Jamshedpur LPG black marketing Archives - Udit Vani

Jamshedpur LPG Black Market: शहर में गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता बेहाल 953 का सिलेंडर 3000 तक व कमर्शियल गैस 4500 में, सप्लाई तंत्र पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की रसोई पर गहरा असर डाल दिया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है और उपभोक्ताओं को कई गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है.

जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर जिसकी निर्धारित कीमत करीब 953 रुपये है, वह 2800 से 3000 रुपये तक बेचा जा रहा है. वहीं 1900 रुपये का वाणिज्यिक सिलेंडर 4200 से 4500 रुपये तक पहुंच गया है. उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर लौटाया जा रहा है, जबकि पहचान वालों को ऊंचे दाम पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. इस स्थिति ने वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कालाबाजारी का बदला तरीका

प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए कालाबाजारी करने वालों ने अपने तौर-तरीके भी बदल लिए हैं. अब घर-घर डिलीवरी के बजाय सुनसान स्थानों पर गैस की आपूर्ति की जा रही है. इसके साथ ही केवल नकद भुगतान लिया जा रहा है, ताकि लेन-देन का कोई डिजिटल रिकॉर्ड न बने. एजेंसी के वाहनों की जगह निजी वाहनों का उपयोग कर यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता नजर आ रहा है.

छोटे कारोबारियों व आम लोगों पर सबसे ज्यादा असर

गैस संकट का सबसे अधिक असर आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायियों पर पड़ा है. कई घरों में लोग मजबूरी में लकड़ी, कोयला या इंडक्शन पर खाना बनाने लगे हैं. वहीं छोटे होटल, ठेले और फूड स्टॉल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं. इसका असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ा है, जहां 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है.

The post Jamshedpur LPG Black Market: शहर में गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता बेहाल 953 का सिलेंडर 3000 तक व कमर्शियल गैस 4500 में, सप्लाई तंत्र पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, जांच के दौरान सिदगोड़ा में रिफिलिंग दुकान सील
जमशेदपुर: शहर में रसोई गैस (LPG) की कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुरुवार को धालभूम एसडीओ श्री अर्णव मिश्रा और एडीएम (विधि-व्यवस्था) श्री राहुल जी आनंद ने संयुक्त रूप से शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों में औचक छापेमारी की।

शहरी क्षेत्रों में सघन निरीक्षण

प्रशासनिक टीम ने मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों की गहन जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर गौर किया:

सिलेंडर का वर्तमान स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति।

भंडारण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन।

गैस बुकिंग एवं होम डिलीवरी का रियल-टाइम डेटा।

एजेंसी के लाइसेंस और अन्य अनिवार्य कानूनी दस्तावेज।

सिदगोड़ा में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

जांच अभियान के दौरान सिदगोड़ा क्षेत्र में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। यहाँ एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में अनधिकृत रूप से गैस रिफिलिंग (छोटे सिलेंडरों में गैस भरना) का काम चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जमाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी

एसडीओ अर्णव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि गैस की बनावटी किल्लत पैदा कर आम जनता को परेशान करने वाले लोगों और एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “आम जन की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और यह निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

The post जमशेदपुर: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, जांच के दौरान सिदगोड़ा में रिफिलिंग दुकान सील appeared first on Udit Vani.