Internship Archives - Udit Vani

भारतीय मानक ब्यूरो अपने साझेदार संस्थानों के 500 छात्रों को करवाएगा इंटर्नशिप
उदित वाणी, नई दिल्ली : उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने 2025-26 के लिए मानकीकरण के क्षेत्र में अपने साझेदार संस्थानों के 500 छात्रों के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की है.

इंटर्नशिप का प्रस्‍ताव 4 साल के डिग्री कोर्स, 5-साल के इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स, पोस्टग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा प्रोग्राम कर रहे छात्रों के ल‍िए होगा.

बयान में कहा गया है कि 8 सप्ताह की इस इंटर्नशिप में दो प्रमुख उद्योगों में पूर्व-मानकीकरण कार्य को लेकर जानकारी दी जाएगी.

छात्रों को मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग प्रोसेस, रॉ मटेरियल, इन-प्रोसेस कंट्रोल और प्रोडक्ट क्वालिटी से जुड़े दूसरे पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन करने का अवसर मिलेगा.

हाल ही में आयोजित बीआईएस मानकीकरण अध्यक्षों और एमओयू भागीदार संस्थानों की नोडल फैकल्टी के वार्षिक सम्मेलन में 15 संस्थानों के पाठ्यक्रम में मानकीकरण मॉड्यूल को भी शामिल किया गया है, जबकि 130 से अधिक शोध और विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं.

50 से अधिक संस्थानों ने बीआईएस कॉर्नर और अकादमिक डैशबोर्ड स्थापित किए हैं और 52 संस्थानों में कुल 198 मानक क्लब बनाए गए हैं.

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षा जगत में गुणवत्ता और मानकीकरण की संस्कृति को समाहित करने के लिए एक साझा राष्ट्रीय मिशन है.

मानकीकरण के उप महानिदेशक राजीव शर्मा ने संस्थानों को कार्रवाई से जुड़े सहयोग को बढ़ावा देने और देश के क्वालिटी इकोसिस्टम में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया.

सम्मेलन में करिकुलम इंटीग्रेशन, मानक निर्माण, मानक क्लबों के माध्यम से छात्र जुड़ाव और दूसरी प्रचार गतिविधियों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए.

एक ओपन हाउस चर्चा में, भागीदार संस्थानों ने अकादमिक सहयोग के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और अभिनव मॉडलों को साझा किया.

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम का समापन भारतीय शिक्षा जगत में मानकीकरण की संस्कृति को मजबूत करने, छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय और वैश्विक गुणवत्ता प्रणालियों के साथ सार्थक रूप से जुड़ने के लिए सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

सम्मेलन में 58 भागीदार संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. पांच संस्थानों – आईआईटी रुड़की, एसएसईसी चेन्नई, एनआईटी जालंधर, एसवीसीई चेन्नई और पीएसएनएसीईटी डिंडीगुल को एमओयू के अनुसार बीआईएस से संबंधित गतिविधियों में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

(आईएएनएस)

The post भारतीय मानक ब्यूरो अपने साझेदार संस्थानों के 500 छात्रों को करवाएगा इंटर्नशिप appeared first on Udit Vani.

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए लांच हुआ ऐप, अब आसानी से युवा कर सकेंगे अप्लाई
उदित वाणी, नई दिल्ली: वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने 17 मार्च को संसद भवन के समन्वय हॉल में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के लिए एक समर्पित मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री और सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित थे.

मोबाइल ऐप की विशेषताएँ

नए ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए कई उपयोगी विशेषताएँ हैं:

1. साफ डिज़ाइन और सहज नेविगेशन – ऐप का इंटरफेस उपयोग में सरल और आकर्षक है.

2. आधार फेस ऑथेंटिकेशन – पंजीकरण प्रक्रिया अब और भी आसान हो गई है.

3. सरल नेविगेशन – उम्मीदवार अपने स्थान के आधार पर उपलब्ध अवसरों को आसानी से ढूंढ सकते हैं.

4. व्यक्तिगत डैशबोर्ड – प्रत्येक उम्मीदवार को एक निजी डैशबोर्ड मिलेगा, जिससे वे अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे.

5. समर्पित सहायता टीम – उम्मीदवारों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए समर्पित टीम की मदद मिलेगी.

6. रीयल टाइम अलर्ट – नए अपडेट्स और अवसरों से उम्मीदवारों को तुरंत सूचित किया जाएगा.

युवाओं के लिए नई दिशा

सीतारमण ने इस ऐप के लॉन्च पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम इंटर्नशिप योजना उद्योग की अपेक्षाओं और अकादमिक शिक्षा के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगी, जिससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी. उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे इस योजना में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सके.

रेफरल प्रोग्राम से बढ़ेगी भागीदारी

इस ऐप के साथ, उपयोगकर्ता हाल ही में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए रेफरल प्रोग्राम का भी हिस्सा बन सकते हैं. इस प्रोग्राम के तहत पंजीकृत उम्मीदवार अन्य योग्य युवाओं को योजना में भाग लेने के लिए संदर्भित कर सकते हैं और पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य

बजट 2024-25 में घोषणा के अनुसार, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इस योजना के अंतर्गत युवाओं को 12 महीने की सशुल्क इंटर्नशिप मिलेगी, जिससे वे वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करेंगे और उनकी कौशल क्षमता में वृद्धि होगी. योजना विशेष रूप से 21 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए है, जो पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम में नामांकित नहीं हैं.

पायलट प्रोजेक्ट की सफलता

पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में, 2024-25 के वित्तीय वर्ष के अंत तक 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य था. पहले चरण में 280 कंपनियों ने 1.27 लाख से अधिक अवसर पोस्ट किए, जिसमें 82,000 से अधिक ऑफर उम्मीदवारों को दिए गए. दूसरे चरण में 327 कंपनियों ने 1.18 लाख से अधिक अवसर पोस्ट किए हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों और जॉब रोल्स के अवसर शामिल हैं.

दूसरे चरण में नई पहल

दूसरे चरण के दौरान पीएम इंटर्नशिप योजना की पहुंच बढ़ाने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 80 से अधिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान एमसीए और अन्य राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और रोजगार मेलों में युवाओं से संपर्क किया.

आवेदन की अंतिम तिथि

पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए इंटर्नशिप आवेदन विंडो 31 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी. इच्छुक और योग्य युवा नए मोबाइल ऐप या पीएम इंटर्नशिप पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

The post PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए लांच हुआ ऐप, अब आसानी से युवा कर सकेंगे अप्लाई appeared first on Udit Vani.

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन
उदित वाणी, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही नजदीक आ रही है. जो उम्मीदवार इस योजना के तहत इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट (pminternship.mca.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं. यह योजना युवाओं को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. पहले चरण के आवेदन के बाद, मंत्रालय ने दोबारा पंजीकरण का अवसर दिया है, और अब उम्मीदवार 12 मार्च, 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना दी गई है, “इंटर्नशिप आवेदन दौर अब 12 मार्च तक खुला है. पंजीकरण करें, अपना प्रोफ़ाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें. कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं है. अभी आवेदन करें.”

पात्रता मानदंड

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. इसके अलावा, उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. ध्यान देने योग्य बात यह है कि पेशेवर डिग्री धारक, जैसे बी.टेक, एमबीए और सीए वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

शैक्षिक योग्यता

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों में शैक्षिक योग्यता के आधार पर आवेदन की अनुमति दी जाती है. आईटीआई उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरी करनी होगी. डिप्लोमा धारकों के लिए 12वीं कक्षा के बाद एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा अनिवार्य है. इसके अलावा, स्नातक स्तर पर आवेदन करने वालों के पास यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए.

स्टाइपेंड

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसमें से 4,500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे, और 500 रुपये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा, उम्मीदवारों को एकमुश्त 6,000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.

2. होमपेज पर ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें.

3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करें.

4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

5. फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें.

6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

The post PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन appeared first on Udit Vani.

Pm Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना का दूसरा चरण शुरू – 1 लाख इंटर्नशिप के अवसर, जानें पात्रता और लाभ
उदित वाणी, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है. इस बार देश के 730 से अधिक जिलों की प्रमुख कंपनियों में 1 लाख से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. खास बात यह है कि प्रत्येक आवेदक अब तीन इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकता है.

पात्रता मानदंड

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड तय किए गए हैं:

• शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों के पास न्यूनतम दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए. इसके अलावा बारहवीं कक्षा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, या स्नातक डिग्री जैसे- बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा, आदि धारक इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, आईआईटी, आईआईएम से स्नातक या सीए/सीएमए करनेवाले इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

• आयु सीमा: आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

• रोजगार स्थिति: आवेदक को किसी फुल टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए.

• आय सीमा: जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, वे पात्र नहीं होंगे. इसके साथ ही, जो परिवार सरकारी कर्मचारियों के सदस्य हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं.

योजना के लाभ

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को व्यावसायिक माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे व्यावहारिक कौशल विकसित कर सकेंगे. इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक इंटर्न को 5000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही, एक बार की वित्तीय सहायता के रूप में प्रत्येक इंटर्न को 6000 रुपये भी मिलेंगे. यह अनुभव इंटर्न्स की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

पहले चरण में मिली सफलता

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का पहला चरण बहुत सफल रहा. इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को अपने बजट भाषण में की थी, और इसे 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू किया गया था. इस योजना के तहत अब तक 28,141 उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए हैं.

पहले चरण में 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था. योजना के पहले दौर में 500 कंपनियों में से 280 कंपनियों ने 1,27,000 इंटर्नशिप ऑफर की थीं. इन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल थीं.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक आवेदक पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 की वेबसाइट pminternshipscheme.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक से आवेदन पत्र भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है.

The post Pm Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना का दूसरा चरण शुरू – 1 लाख इंटर्नशिप के अवसर, जानें पात्रता और लाभ appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: समर इंटर्नशिप में सर्वाधिक स्टाइरपेंड साढ़े तीन लाख रूपए प्रति माह रहा
एक्सएलआरआई के समर इंटर्नशिप में ऑफरों की बरसात

139 कंपनियों ने अब तक की सबसे बड़ी बैच साइज 591 स्टूडेन्ट्स को किया लॉक

उदित वाणी, जमशेदपुर:  एक्सएलआरआई के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआईपी) में इस साल विद्यार्थियों से ज्यादा कंपनियों के ऑफर रहे. सर्वाधिक इंटर्नशिप साढ़े तीन लाख रूपए माह रही. दो माह की इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को सात लाख रूपए मिलेंगे.

संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल 139 कंपनियों संस्थान पहुंची. ये स्टूडेन्ट्स वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट और पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के हैं. एक्सएलआरआई के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है, जिसमें कुल 591 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की कंपनियों ने लॉक किया है. 591 स्टूडेन्ट्स को मिलें 604 ऑफर संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर मिलें. ये ऑफर 139 कंपनियों की ओर से मिलें.

समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) में आने वाली कंपनियों में कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, एनालिटिक्स एंड एचआर सेक्टर की थी. इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर रहा. प्लेसमेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर ए. कनकराज ने बताया कि एक्सएलआरआई में 139 कंपनियों का आना और 100 फीसदी विद्यार्थियों को लॉक करना, यह संस्थान के गौरवमयी इतिहास व क्वालिटी व एथिक्स बेस्ड एजुकेशन का बेहतर उदाहरण है.

52 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.5 लाख रुपए का स्टाइपेंड एक्सएलआरआई प्रबंधन का कहना है कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद काफी शानदार इंर्टनशिप की राशि विद्यार्थियों को स्टाइपेंड के लिए दी गयी है. औसत स्टाइपेंड 1.41 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपए का रहा है. वहीं, सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपए प्रति माह है, जिसे बीएफएसआइ सेक्टर की ओर से ऑफर किया गया है. टॉप 5 फीसदी स्टूडेंट को 2.35 लाख प्रति माह, टॉप 10 प्रतिशत को 2.27 लाख रुपये प्रति माह, टॉप 25 फीसदी विद्यार्थियों को 2.12 लाख रुपये प्रति माह जबकि टॉप 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.86 लाख रुपये प्रति माह मिलेगा.

84 प्रतिशत ऐसे विद्यार्थी हैं जो एक लाख रुपये प्रति माह के स्टाइपेंड पर लॉक हुए हैं. संस्थान निदेशक ने कहा कि एक्सएलआरआई के प्लैटिनम जुबिली साल में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के रूप में भी संस्थान को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है. 591 के बड़े बैच साइज में भी एक्सलर्स पर विदेशी कंपनियों ने भरोसा जताया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभीसंस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है.

The post जमशेदपुर: समर इंटर्नशिप में सर्वाधिक स्टाइरपेंड साढ़े तीन लाख रूपए प्रति माह रहा appeared first on Udit Vani.

Internship Opportunity: Ministry of Women and Child Development invites applications for Women Students and Teachers
UditVani, Jamshepdur: The Ministry of Women and Child Development has invited applications from women students/ scholars/ social activists/ teachers from Non-Tier I cities and rural parts of India for an Internship Programme of two months’ duration [03 July 2023 -31 August 2023]. The aspiring candidates for the Internship Programme need to be enrolled in/associated with any university/academic/non- academic institution.

The programme is meant to help in orientating the women students/scholars/social activists/teachers (hereinafter termed as ‘interns’) with the policies and programmes of the Ministry by offering short-term association. The interns may be required to undertake pilot projects/micro-studies focusing on the ongoing activities of the Ministry.

The Ministry endeavors from this activity, a qualitative exposure of the interns to its mandate, specific programmes and policy analysis so as to make them proactive to raise the issues of women and children on various platforms in future.

Candidates from the age group 21-40 years may send their application through Google forms.

https://docs.google.com/forms/d/1UWK5W_07pRxL8yekBy6DbjAg2-25Vd_WJwfnc4nReTU/viewform?edit_requested=true.

The form has started accepting responses from 20th May 2023, 00:00 HRS and the last date of receiving applications is 29th May 2023, 23:59 HRS.

Selection of the interns would be made on the basis of recommendations of the Selection Committee duly constituted for this purpose. The list of recommended candidates shall be available on the Ministry’s website under ‘What’s New’. A candidate once selected for the Internship Programme, shall not be eligible for applying again.

Selected interns would be granted a lump sum stipend of Rs. 20,000/- per month and reimbursement of travel cost (by deluxe / AC bus / 3 Tier AC train) of the journey for joining the programme in the Ministry and return at the end of the programme. Willing interns would be provided hostel facilities on a sharing basis for the duration of their Programme in Delhi. The hostel facility will only include basic amenities like triple sharing accommodation in each room with attached bathroom (mattress is not included), table, chair and cupboard. Mess charges are not included as part of the accommodation and are to be borne by the intern availing the hostel facility.

The hostel facility would be available from 2 days prior to the start of Programme upto 2 days after the end of the Programme (e.g. for an internship batch starting 3rd July, the hostel facility will be available from the forenoon of 1st July 2023 upto afternoon of 2nd September 2023). Interns would be awarded with certificate on successful completion of the Internship Programme.

Detailed guidelines of the Internship Programme may be seen at the Ministry’s website https://wcd.nic.in/schemes/internship-scheme

For any further details/queries, candidates may contact the Statistics Bureau through email at the ID mwcd-research@gov.in on all working days between 10:00 AM and 5:00 PM.

The detailed notification along with the form may be seen at the website of the Ministry of Women and Child Development.

The post Internship Opportunity: Ministry of Women and Child Development invites applications for Women Students and Teachers appeared first on Udit Vani.