JamshedpurBloodBank Archives - Udit Vani

Jharkhand News : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में भाजपा का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
उदित वाणी, रांची : चाईबासा और रांची में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष धरना दिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

राजधानी रांची में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के इस्तीफे की मांग की. भाजपा विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया जाना अमानवीय अपराध है. उन्होंने कहा कि इन बच्चों की जिंदगी को महज दो लाख रुपए में तौल दिया गया है. यह सरकार स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में विफल रही है. दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हुई है. स्वास्थ्य विभाग लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है और इसके लिए सीधे तौर पर मंत्री इरफान अंसारी जिम्मेदार हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी मंत्री से जवाब मांगा जाता है तो वे इसे भाजपा की साजिश या धार्मिक भेदभाव का मुद्दा बताकर टाल देते हैं. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2021 में ही चाईबासा ब्लड बैंक में गंभीर खामियों की ओर ध्यान दिलाया था, लेकिन राज्य सरकार ने कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया.

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण अस्पताल ‘इलाज केंद्र नहीं, मौतघर’ बनते जा रहे हैं. पार्टी ने धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की जांच झारखंड उच्च न्यायालय के सिटिंग जज या सीबीआई से कराई जाए. साथ ही दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की अनुशंसा की जाए. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन तेज करेगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में भाजपा का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने पर High Court की झारखंड सरकार को फटकार, पूछा-बिना लाइसेंस के कैसे चल रहे ब्लड बैंक?
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची और चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामलों पर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. इस दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई.

अदालत ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य तंत्र पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया.

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच ने कहा कि ऐसी घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं. राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं.

अदालत में सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और राज्य औषधि नियंत्रक व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहे.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, “पूर्व में भी इस मामले पर निर्देश दिए गए थे, लेकिन रांची और चाईबासा में संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की.” अदालत ने सवाल उठाया कि अस्पतालों में अब तक न्यूक्लिक एसिड टेस्ट मशीन क्यों नहीं लगाई गई और झारखंड में बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं?

कोर्ट ने यह भी पूछा कि कई ब्लड बैंकों के लाइसेंस दो वर्षों से लंबित क्यों हैं और पैसे लेकर ब्लड डोनेशन की प्रथा पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है? अदालत ने सरकार को शपथपत्र के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंपों का ब्योरा देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही यह भी पूछा कि राज्य में रक्त की कुल आवश्यकता कितनी है और उपलब्धता कितनी है.

अदालत ने झारखंड में नेशनल ब्लड पॉलिसी को प्रभावी बनाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने का भी आदेश दिया.

राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि सरकार लगातार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रही है और सभी जिलों में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट मशीनें लगाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि एसओपी तैयार कर नेशनल ब्लड पॉलिसी को राज्य में अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.

सुनवाई के दौरान लाइफ सेवर रांची के अतुल गेरा और अधिवक्ता शुभम काटारुका ने भी अपना पक्ष रखा.

रांची सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित एक बच्चे को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के बाद उसमें एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी. बच्चे के पिता द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे गए पत्र को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका में तब्दील कर लिया था. इसी तरह चाईबासा सदर अस्पताल में भी रक्त चढ़ाए जाने के बाद पांच बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें एक सात वर्षीय थैलेसीमिया रोगी भी शामिल था.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने पर High Court की झारखंड सरकार को फटकार, पूछा-बिना लाइसेंस के कैसे चल रहे ब्लड बैंक? appeared first on Udit Vani.

Central Team Probes Irregularities at Chaibasa Blood Bank, Conducts Surprise Inspection at MGM Hospital
Uditvani, Jamshedpur : In the wake of alleged irregularities reported at the Chaibasa Blood Bank, a five-member central investigation team comprising officials from Delhi and Ranchi arrived in Jamshedpur and conducted a surprise inspection at the MGM Medical College and Hospital Blood Bank.

The inspection followed complaints of discrepancies in blood collection, storage, and record management, which had raised concerns over compliance with national blood safety and management protocols.

According to sources, the visiting team included experts from the National Blood Transfusion Council (NBTC) and the State Blood Cell, Jharkhand, under the National Health Mission (NHM). They conducted a thorough verification of the hospital’s blood stock records, donor registry, and digital data entries.

During the inspection, the team cross-checked manual registers with entries on the central online portal, emphasizing the importance of timely and transparent data updates.

The officials also reviewed the cold chain maintenance system, component separation unit, and safety protocols followed during blood transfusion.

The team reportedly issued strict instructions to hospital authorities to ensure that all entries are updated on the e-RaktKosh portal, the national integrated blood bank management system.

They also called for periodic internal audits and real-time monitoring to prevent data manipulation or discrepancies.

A senior health official stated, “The inspection is part of a state-wide drive to ensure transparency and accountability in blood bank operations. Any lapses found will attract departmental action.”

Hospital sources confirmed that the team interacted with the blood bank in-charge, lab technicians, and hospital superintendent, seeking clarifications on stock variations and documentation practices.

The probe comes amid growing scrutiny of blood bank operations across Jharkhand after reports surfaced suggesting mismatch between actual and recorded blood stock data at the Chaibasa facility.

The findings from the MGM inspection are expected to be compiled into a detailed report and submitted to the Union Health Ministry and the Jharkhand Health Department for further action.

The post Central Team Probes Irregularities at Chaibasa Blood Bank, Conducts Surprise Inspection at MGM Hospital appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: रेड क्रॉस सोसाइटी की वर्षभर सेवा की योजना तैयार, नेत्र ज्योति से लेकर टीबी पोषण तक हर कुछ है शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए अपनी वार्षिक गतिविधि योजना तैयार कर ली है. कुल 365 दिनों में 600 से अधिक सेवा दिवसों का लक्ष्य रखा गया है. नेत्र रोग, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, सामाजिक पर्वों में सहायता से लेकर युवा प्रशिक्षण तक अनेक क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है.

नेत्र ज्योति अभियान को समर्पित 200 दिन

रेड क्रॉस इस वर्ष नेत्र रोगियों के लिए 200 दिन समर्पित करेगा. इसमें 50 जांच सत्र, 50 ऑपरेशन दिवस तथा 100 पोस्ट ऑपरेटिव देखरेख के दिन शामिल हैं. मोतियाबिंद से पीड़ितों के लिए निशुल्क ऑपरेशन व चश्मा वितरण की योजना भी तय की गई है.

रक्तदान और एसडीपी संग्रह का महाभियान

80 रक्तदान शिविरों के आयोजन और 10 हजार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साथ ही 300 यूनिट सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) संग्रहित करने की भी योजना बनाई गई है.

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य विस्तार

आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 50 स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में निःशुल्क दवाएं और चश्मे वितरित किए जाएंगे, तथा मोतियाबिंद के मरीजों के लेंस सहित ऑपरेशन भी निशुल्क होंगे.

पर्व-त्योहारों में सेवा का भरोसा

होली, दिवाली, ईद, मुहर्रम, दुर्गापूजा विसर्जन, महावीर झंडा जैसे पर्वों के दौरान रेड क्रॉस की एम्बुलेंस और फर्स्ट एड सेवाएं सतत उपलब्ध रहेंगी.

युवाओं के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण

रेड क्रॉस ने 17 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए 16 घंटे का फर्स्ट एड ट्रेनिंग मॉड्यूल अनिवार्य किया है. वर्षभर चलने वाले नियमित सत्रों में 500 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है.

टीबी मरीजों को पोषण सहायता

‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना को प्राथमिकता दी गई है.

ब्लड सेंटर स्थापना की पहल

रेड क्रॉस इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्लड सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी पहल करेगा, जिससे आपातकालीन रक्त आपूर्ति और अधिक सुलभ हो सके.

नागरिकों से सहभागिता की अपील

मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस हर समय जनसेवा के लिए तैयार है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अंतरराष्ट्रीय संस्था से जुड़कर मानवता की सेवा करें. गत 50 दिनों में रेड क्रॉस ने 1,500 यूनिट रक्त संग्रह, 200 टीबी मरीजों को पोषण किट, 100 मोतियाबिंद ऑपरेशन और 100 लोगों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है. यह अभियान वर्षभर जारी रहेगा.

The post Jamshedpur: रेड क्रॉस सोसाइटी की वर्षभर सेवा की योजना तैयार, नेत्र ज्योति से लेकर टीबी पोषण तक हर कुछ है शामिल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन आयोजित करेगा 40 रक्तदान शिविर, जानें कब और कहां लगेगा Camp
उदित वाणी, चाईबासा: तपती गर्मी के आगाज के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) ने एक महत्त्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है. गर्मी के इस सीजन में, जब रक्तदान शिविरों में आमतौर पर कमी देखने को मिलती है, वहीं पीएसएफ ने वसंत उत्सव के दिन, 9 मार्च से एक महा अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत, पीएसएफ आगामी जून महीने तक शहर के विभिन्न हिस्सों और सुदूरवर्ती गांवों में कुल 40 रक्तदान शिविर आयोजित करेगा.

रक्त की कमी को दूर करने की दिशा में कदम

पीएसएफ का यह अभियान जमशेदपुर ब्लड सेंटर को मजबूती प्रदान करेगा और अस्पताल में इलाज करा रहे जरूरतमंदों, विशेष रूप से थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करेगा. टीम पीएसएफ ने सभी से इस अभियान में जुड़ने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है.

रक्तदान पखवाड़ा की शुरुआत

20 मार्च से 26 मार्च तक, टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान पखवाड़ा मनाया जाएगा, जो 26 मार्च को महा रक्तदान शिविर के साथ समापन करेगा. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:

• 21 मार्च: बागबेड़ा में अर्जुन स्पोटिंग क्लब द्वारा रक्तदान शिविर

• 22 मार्च: सुदूरवर्ती गांव में विश्व कल्याण समिति, बांकादा बोड़ाम द्वारा रक्तदान शिविर

• 23 मार्च: जानमडीह सांस्कृतिक भवन, पोटका में रक्तदान शिविर

• 24 मार्च: टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कोपरेटिव कालेज में रक्तदान शिविर

• 30 मार्च: सुदूरवर्ती गांव केतुगां नीमडीह में रक्तदान शिविर

सभी से अपील – रक्तदान से जुड़ें

पीएसएफ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और रक्तदान को एक नियमित जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं. रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है और इसे दूर करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है.

The post Jamshedpur: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन आयोजित करेगा 40 रक्तदान शिविर, जानें कब और कहां लगेगा Camp appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में शुरु हुआ ब्लड बैंक
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के पीछे स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एनएसएमसीएच) में 100 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक की शुरुआत हो गई है, जिससे अस्पताल के मरीजों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा. आने वाले दो वर्ष के अन्दर अस्पताल और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें शुरु हो जायेगी.

अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल को पूर्वी भारत का बेहतर अस्पताल बनाने की दिशा में प्रयास जारी है तथा यहाँ जटिल रोग उपचार, सर्जरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है. मौके पर प्रिंसिपल डॉ0 एन के सिंह, सोसायटी के चेयरमैन मृत्युंजय झा, अस्पताल प्रबन्धक के के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

The post West Singhbhum : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में शुरु हुआ ब्लड बैंक appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रक्तदान के जरिए दिया मानवता का परिचय
उदितवाणी,जमशेदपुर:  रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन टाटानगर एवं चक्रधरपुर डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में,विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता के साथ-साथ, आज रेलवे ऑफीसर्स क्लब में ” तृतीय रक्तदान शिविर ” का आयोजन किया गया.रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रक्तदान के जरिए दिया मानवता का परिचय. साथ ही साथ रक्तदान के जरिए दिखा भाईचारे का अटूट बंधन.जहां सुबह से ही रक्तदाताओं का आने का सिलसिला जारी रहा.

वहीं शाम होते-होते ” 127 रक्तदाताओं ” ने अपने रक्तदान के जरिए कई अंधेरारूपी जीवन में दिया जलाने का कार्य कर गए. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर सहयोग निरंतर रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बना रहा.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विनोद कुमार- Sr. DEE(TRS)/TATA, राजकुमार सिंह, पुर्व जिला अध्यक्ष व कर्मठ समाजसेवी, कन्हैया सिंह- उप जिला अध्यक्ष व समाजसेवी, शेरू खान, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता व समाजसेवी, एम.के.सिंह- डिविजनल कोऑर्डिनेटर- SERMU/TATA. 63 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता शमी उज ज़मान. इस पावन बेला पर रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 63 बार रक्तदान करने हेतु ” शमी उज जमान ” को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा संस्था के अध्यक्ष मोईजुर रहमान, सचिव इम्तियाज अहमद, ऑर्गेनाइजिंग सचिव एस.के.फरीद, संयुक्त सचिव साजिद रजा, तनवीर जाकि, मुख्य सदस्य के रूप में मोहम्मद फरानउद्दीन, अरमान अली, अबरार आलम, जे.रहमान, आर रहमान, एस.एस.अख्तर, वाहिद अली, मोहम्मद सज्जाद, सैयद हुसैन,मोहम्मद जलाल एवं मोहम्मद जावेद अख्तर.

The post Jamshedpur: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रेलवे मुस्लिम एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रक्तदान के जरिए दिया मानवता का परिचय appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रोटोकॉल का ध्यान रखें अधिकारीः अर्जुन मुंडा
उदित वाणी, जमशेदपुर: खरसावाँ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी के कालियाडुँगरी में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शिलान्यास समारोह में उत्पन्न शिलापट्ट विवाद को लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है तथा उन्हें प्रोटोकॉल का ध्यान रखने को कहा है. क्योंकि इस तरह के मामलों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. क्योंकि प्रोटोकॉल के मामलों को जिला प्रशासन को देखना चाहिये.

नमो फैन्स क्लब के शिविर में संग्रहित हुआ 613 यूनिट रक्त

नरेन्द्र मोदी (नमो) फैन्स क्लब के द्वारा आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-4 स्थित आधारशिला टावर में आज महा रक्तदान शिविर आहूत किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा टीम प्रतीक के सहयोग से आहूत किए गए इस शिविर में कुल 613 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

मौके पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि तथा नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, पूर्व विधायक पुत्कल हेम्ब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, जय नारायण शर्मा, प्रताप कटियार, दयानन्द पाणि, मालती गिलुआ, पार्षद पाँडी मुखी, पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, अधिवक्ता ओमप्रकाश, थाना प्रभारी मो0 तंजील खान तथा जीआरपी थाना प्रभारी जी के जेना अतिथि के रुप में उपस्थित थे.

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान जैसा आयोजन सामाजिक सरोकार से जुड़ा है तथा इसके लिए आयोजक और रक्तदाता बधाई के पात्र हैं. श्री मुंडा ने कहा कि दान ऐसा होना चाहिये कि दायें हाथ से दो, तो बायें हाथ को पता भी नहीं चले. और रक्तदान भी ऐसा हीं दान है.

शिविर को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, सरोज सिंह, मनमोहन सिंह, अमरनाथ ठाकुर, अनुराग श्रीवाास्तव, संजीव सिंह, अमित सिंह, कृष्ण गोपाल पिन्टू, अभिलाष मिश्रा, दीपक महतो, सत्यजीत साहू, छोटू, रहीश, बॉर्डर, सुमित श्रीवास्तव, हेमन्त, शनि, राकेश त्रिपाठी, पवन सिंह, विनय कंचन, अशोक महाकुड़, संजय चौधरी, अर्जित सरकार, अमितेश अमर, हरेन्द्र तिवारी, अनुराग जायसवाल, धीरेन्द्र ओझा, सूरज भोला, विश्वनाथ त्रिपाठी, अंजनेय पराशर, सावन गुप्ता, लालू बेसरा, अजीत सिंह, केश्वर मिश्रा, प्रह्लाद मिश्रा, शाँतनु चक्रवर्ती, प्रशांत आचार्या, अविनाश राज, आशुतोष सिंह, सुधाँशु, चन्दन शर्मा, प्रकाश रंजन, सूरज, सौरभ, सुब्रत, सुधाँशु का योगदान सराहनीय रहा.

The post Jamshedpur: प्रोटोकॉल का ध्यान रखें अधिकारीः अर्जुन मुंडा appeared first on Udit Vani.