InternationalNursesDay Archives - Udit Vani

TMH के कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने बेसिक BSC नर्सिंग स्नातकों के लिए स्नातक समारोह का आयोजन किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने शुक्रवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में बेसिक बीएससी नर्सिंग के चार बैचों के छात्रों के लिए स्नातक समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता उपस्थित रहीं. उन्हें कॉलेज परिसर में पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा प्रस्तुत झारखंड लोक नृत्य प्रदर्शन शामिल था.

समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय के अधिकारी, जमशेदपुर के अन्य विश्वविद्यालयों के गणमान्य व्यक्ति, कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सदस्य, प्रबंधन समिति के सदस्य और टाटा मेन हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहे. कुल 100 नर्सिंग स्नातकों को कुलपति द्वारा गणमान्य व्यक्तियों और गर्वित अभिभावकों की उपस्थिति में डिग्री प्रदान की गई.

अपने संबोधन में प्रो. गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने नर्सिंग स्नातकों से अपेक्षित व्यावसायिक गुणों के बारे में बताया और हर भूमिका में नैतिक प्रथाओं तथा करुणा के महत्व पर बल दिया.

The post TMH के कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने बेसिक BSC नर्सिंग स्नातकों के लिए स्नातक समारोह का आयोजन किया appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : स्वास्थ्य ही नहीं अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभा रही नर्सें
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 को गर्व के साथ मनाया. इस अवसर पर अस्पताल में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ की अटूट निष्ठा और सेवा भावना को सम्मानित करना था. इस वर्ष की थीम है “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य. नर्सों की देखभाल से मज़बूत होती है अर्थव्यवस्था”. यह इस बात पर प्रकाश डालती है कि नर्सें केवल स्वास्थ्य सेवा ही नहीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था के व्यापक विकास में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

850 लोगों की भागीदारी रही

सप्ताह भर चले कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण एक विशेष समारोह रहा, जिसकी अध्यक्षता डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने की. कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी की भी उपस्थिति रही. इस  आयोजन में टाटा मेन हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के एचओडी तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 850 से अधिक लोगों ने सहभागिता की. यह समारोह नर्सिंग समुदाय की अदम्य सहनशक्ति, निष्ठा और करुणा को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि थी. अपने संबोधन में सुंदरा रामम ने नर्सों द्वारा निभाई जा रही अग्रिम पंक्ति की नेतृत्वकारी भूमिका और उनकी निःस्वार्थ सेवा की  प्रशंसा की. वहीं संजीव चौधरी ने नर्सिंग स्टाफ के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति निरंतर समर्थन और सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया.

हेल्थ कैंप का भी आयोजन

विनिता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील ने भी समारोह को संबोधित किया. उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि नर्सों के लिए एक सहयोगी, प्रगतिशील और सशक्त वातावरण तैयार करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है.पूरे सप्ताह के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल ने जमशेदपुर, जामाडोबा, नोआमुंडी और जोड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. इन आयोजनों में रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और वाद- विवाद सत्र शामिल थे. सभी गतिविधियों का उद्देश्य नर्सिंग के जज़्बे का जश्न मनाना और सराहना एवं विकास की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था.

रक्तदान शिविर का भी आयोजन

टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर ने एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का  आयोजन किया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा के सभी वर्गों के कर्मी, विशेषकर नर्सिंग छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें से आधी हिस्सेदारी महिला रक्तदाताओं की थी, यह एक दुर्लभ और प्रेरणादायक उपलब्धि थी, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने भी सराहा.जामाडोबा में, संजय राजोरिया, जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों और नर्सिंग सुपरीटेंडेंट सिस्टर किरण टोप्पो के साथ फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

नोआमुंडी में नर्स दिवस

नोआमुंडी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर गांव कांटाडिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर हमारे नए मोबाइल मेडिकल यूनिट की मदद से संचालित किया गया, जिसका उपयोग उद्घाटन के बाद पहली बार किया गया.स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य नि:शुल्क चिकित्सा जांच, विशेषज्ञ परामर्श, ब्लड शुगर परीक्षण, हीमोग्लोबिन स्तर की जांच और मलेरिया परजीवी की जांच उपलब्ध कराना था. इसके साथ ही, लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं. इस दौरान कई मलेरिया के संदिग्ध मामले  पहचाने गए और उन्हें प्रभावी उपचार प्रदान किया गया.

जोडा में भी नर्स दिवस मना

जोड़ा में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के जश्न में शपथ ग्रहण समारोह और केक कटिंग समारोह शामिल था, जिसके बाद इस वर्ष की थीम पर एक वाद-विवाद सत्र आयोजित किया गया. साथ ही सत्र 2024- 25 के लिए सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया. इस समारोह में मुख्य रूप से राजेश कुमार, चीफ, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति रही.वेस्ट बोकारो में समारोह के दौरान दीप प्रज्वलन, नर्सों द्वारा शपथ, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विविध आयोजन हुए। इसके बाद मुख्य अतिथि अनुराग दीक्षित, जनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो ने शुभकामनाएं और प्रेरणादायक विचार साझा किए.

The post Jamshedpur : स्वास्थ्य ही नहीं अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभा रही नर्सें appeared first on Udit Vani.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
उदित वाणी, जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय पोखरी जमशेदपुर के नर्सिंग विभाग ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया. इस अवसर पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया. नर्स डे का इस साल का थीम  है “नर्स: ए वॉयस टू लीड-इन्वेस्टमेंट इन नर्सिंग एंड रिस्पेक्ट राइट टू सेक्योर ग्लोबल हेल्थ. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीपक जलाकर और शपथ ग्रहण के साथ हुई, जो नेताजी सुभास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के पहले बैच द्वारा ली गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों में  कुलाधिपति एमएम सिंह, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, डीन  डी शोम, परीक्षा नियंत्रक ओपी शर्मा, हेड नर्सिंग सोनी बारी और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर चांसलर ने छात्रों को अपने पेशे के प्रति ईमानदार और वफादार रहने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम का समापन एचओडी नर्सिंग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

The post नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस appeared first on Udit Vani.