Jamshedpur Medical Referral Archives - Udit Vani

Chaibasa: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, 12 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर, इलाके में दहशत
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा शहर के कल्याणपुर  गुटुसाईं में आनंद मार्ग स्कूल गली में बुधवार की रात में एक युवती पर अज्ञात युवक ने बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना से चाईबासा शहर में सनसनी फैल गई है. घायल युवती का नाम शिल्पी मोदक है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है. उसका घर सदर थाना क्षेत्र में है जबकि घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है. उसके घर से घटनास्थल की दूरी महज चार 500 मीटर है. बताया जा रहा है कि वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. युवक ने युवती के पीठ और हाथ पर करीब 12 बार चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी.

घटना के बाद हमलावर युवती को मृत समझकर मौके से फरार हो गया. इधर, राहगीरों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा, तो तत्काल उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, शिल्पी एक बेहद गरीब परिवार से आती है. उसके पिता अनिल चंद्र मोदक ई रिक्शा चालक हैं. शिल्पी अपने घर की बड़ी बेटी है और परिवार की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाकर सहयोग करती थी. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ ऐसा किसने और क्यों किया.

फिलहाल, हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है.

इस वारदात ने पूरे चाईबासा शहर को झकझोर कर रख दिया है. लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही, शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

The post Chaibasa: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, 12 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर, इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.