Jamshedpur Holding Tax Archives - Udit Vani

Jamshedpur : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ फूटा गुस्सा, बाजार बंद करने की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा नगर निकायों में अचानक 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में जुगसलाई में आंदोलन तेज हो गया है. जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में नागरिकों ने जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कड़ा विरोध प्रकट किया. प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद की अध्यक्ष नौसीन खान (उनकी अनुपस्थिति में), उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान और पार्षदों को ज्ञापन सौंपकर इस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों ने शिष्टाचार का पालन करते हुए सर्वप्रथम उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान और पार्षद नीताई चंद्र सासमल, नेहा सिंह, सुरेंद्र कौर रेखी, शिल्पा तापड़िया व अन्य को शॉल भेंट कर स्वागत किया. ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि बिना नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सहमति के 20% टैक्स बढ़ाना तानाशाही है. इससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर बोझ और बढ़ जाएगा.

उपाध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी का आश्वासन

मौके पर उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने नागरिकों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही उपायुक्त (DC) राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर टैक्स वृद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध किया है. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने आश्वासन दिया कि वे जनता की भावनाओं और इस विरोध से सरकार को अवगत कराएंगे.

बाजार बंद और कोर्ट जाने की चेतावनी

सरदार शैलेंद्र सिंह ने नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि समय रहते टैक्स वृद्धि पर रोक नहीं लगी, तो जुगसलाई बाजार बंद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री को भी ज्ञापन दिया जाएगा. साथ ही, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से परामर्श लिया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में रिट याचिका दायर की जाएगी.

इस दौरान कार्यालय के बाहर ‘वंदे मातरम’ और ‘होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाओ’ जैसे नारों के साथ बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं पर भी लोग उत्तेजित नजर आए.

The post Jamshedpur : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ फूटा गुस्सा, बाजार बंद करने की चेतावनी appeared first on Udit Vani.