ISI Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से पासपोर्ट फर्जीवाड़ा गिरोह के सरगना मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 17, बाछा रोड निवासी मोनाजिर खान को मुंबई पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट के लिए नकली पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मोनाजिर मानगो चौक पर ‘एशियन इंटरनेशनल’ नाम से पासपोर्ट और वीजा से संबंधित कार्यालय चलाता था. पुलिस ने उसे 26 अक्तूबर को गिरफ्तार कर पहले मानगो थाना लाया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की गई. इसके बाद 27 अक्तूबर को स्थानीय अदालत में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया.

पुलिस ने उसके कार्यालय से चार हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, एक सीपीयू और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं. सूत्रों के अनुसार, मोनाजिर डिजिटल तकनीक में निपुण था और उसके पास ऑनलाइन पासपोर्ट फॉर्म प्रोसेस करने और डाटा एडिट करने के उन्नत सॉफ्टवेयर मिले हैं. यह भी जानकारी मिली है कि वह विदेशी एजेंसियों और दलालों के संपर्क में रहता था, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनाजिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वर्ष 2017 में उसने मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति (एमएनएसी) कार्यालय में घुसकर कंप्यूटर तोड़ने और हार्ड डिस्क चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था. उस समय उलीडीह थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां से कुछ समय बाद वह जमानत पर बाहर आया था.

इस बार की गिरफ्तारी एक अंतरराज्यीय जांच का हिस्सा है. दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पहले आदिल हुसैन को पकड़ा था, जबकि उसके भाई अख्तर हुसैन को मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने मोनाजिर खान का नाम बताया. जांच में खुलासा हुआ कि मोनाजिर ने अख्तर हुसैन के लिए ‘एलेक्जेंडर’ नाम से फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाया था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अख्तर हुसैन का नाम वर्ष 2004 के परमाणु जासूसी प्रकरण में भी सामने आया था, जिसमें उस पर भारत के परमाणु रहस्यों को बेचने का आरोप लगा था.

जांच में यह भी पता चला है कि मोनाजिर अपने भाई दानिश खान के साथ पासपोर्ट और वीजा से जुड़ा एक नेटवर्क चला रहा था. दानिश मानगो स्थित ‘स्काई वर्ल्ड ऑफिस’ नामक फर्म से लोगों को विदेश भेजने का काम करता है. मोनाजिर विदेशी कंपनियों की भर्ती संबंधी जानकारी दानिश को देता था, और दानिश नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से भारी रकम वसूलता था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई पिछले 15 वर्षों से इस अवैध कारोबार को चला रहे थे.

पुलिस ने बताया कि मोनाजिर और उसके परिवार ने पिछले पांच वर्षों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. उसके नाम पर महंगी कारें, आलीशान मकान और कई जमीनें पाई गई हैं. पुलिस ने उसके पिता और भाई की मोबाइल दुकान से भी कुछ संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं.

हालांकि, जाकिरनगर के स्थानीय लोग मोनाजिर की गिरफ्तारी से पूरी तरह अनजान रहे. परिजनों ने मामले को गुप्त रखा और गिरफ्तारी के अगले दिन भी उसके कर्मचारियों ने कार्यालय खोला, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से किन-किन लोगों को विदेश भेजा गया और क्या इस नेटवर्क के तार किसी आतंकी संगठन से भी जुड़े हैं.

जमशेदपुर पुलिस ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, ताकि तकनीकी जांच के बाद इस मामले की सच्चाई सामने आ सके.

The post Jamshedpur Crime : मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से पासपोर्ट फर्जीवाड़ा गिरोह के सरगना मोनाजिर खान को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

National : भारत के खिलाफ बांग्लादेश में एक्टिव हुई ISI, भारतीय एजेंसियां अलर्ट
उदित वाणी, नई दिल्ली : बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच वहां की सेना और आईएसआई की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं. इसके बाद भारतीय एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के समय भारत और बांग्लादेश के बीच काफी तनाव देखने को मिला था.

शेख हसीना के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध काफी अच्छे थे और पाकिस्तान के साथ दूरी बनी हुई थी, लेकिन अब वहां के हालात बदल चुके हैं. हाल ही में आईएसआई के कई अधिकारियों ने बांग्लादेश के कई दौरे किए. इस दौरान आईएसआई की ओर से आतंकी मॉड्यूल को अपनी संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया.

आईएसआई ने भारत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई आतंकवादी समूहों को अपना समर्थन देने की बात कही. बांग्लादेशी आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान से लोगों को यहां भेजा जाएगा. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन आतंकवादियों की मदद से ही भारत पर हमले कराने की साजिश रची जा रही है.

बांग्लादेश में अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ने की आशंका बनी हुई है. दरअसल, शेख हसीना की सरकार गिरने के दौरान बांग्लादेश में जिस तरह की स्थिति थी, उस समय में बांग्लादेशी सेना ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत शांति बहाली की मांग की थी. ऐसे में बांग्लादेश और भारत के संबंधों में सुधार की एक गुंजाइश दिख रही थी. हालांकि, आईएसआई की हालिया गतिविधियों की वजह से अब वह उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है.

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने जनता और अंतरिम सरकार, दोनों को साफ शब्दों में कहा था कि वे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पाकिस्तान के हस्तक्षेप सहित कई फैसलों पर सरकार के रुख का समर्थन भी नहीं किया था.

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने जनता और अंतरिम सरकार, दोनों को स्पष्ट कर दिया था कि वे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पाकिस्तान के हस्तक्षेप सहित कई फैसलों पर सरकार का समर्थन भी नहीं किया था. हालांकि आज ऐसा लगता है कि सेना जमात समर्थित यूनुस सरकार के रास्ते पर चल पड़ी है.

अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली इसी सेना ने 29 सितंबर को खगरा छारी में बलात्कार और मंदिरों पर हमलों का विरोध कर रहे हिंदुओं और बौद्धों पर गोलियां चलाई थीं.

खुफिया अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेशी सेना के रुख में यह बदलाव अपेक्षित ही था. हालांकि सेना प्रमुख और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शुरू में यूनुस सरकार की नीतियों के विरोधी थे, लेकिन बाद में उनके ही कई लोग उनके खिलाफ हो गए.

संयुक्त सेना महानिदेशक (डीजी जेएस) लेफ्टिनेंट जनरल तबस्सुम हबीब के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बांग्लादेशी सेना के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर रहा है. यह दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों के बढ़ने का संकेत है.

इसके अलावा, तुर्की ने भी बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक बड़ा प्रयास किया है. दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों का मजबूत होना भारत के लिए चिंता का विषय है. भारतीय सुरक्षा बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं.

इन नए घटनाक्रमों के बीच, ऐसी भी खबरें हैं कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल जमान 14 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए नहीं आएंगे. इसके बजाय, उनके किसी कनिष्ठ सहयोगी को सम्मेलन में भेजने की संभावना है. यह एक बड़े बदलाव का संकेत है.

(आईएएनएस)

The post National : भारत के खिलाफ बांग्लादेश में एक्टिव हुई ISI, भारतीय एजेंसियां अलर्ट appeared first on Udit Vani.