Irfan Ansari Archives - Udit Vani

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उदित वाणी रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का सामना तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि डर और हिंसा के जरिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं और इनके लिए किसी भी प्रकार की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। हेमंत सोरेन ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान मजबूत बनाते हैं।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस ने नेता इरफान अंसारी ने इसे सांसद की सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए राजनीतिक रूप से प्रेरित हमला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो हमले में घायल अभिषेक बनर्जी का उनकी सरकार झारखंड के अस्पताल में सुरक्षित तरीके से इलाज कराएगी। उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को उस वक्त हमला किया गया था, जब वो सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे।

रास्ते में उन पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया। हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे।

The post अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on Udit Vani.

MTMC Convocation 2026: जमशेदपुर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
उदित वाणी, जमशेदपुर: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश की पहली और अनूठी ‘निजी-निजी भागीदारी’ (प्राइवेट-प्राइवेट पार्टनरशिप) की मिसाल पेश करने वाला मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर आगामी 1 जून 2026 को अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) — जो कि एक उत्कृष्ट संस्थान है — की घटक इकाई के रूप में कार्यरत MTMC का यह आयोजन न केवल इस संस्थान, बल्कि पूरे पूर्वी भारत की स्वास्थ्य सेवा शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

133 युवा डॉक्टरों को मिलेगी MBBS की डिग्री, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

बारीडीह स्थित MTMC परिसर में 1 जून को सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य समारोह में कॉलेज के पहले MBBS बैच (शैक्षणिक सत्र 2020-21) के कुल 133 युवा चिकित्सकों को उनकी मेडिकल डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ये युवा डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में देश और समाज की सेवा के लिए अपने पेशेवर सफर की शुरुआत करेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। उनके साथ झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री इरफान अंसारी और भारत सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार विजय कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

इस उत्सव में MAHE और टाटा स्टील का शीर्ष नेतृत्व, MTMC गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, शिक्षक, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ और विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।

एक साझा सोच और उद्देश्य से जन्मी भागीदारी (MAHE और टाटा स्टील का विज़न)

साल 2020 में MAHE और टाटा स्टील के बीच हुए एक अनूठे समझौते के तहत स्थापित MTMC, देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज है जो दो निजी दिग्गजों की साझेदारी से बना है। इसकी शुरुआत सुदूर और पिछड़े क्षेत्रों तक उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के एक साझा विज़न के साथ हुई थी।

आज यह संस्थान बहुत कम समय में चिकित्सा, स्वास्थ्य विज्ञान (हेल्थ साइंसेज) और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर चुका है, जहाँ वर्तमान में मेडिकल, एलाइड हेल्थ साइंसेज और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों को मिलाकर 1,286 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

नेतृत्व के विचार: संस्थान की बड़ी उपलब्धि पर गर्व

संस्थान की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए MTMC के डीन, ब्रिगेडियर (डॉ.) एच. सी. बंधु ने कहा: हमारे पहले MBBS बैच का पास-आउट होना पूरे संस्थान के लिए बेहद भावुक और गौरवशाली क्षण है। इन छात्रों की सफलता हमारी मजबूत शिक्षा प्रणाली, शिक्षकों के समर्पण और MAHE-टाटा स्टील की दूरदर्शी साझेदारी का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि ये नए डॉक्टर जहाँ भी जाएंगे, योग्यता, करुणा और सेवा के हमारे मूल्यों को हमेशा बनाए रखेंगे।”

MEMG (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के ग्रुप प्रेसिडेंट सोमनथ दास ने इस साझेदारी की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा:

MTMC एक मिसाल है कि जब दो मजबूत इरादों वाली संस्थाएं एक साथ आती हैं, तो क्या हासिल किया जा सकता है। MAHE की शैक्षणिक उत्कृष्टता और टाटा स्टील की सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने मिलकर एक ऐसा संस्थान खड़ा किया है, जो समाज की जरूरतों को पूरा करता है। पहला बैच स्नातक होना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि साझा प्रतिबद्धता से देश की मानव पूंजी और स्वास्थ्य सेवाओं में कितना बड़ा सुधार लाया जा सकता है।”

टाटा स्टील (कॉर्पोरेट सर्विसेज) के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदर रामम ने संस्थान के विज़न को रेखांकित करते हुए कहा:

MTMC की परिकल्पना सिर्फ एक और मेडिकल कॉलेज खोलने तक सीमित नहीं थी। इसका असल मकसद झारखंड और पूरे पूर्वी भारत के विकास में योगदान देना, नए अवसर पैदा करना और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था। आज पहला दीक्षांत समारोह मनाते हुए हम डॉक्टरों की उस नई पीढ़ी का स्वागत कर रहे हैं, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के मिशन पर आगे बढ़ेगी।”

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम: MTMC का प्रथम दीक्षांत समारोह (First Convocation of MTMC)

तिथि: 1 जून 2026

समय: प्रातः 11:30 बजे से

स्थान: MTMC परिसर, बारीडीह, जमशेदपुर

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के बारे में

जमशेदपुर (झारखंड) स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) और टाटा स्टील की एक अनूठी संयुक्त पहल है। यह संस्थान आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत शिक्षण सुविधाओं, मजबूत क्लिनिकल ट्रेनिंग और बेहतरीन फैकल्टी के माध्यम से देश को ऐसे कुशल स्वास्थ्य सेवा पेशेवर दे रहा है, जो समाज, चिकित्सा विज्ञान और राष्ट्र-निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।

The post MTMC Convocation 2026: जमशेदपुर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
उदित वाणी, रांची : झारखंड में हालिया ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को राहत और बचाव कार्य में तत्परता बरतने का निर्देश देते हुए प्रभावित इलाकों की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है.

मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय सचिव विप्रा भाल के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई.

बैठक के बाद जारी निर्देश में मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि ओलावृष्टि, तेज बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए.

मंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि या खराब मौसम से प्रभावित हुई हैं, उन्हें नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन को तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया है.

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव दल पूरी तरह सक्रिय रहें और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए. साथ ही आम लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के प्रति जागरूक करने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. कई जिलों में फसल क्षति का आकलन शुरू कर दिया गया है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : मंत्री इरफान अंसारी की दो टूक: स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड होंगे सिविल सर्जन
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : नारायणपुर कार्यक्रम में मंत्री इरफान अंसारी की चेतावनी, स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही हुई तो सीधे सिविल सर्जन को किया जाएगा सस्पेंड.

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत रानीडीह पंचायत के सिलधवा नदी पर मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित सिंचाई योजना निर्माण कार्य का शिलान्यास सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधिवत नारियल फोड़कर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, स्थानीय ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सरकार किसानों तथा ग्रामीणों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.

इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला-खरसावां जिले में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है तथा सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि लापरवाही पाए जाने पर सीधे सिविल सर्जन पर भी कार्रवाई होगी.

ज्ञात हो कि सरायकेला-खरसावां के एक सीएससी अस्पताल में बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया था. इस दौरान प्रसूता महिला और नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आलोचना हो रही थी.

वहीं मंत्री ने जमशेदपुर में जनवितरण प्रणाली के एक दुकानदार द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच कराई जाएगी. मंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 25 हजार डीलर कार्यरत हैं और कमीशन भुगतान केंद्र सरकार से होता है. समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान विशेष पहल कर भुगतान कराया था. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post Jharkhand : मंत्री इरफान अंसारी की दो टूक: स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड होंगे सिविल सर्जन appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर भड़के समर्थक, पत्रकारों से मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. एक सवाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मौके पर मौजूद मंत्री के समर्थकों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर दी.

एक पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा. आरोप है कि सवाल पूछते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की.

कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है. घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मारपीट के बाद पत्रकार सुशांत सोनी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हालांकि, घटना को लेकर प्रशासन या मंत्री की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है.

इस घटना पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने की चिंताजनक सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन कुछ लोग खुद को कानून और लोकतंत्र से ऊपर समझने लगते हैं.

मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि मंत्रियों को जनता के सवाल असहज लगते हैं तो उन्हें सार्वजनिक जीवन पर पुनर्विचार करना चाहिए. उन्होंने हजारीबाग पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही जिला प्रशासन से घायल पत्रकार के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर भड़के समर्थक, पत्रकारों से मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग appeared first on Udit Vani.