jammu Archives - Udit Vani

Jammu Kashmir: राजौरी में बॉर्डर के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, भारतीय सुरक्षाबल अलर्ट
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पिछले महीने आतंकवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीमा पर ये सबसे ताजा संदिग्ध गतिविधि है। शुरुआती इनपुट के अनुसार, आतंकवादी घुसपैठ या हरकत की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और सेना किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए सतर्कता बरत रही है। राजौरी में एलओसी के पास सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा इलाके को घेरते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

राजौरी जिले के एक सुदूर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। तलाशी अभियान के दौरान 61 राष्ट्रीय राइफल्स ने राजौरी के बाराचार्ड में एक छिपे हुए ठिकाने से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। 10 यूबीजीएल ग्रेनेड, 50 ड्यूरासेल बैटरियां, 10 टॉर्च बैटरियां और तिरपाल, कंबल और दवाइयों जैसे जरूरी सामान तलाशी में मिले थे।

इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद वहां सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला।

जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद इस तरह की गतिविधियां परेशान करने वाली हैं। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया था। 26 निहत्थे लोग हमले में मारे गए। इस आतंकी घटना ने सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ाया। हालांकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों और पाकिस्तान को जवाब दिया। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए थे।

आतंकवादियों पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी हमले किए थे। जवाबी कार्रवाई में भारत ने सीमापार से आए ड्रोन और मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से आसमान में भी नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के घुटने टेकने के बाद भारत सीमा पर सीजफायर के लिए सहमत हुआ।

(IANS)

The post Jammu Kashmir: राजौरी में बॉर्डर के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, भारतीय सुरक्षाबल अलर्ट appeared first on Udit Vani.

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ADDC, राजौरी में गहराया तनाव
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से शनिवार को की गई सीमा पार गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की दुखद मृत्यु हो गई. यह हमला उनके निवास को निशाना बनाकर किया गया.

उमर अब्दुल्ला ने की पुष्टि, बताया ‘अकल्पनीय क्षति’

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हृदयविदारक घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:“राजौरी से बेहद दुखद समाचार मिला है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिला भ्रमण पर थे और मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज उनके घर पर पाकिस्तान की गोलाबारी हुई, जिसमें वे शहीद हो गए। इस घटना पर शब्द नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

एलओसी पर बढ़ता तनाव, धमाकों से दहशत में घाटी

राजौरी ही नहीं, शनिवार सुबह श्रीनगर, अखनूर और पुंछ में भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. श्रीनगर में सुबह दो तेज धमाके हुए

अखनूर कस्बे में तीन विस्फोट गूंजे. पुंछ में भी कई जगहों से धमाकों की खबरें हैं. इससे सीमा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के स्कूल-कॉलेज बंद, बिजली आपूर्ति ठप

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं. शुक्रवार शाम को जम्मू शहर में पूर्ण ब्लैकआउट घोषित किया गया. स्थिति की अगली समीक्षा 12 मई को की जाएगी

श्रीनगर एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के नियंत्रण में

बढ़ते खतरे के मद्देनज़र भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर एयरपोर्ट का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. सभी नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. हज यात्रा की उड़ानें भी पिछले तीन दिनों से ठप हैं

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले किए थे. इसके प्रतिउत्तर में पाकिस्तान अब भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है.

(IANS)

The post Jammu Kashmir: पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ADDC, राजौरी में गहराया तनाव appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस के मार्ग में किया गया बदलाव
उदित वाणी जमशेदपुर : रेलवे द्वारा आगामी 29 नवंबर से टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 18101 टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। रेलवे ने इसको लेकर अधिसुचना जारी कर दी है।अधिसुचना के मुताबिक रेलवे द्वारा जोगीडीह, गुरमुरा, सलई बनवाँ स्टेशन पर दिनांक 27 नवंबर से 30 नवंबर तक विकासात्मक कार्य किया जाएगा। वही एनआई कार्य के मद्देनजर निम्नलिखित गाड़ियों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् है। गाड़ी संख्या 18631 राँची-चोपन एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 को गढ़वा रोड में आंशिक समापन करेगी एवं 18632 चोपन-राँची एक्सप्रेस दिनांक 30.11.2023 को गढ़वा रोड से आंशिक प्रारंभ करेगी। 2. गाड़ी संख्या 18613 राँची-चोपन एक्सप्रेस दिनांक 30.11.2023 को गढ़वा रोड में आंशिक समापन करेगी एवं 18614 चोपन-राँची एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2023 को गढ़वा रोड से आंशिक प्रारंभ करेगी। 3. गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 को रेणुकूट में आंशिक समापन करेगी एवं 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस दिनांक 30.11.2023 को रेणुकूट से आंशिक प्रारंभ करेगी। 4. गाड़ी संख्या 03343 गोमो-चोपन पैसेंजर दिनांक 29.11.2023 एवं 30.11.2023 को बरवाडीह में आंशिक समापन करेगी एवं 03344 चोपन-गोमो पैसेंजर दिनांक 30.11.2023 को बरवाडीह से आंशिक प्रारंभ करेगी। गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 को गढ़वा रोड- चोपन-चुनार के बदले गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय-चुनार के रास्ते होकर चलेगी। 2. गाड़ी संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 को गढ़वा रोड-चोपन-सिंगरौली-कटनी साउथ के बदले गढ़वा रोड-डेहरी उसके बाद पं. दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी साउथ के रास्ते होकर चलेगी।

The post Jamshedpur: टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस के मार्ग में किया गया बदलाव appeared first on Udit Vani.