौल और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर 21 मई 2025 को अंतिम मेधा सूची जारी कर दी गई थी।

अभ्यर्थियों दयामय दास, एंथनी किस्कू,जीवन कृष्ण सिंह,अख्तर हसन,बीरबल सोरेन,दिव्या कुमारी,रीना किस्कू,पूजा मुर्मू, सविता सिंह,दिलीप पंडित, जोगननाथ भोक्ता ने कहा कि अंतिम मेधा सूची जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका है। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में था, लेकिन न्यायालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही स्थगन आदेश (स्टे) समाप्त कर दिया गया है। इसके बावजूद जामताड़ा में नियुक्ति लंबित है।

सफल अभ्यर्थियों ने बताया कि नियुक्ति में लगातार हो रही देरी के कारण वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी रोजगार की उम्मीद में लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से मांग की है कि अन्य जिलों की तर्ज पर जामताड़ा जिले में भी चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को अवशोषण दिया कि जल्द ही आप लोगों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

The post जामताड़ा चौकीदार नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.