Jamshedpur Triple Murder Archives - Udit Vani

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी पर तीन, बेटे पर दो और गर्भवती बेटी पर एक वार, बड़े बेटे को देख थाने में रो पड़ा आरोपी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तीनों पर बेहद बेरहमी से वार किए.

बेरहमी की इंतहा: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी पर किए कई वार

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले आरोपी ने अपनी पत्नी सरिता सिंह को निशाना बनाया. किचन में हुए इस हमले में सरिता सिंह के शरीर पर तीन गहरे चोट के निशान मिले हैं—सिर के बाएं हिस्से, गाल और कलाई के पास. हमले की गंभीरता इतनी थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसके बाद आरोपी ने अपने छोटे बेटे रविशेक सिंह पर हमला किया. उसके सिर और ललाट पर हथौड़े से दो वार किए गए, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. वहीं, गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह पर आरोपी ने एक जोरदार वार किया, जिसने उसकी जान ले ली.

बड़े बेटे को देखकर भावुक हुआ आरोपी रविंद्र सिंह

घटना के बाद मंगलवार सुबह आरोपी रविंद्र सिंह से मिलने उसका बड़ा बेटा अभिषेक सिंह रायपुर से जमशेदपुर पहुंचा और सीधे Sidgora Police Station गया. बेटे को सामने देखकर आरोपी भावुक हो गया और फूट-फूट कर रोने लगा. उसने बेटे से कहा कि वह वहां से चला जाए.

तनाव और अवसाद बना हत्या की वजह

पूछताछ के दौरान रविंद्र सिंह ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद घर की आर्थिक स्थिति, मकान निर्माण और छोटे बेटे की शादी को लेकर वह लंबे समय से तनाव में था. यही तनाव धीरे-धीरे अवसाद में बदल गया और सोमवार सुबह उसने मानसिक संतुलन खो दिया, जिसके कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

एक साथ हुआ तीनों शवों का अंतिम संस्कार

मंगलवार को पत्नी सरिता सिंह, पुत्र रविशेक सिंह और पुत्री सुप्रिया सिंह के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद भुइयांडीह स्थित श्मशान घाट में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरा माहौल गमगीन हो गया.

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में सिदगोड़ा थाना में आरोपी रविंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा.

The post जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी पर तीन, बेटे पर दो और गर्भवती बेटी पर एक वार, बड़े बेटे को देख थाने में रो पड़ा आरोपी appeared first on Udit Vani.