Jagannathpur Archives - Udit Vani

Jagannathpur : मधु कोड़ा के नेतृत्व में किया गया आतंकवाद का पुतला दहन
उदित वाणी, जगन्नाथपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में आज जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधुकोड़ा के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया तथा आतंकियों द्वारा जाति और धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों की हत्या किए जाने की अमानवीय घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर मधुकोड़ा ने कहा कि यह हमला न केवल मानवता पर, बल्कि देश की एकता पर सीधा प्रहार है.

धर्म पूछकर की गई हत्या से आतंकियों की विभाजनकारी मानसिकता उजागर होती है. हमें इस क्रूरता का एकजुट होकर जवाब देना होगा. इस अवसर पर सभी जाति, धर्म और समुदायों को एक साथ आकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संकल्प लेना चाहिए. इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

कार्यकर्ताओं ने हाथों में पाकिस्तान विरोधी तख्तियां एवं देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रवासियों को आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कड़े कदमों का समर्थन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकवादियों के विरुद्ध शीघ्र सैनिक कार्रवाई कर उन्हें करारा जवाब देना आवश्यक है.

The post Jagannathpur : मधु कोड़ा के नेतृत्व में किया गया आतंकवाद का पुतला दहन appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum पंचायत चुनाव: जगन्नाथपुर और चाईबासा में मतगणना 31 मई को, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
उदित वाणी, चाईबासा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के मतदान संपन्न होने पर 31 मई को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और सहायक सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया. टाटा कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी एजाज अनवर, निर्वाची पदाधिकारी और मुख्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें 384 मतगणना सुपरवाइजर, 400 मतगणना सहायक, 397 सहायक सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी ने मतगणना कर्मियों को बिना किसी भय और दबाव के स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्य का पालन करने की जानकारी दी.

मुख्य प्रशिक्षक अनंत लाल विश्वकर्मा ने मतपेटी खोलने,  मतों को प्रपत्र से मिलान करने, मतगणना परिणाम की घोषणा, गिनती मतपत्रों और प्रपत्रों में भरे गए मतगणना संबंधी आंकड़े को सीलबंद करने के बारे में जानकारी दी. विदित है कि तीसरे और चौथे चरण के तहत हुए मतदान का मतगणना कार्य महिला कॉलेज चाईबासा और राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में 31 मई को होगी. इसके लिए महिला कॉलेज चाईबासा परिसर में खूंटपानी के लिए 26 टेबल, झींकपानी के लिए 20 टेबल, तांतनगर के लिए 26 टेबल, सदर प्रखंड के लिए 42 टेबल, मंझारी के लिए 23 टेबल और हाटगम्हरिया प्रखंड के लिए 27 टेबल की व्यवस्था की गई है. वहीं दूसरी ओर रसेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर परिसर में कुमारडुंगी प्रखंड के लिए 24 टेबल, जगन्नाथपुर प्रखंड के लिए 42 टेबल और मझगांव प्रखंड के लिए 30 टेबल पर राउंड वाइज मतगणना कार्य संपन्न किए जाएंगे.

The post West Singhbhum पंचायत चुनाव: जगन्नाथपुर और चाईबासा में मतगणना 31 मई को, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Udit Vani.