internation Archives - Udit Vani

International : अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल और निवेश पर होगी चर्चा
उदित वाणी, नई दिल्ली/काबुल : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के बाद काबुल से एक उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक यात्रा शुरू हो गई. अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी बुधवार दोपहर भारत दौरे पर पहुंचे.

अफगानी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का उद्देश्य ईरान में भारत द्वारा विकसित चाबहार बंदरगाह की क्षमताओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना है. इसके साथ ही अफगानिस्तान इस परियोजना में अधिक निवेश आकर्षित करना चाहता है.

प्रतिनिधिमंडल के भारत पहुंचने से पहले, अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अजीजी की यात्रा के दौरान बंदरगाह के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना चर्चा का एक प्रमुख एजेंडा होगा.

अफगान मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्री के इस दौरे को लेकर कहा, “यात्रा के दौरान, अफगान प्रतिनिधिमंडल प्रगति मैदान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का दौरा करते हुए, भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेगा. उच्च पदस्थ अधिकारियों में विदेश और वाणिज्य मंत्री, व्यापारी, निवेशक और दोनों देशों के निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग का विस्तार करना, व्यापार संबंधों को सुगम बनाना, संयुक्त निवेश के अवसर पैदा करना और क्षेत्र के पारगमन मार्गों में अफगानिस्तान की भूमिका को मजबूत करना है.”

चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को लेकर बयान में कहा गया, “इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और उम्मीद है कि इसके परिणाम संचार में सुधार, व्यापार को बढ़ावा देने और पारगमन मार्गों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”

काबुल चाहता है कि वह ईरान में भारत द्वारा विकसित चाबहार बंदरगाह के जरिए आसानी से वस्तुओं की आवाजाही की सुविधा तैयार कर सके. पाकिस्तान के साथ बढ़ते सीमा तनाव की वजह से दोनों देशों को व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

इससे पहले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच अफगानिस्तान के साथ व्यापार बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

(आईएएनएस)

The post International : अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल और निवेश पर होगी चर्चा appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast के बाद मीर बलूच बोले, पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे भारत
उदित वाणी, क्वेटा : दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके और इसके बाद श्रीनगर में हुए विस्फोट को लेकर बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच का बड़ा बयान सामने आया है. मीर ने कहा कि भारत में हुआ हमला पाकिस्तान की ओर से युद्ध का ऐलान है.

मीर यार ने कहा कि पिछले 78 सालों में दुनिया को पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए रखने से आतंकवाद, खूनखराबा, अस्थिरता, परमाणु हथियार, ब्लैकमेलिंग की रणनीति और देश की गिरती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के बोझ के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीर ने कहा, “पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसका इतिहास गढ़ा गया है, जिसकी अर्थव्यवस्था बलूचिस्तान के विशाल संसाधनों के दोहन से चलती है और जिसकी सेना ने आतंकवादी समूहों को बढ़ावा दिया और ट्रेनिंग दी, जिससे कभी न खत्म होने वाले संघर्ष का एक चक्र चलता रहता है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान एक बार फिर भारत में 1990 के दशक जैसी स्थितियां पैदा करने के लिए तैयार है.”

उन्होंने आगे कहा, “बलूचिस्तान के रक्षा विश्लेषकों ने निष्कर्ष निकाला है कि पाकिस्तान का आतंकवाद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और इसलिए जैसा कि इजरायल ने किया है, दिल्ली को भी बड़े पैमाने पर निर्णायक कार्रवाई पर विचार करना चाहिए. इजरायल एक साथ कई और अधिक शक्तिशाली देशों पर हमले करता रहता है, जबकि पाकिस्तान भारत से एक महीने तक भी लगातार टकराव नहीं झेल पाएगा. इसलिए भारत के लिए यह जरूरी है कि वह पाकिस्तान के आतंकवादी हमलों से शुरू हुए संघर्ष को निर्णायक रूप से समाप्त करे.”

मीर ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में, भारत को बगराम के साथ-साथ कम से कम दस अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाने चाहिए ताकि अफगानिस्तान की जमीन से सैन्य अभियान शुरू किए जा सकें और उसे अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और पाकिस्तानी हवाई हमलों को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइलें उपलब्ध करानी चाहिए.

मीर ने जोर देते हुए कहा कि भारत को बलूचिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों को आपातकालीन आधार पर खुले तौर पर रक्षात्मक और सैन्य सहायता प्रदान करनी चाहिए.

मीर ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली और काबुल को संयुक्त रूप से एक भारत-अफगानिस्तान-बलूचिस्तान त्रिपक्षीय सम्मेलन की मेजबानी करनी चाहिए ताकि पाकिस्तानी सेना द्वारा छेड़े गए आतंकवाद और छद्म युद्धों का मुकाबला करने के रास्ते तलाशे जा सकें.

उन्होंने कहा कि बलूच नेताओं को भारत आमंत्रित करना पाकिस्तान के दशकों पुराने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा. भारत और अफगानिस्तान में स्थायी शांति तभी संभव है जब बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राज्य बने.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast के बाद मीर बलूच बोले, पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे भारत appeared first on Udit Vani.

Chaibasa पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जयपाल सिरका का स्वागत
उदित वाणी, चाईबासा : अंर्तराष्ट्रीय फुटबॉलर जयपाल सिरका के चाईबासा आगमन पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा सहित खेल से संबंधित संस्थाओं और खेल प्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. फुटबॉलर जयपाल सिरका 20 से 30 मार्च के बीच थाईलैंड के पटाया में आयोजित एएफसी बीच सॉकर एशियन कप 2025 में भाग लेकर चाईबासा लौटे हैं. चाईबासा के पोस्ट आफिस चौक पर दमा-दुमंग और बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया . इस प्रतियोगिता में 16 देशों ने भाग लिया था.

एशियन कप में भारतीय टीम को 18 वर्षों के बाद मौका मिला, लेकिन भारतीय टीम नॉक आउट में जगह नहीं बना पाई, लेकिन कोल्हान की धरती से आदिवासी “हो” खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनायी . पोस्ट आफिस चौक से जीप में बिठाकर बाईक रैली के माध्यम से स्कॉट करते हुए महुलसाई,गितिलती,टाटा कॉलेज,ताँबो चौक होते हुए उनके घर तक जगह-जगह स्वागत करते हुए घर तक पहुँचाया गया.

The post Chaibasa पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जयपाल सिरका का स्वागत appeared first on Udit Vani.