IIT-ISM Archives - Udit Vani

IIT-ISM Dhanbad के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति, 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागी बनें युवा
उदित वाणी, धनबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में युवाओं से आह्वान किया कि वे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाएं और अपने ज्ञान, नैतिकता व नवाचार के माध्यम से राष्ट्र की आकांक्षाओं को साकार करें.

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका उद्देश्य संवेदनशील और नैतिक व्यक्तित्व का निर्माण भी होना चाहिए. दीक्षांत समारोह में कुल 1880 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए 94 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया.

राष्ट्रपति ने डिग्री हासिल करने वाले छात्रों से कहा कि 100 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास वाले आईआईटी-आईएसएम जैसे विश्वस्तरीय संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना गर्व का विषय है. यह दीक्षांत केवल शिक्षा की पूर्णता नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है, जो नौकरी, उच्च शिक्षा या नवाचार की दिशा में हो सकती है. शिक्षा में मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “आप भविष्य में जो कुछ भी करें, उसमें बुद्धिमत्ता के साथ नैतिकता और करुणा भी होनी चाहिए. आपका ज्ञान केवल व्यक्तिगत उन्नति का साधन न बने, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के निर्माण का माध्यम हो. यही शिक्षा का सार है. अपने ज्ञान से जटिल समस्याओं का रचनात्मक समाधान निकालें और ग्रीन इंडिया और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में योगदान दें.”

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने संस्थान द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक और नवाचार इको-सिस्टम की सराहना की, जिसका उद्देश्य लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं से शिक्षा को जोड़ना है. उन्होंने कहा कि 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ यह संस्थान आज शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बन चुका है. जनजातीय समाज के लिए यहां संचालित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कि यह केंद्र कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल जनजातीय युवाओं को, बल्कि वंचित महिलाओं को भी सशक्त बना रहा है.

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समावेशिता और समग्र विकास की दिशा में सराहनीय हैं. इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और राज्य के नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे. संस्थान के चेयरमैन प्रेम बराट ने 1926 लेकर अब तक संस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला. आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने दीक्षांत समारोह में संस्थान का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

(आईएएनएस)

The post IIT-ISM Dhanbad के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति, 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागी बनें युवा appeared first on Udit Vani.

JEE Advanced के टॉपर्स को निःशुल्क पढ़ाई का सुनहरा मौका दे रहा है झारखंड का यह प्रतिष्ठित संस्थान, जानिए पूरी बात
धनबाद: धनबाद स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम ने एक सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय लिया है. संस्थान ने घोषणा की है कि जेईई एडवांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अब यहां निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी. यह कदम प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आर्थिक बाधाओं को हटाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है.

हजार से नीचे रैंक वालों को मिलेगा लाभ

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार ने जानकारी दी कि जेईई एडवांस में जिन अभ्यर्थियों की रैंक 1000 से नीचे होगी, उन्हें आईआईटी आईएसएम में पूरी तरह निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल होनहार छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि यह पूरे देश में प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा.

प्लेसमेंट में भी मिल रही है जबरदस्त सफलता

प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि संस्थान से पासआउट हो रहे विद्यार्थियों को बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों में शानदार प्लेसमेंट भी मिल रहा है. इससे यह स्पष्ट होता है कि आईआईटी आईएसएम न केवल गुणवत्ता शिक्षा दे रहा है, बल्कि कैरियर के रास्ते भी खोल रहा है.

The post JEE Advanced के टॉपर्स को निःशुल्क पढ़ाई का सुनहरा मौका दे रहा है झारखंड का यह प्रतिष्ठित संस्थान, जानिए पूरी बात appeared first on Udit Vani.

IIT ISM धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब जीता
टाटा स्टील की वार्षिक इनोवेशन चैलेंज ‘माइंड ओवर मैटर’ रिकॉर्ड भागीदारी के साथ संपन्न

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपनी वार्षिक इनोवेशन चैलेंज ‘माइंड ओवर मैटर’ के 10वें संस्करण का सफल समापन किया. यह अनूठी पहल देश के शीर्ष संस्थानों के प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग छात्रों को स्टील मेकिंग और न्यू मटेरियल से जुड़े वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने की चुनौती देती है.7 मार्च 2025 को आयोजित रोमांचक वर्चुअल फाइनल में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी के रवु रवि तेजा प्रथम उपविजेता और कुरपाटी हर्षवर्धन द्वितीय उपविजेता बने. विजेता और उपविजेताओं को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार की नकद राशि पुरस्कार के रूप में मिली. इसके अलावा सभी को टाटा स्टील के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिले. अन्य फाइनलिस्टों को भी प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू का अवसर दिया गया. साथ ही टाटा स्टील विजेता टीमों को आमंत्रित करेगी, जहां वे कंपनी के आरएंडडी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपने विचारों के प्रोटोटाइप विकसित करेंगे.

विजेताओं को बधाई देते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्रैफीन) सुबोध पांडेय ने कहा, “माइंड ओवर मैटर के 10वें संस्करण ने देशभर के युवा इंजीनियरों की अद्भुत प्रतिभा और नवाचार की भावना को दर्शाया है. फाइनलिस्टों द्वारा प्रस्तुत समाधान न केवल उनकी तकनीकी दक्षता को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी विश्लेषणात्मक सोच और वास्तविक चुनौतियों से निपटने की क्षमता को भी उजागर करते हैं. टाटा स्टील में हम ऐसी प्रतिभाओं को संवारने और उनके विचारों को हकीकत में बदलने का मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली युवा स्टील और न्यू मटेरियल टेक्नोलॉजी के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”

The post IIT ISM धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब जीता appeared first on Udit Vani.

जलाशयों के लिए कुल भूभाग का न्यूनतम 8 प्रतिशत रिजर्व करना आवश्यक
अंशुल शरण बने युगांतर भारती के अध्यक्ष, आमसभा में 8 प्रस्ताव पारित

रांचीः स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती की वार्षिक आमसभा आज रांची में आयोजित हुई। इस आमसभा में अंशुल शरण को सर्वसम्मति से युगांतर भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पहले इस पद पर मधु थीं। आमसभा में कुल आठ प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितदामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय ने कहा कि हमें नदियों और पर्यावरण की देखभाल उसी तरह करनी चाहिए जैसे हम अपने शरीर की करते हैं। बड़ी नदियां छोटी नदियों और जल स्रोतों से बनती हैं, जो आज अतिक्रमण और प्रदूषण का शिकार हैं। उन्होंने हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के उद्गम स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि छोटे जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करना अत्यावश्यक है। श्री राय ने कचरा निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि नगरपालिकाओं को इस विषय पर प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है, क्योंकि आज अधिकांश नगरपालिकाओं को साफ-सफाई के फंड का सही उपयोग नहीं पता है।

वहीं आईआईटी-आईएसएम धनबाद के प्रो. अंशुमाली ने कहा कि नदियों और जलाशयों के लिए कुल भूभाग का कम से कम 8 प्रतिशत आरक्षित करना आवश्यक है। यदि यह आरक्षण किया जाता है, तो जल संकट पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर नदी का महत्व उसी क्षेत्र के लिए है, जिस प्रकार गंगा का हमारे देश में है, और इसे स्वच्छ व पवित्र रखना हमारी जिम्मेदारी है।

सेवानिवृत्त डीआईजी संजय रंजन ने नदियों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि मानव सभ्यता को जन्म देने वाली नदियां आज प्रदूषण का शिकार हैं। प्रदूषण आज सर्वव्यापी है और हमें अपनी आदतों में सुधार लाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर युगांतर भारती के सचिव आशीष शीतल मुंडा ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आम सभा में शारदा महेश प्रताप, ज्योति प्रकाश, समीर सिंह, शिवाजी सिंह, मनोज मेहता, सुबोध श्रीवास्तव, कमल भगत, सुनील मिश्रा, बालकृष्णा सिंह, उदय सिंह, गौतम देव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अशोक गोयल ने किया।

The post जलाशयों के लिए कुल भूभाग का न्यूनतम 8 प्रतिशत रिजर्व करना आवश्यक appeared first on Udit Vani.