Indian Armed Forces Jobs Archives - Udit Vani

UPSC NDA-NA भर्ती 2026: 394 पदों के लिए खुले आवेदन, अंतिम तिथि 9 जून
उदित वाणी, नई दिल्ली : सिविल सेवक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (द्वितीय), 2026 के तहत कुल 394 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पोस्ट में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल हैं.

यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए – 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल हैं. एनडीए के 370 पदों में सेना के 208 (पुरुष – 198, महिला – 10), नौसेना के 42 (पुरुष – 37, महिला – 5), वायुसेना में उड़ान के 92 (पुरुष – 90, महिला – 2), जमीनी कार्य (तकनीकी) के 18 (पुरुष – 16, महिला – 2) और जमीनी कार्य (गैर-तकनीकी) के 10 (पुरुष – 8, महिला – 2) पद शामिल हैं. वहीं, भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के 24 पदों में पुरुष के 24 और महिला के 3 पद हैं.

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से जारी पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए 10 प्लस 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए. वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10 प्लस 2 पाठ्यक्रम के अनुसार होना चाहिए.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि केवल अविवाहित पुरुष/महिला उम्मीदवार जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले नहीं हुआ हो और जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद नहीं हुआ हो, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), एसएसबी इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व परीक्षण, चिकित्सा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 56,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. वहीं, लिखित परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 100 रुपए तय किया गया है. वहीं, महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों), अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सैन्य विद्यालयों/सैनिक विद्यालयों (सैनिक विद्यालय सोसायटी द्वारा संचालित) में अध्ययनरत/पूर्व जेसीओ/एनसीओ/ओआर के बच्चे को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

(आईएएनएस)

The post UPSC NDA-NA भर्ती 2026: 394 पदों के लिए खुले आवेदन, अंतिम तिथि 9 जून appeared first on Udit Vani.