IEDBlast Archives - Udit Vani

JHARKHAND: सारंडा के जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया
उदित वाणी, झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेंसारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी ‘एंटी-नक्सल’ ऑपरेशन के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जवान को तत्काल मौके से रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद आला अधिकारियों को सूचित किया गया और हेलीकॉप्टर के जरिए घायल जवान को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सुरक्षाबलों के अनुसार, सारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच निर्णायक लड़ाई चल रही है। जनवरी महीने में एक साथ 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बौखलाए नक्सलियों ने अब जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल के रास्तों और पगडंडियों पर भारी तादाद में विस्फोटक बिछा दिया है।

फरवरी और मार्च के महीने में ही सारंडा में तीन भीषण ब्लास्ट हो चुके हैं, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हुई है और कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। 1 मार्च को भी इसी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ताजा घटना के बाद चाईबासा और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने सारंडा के जंगलों में अपनी गश्त और सर्च ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया है, ताकि छिपे हुए अन्य विस्फोटकों को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके और नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

The post JHARKHAND: सारंडा के जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND IED Blast : सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़
उदित वाणी, पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले के सारंडा के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया. सर्च ऑपरेशन के समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

सुरक्षाबल सुबह घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया. विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल हो गए। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और पूरे इलाके को घेर लिया. दोनों ओर से लगातार हो रही गोलीबारी की आवाज आसपास के ग्रामीण इलाकों तक सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त बल को मौके पर रवाना कर दिया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सली दस्ते को घेर लिया है और मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल या हताहत होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में निकली थी. टीम दुर्गम और घने इलाके से गुजर रही थी, तभी जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी अचानक फट गया। विस्फोट की चपेट में आने से सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को तत्काल सूचना दी गई. घायल सहायक कमांडेंट अजय मलिक को तत्काल घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया.

एक दिन पहले ही एसपी ने मनोहरपुर क्षेत्र में नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी. फिलहाल पूरे सारंडा इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अभियान तेज कर दिया गया है.

West Singhbhum District News, Chaibasa Naxal Incident, Saranda Jungle Jharkhand

The post JHARKHAND IED Blast : सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़ appeared first on Udit Vani.

SARANDA BLAST : सारंडा जंगल में IED Blast, एक युवती की मौत, दो महिलाएं घायल
उदित वाणी, चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट से एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है. विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

प्रारंभिक आशंका है कि आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन ग्रामीणों के उस पर पैर पड़ जाने से विस्फोट हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा जंगल में ग्रामीण लकड़ी और पत्ता संग्रह के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं. प्रशासन ने अभी मृतका की पहचान आधिकारिक रूप से जारी नहीं की है.

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि कोलभोंगा और बिंदिकिरी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आईईडी बिछाए गए थे. शाम के समय ग्रामीण महिलाएं इसी क्षेत्र से गुजर रही थीं और विस्फोटक की चपेट में आ गईं.

उन्होंने कहा कि नक्सलियों की कायराना हरकत निर्दोष ग्रामीणों की जान ले रही है. सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. हाल के दिनों में सारंडा क्षेत्र में आईईडी से जुड़ी घटनाएं बढ़ी हैं. इससे पहले भी जंगल में आईईडी विस्फोट की कई घटनाओं में सुरक्षा बलों तथा ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा है.

पुलिस ने बताया कि जंगल के संवेदनशील इलाकों में बारूदी सुरंगों की तलाश और निष्क्रिय करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल के गहरे इलाकों में सतर्कता के साथ जाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें.

(आईएएनएस)

The post SARANDA BLAST : सारंडा जंगल में IED Blast, एक युवती की मौत, दो महिलाएं घायल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ा
उदित वाणी, चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को हुए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा (58) का गुरुवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. मिश्रा को विस्फोट में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें पहले राउरकेला और फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था.

कौशल कुमार मिश्रा सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन में तैनात थे. सारंडा में चल रहे माओवाद विरोधी अभियान के दौरान 10 अक्टूबर को जवानों की टुकड़ी जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट में असम निवासी सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इंस्पेक्टर कौशल मिश्रा और एएसआई रामकृष्ण गागराई गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना के बाद घायलों को हेलीकॉप्टर से राउरकेला ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद कौशल कुमार मिश्रा को दिल्ली एम्स भेजा गया. करीब तीन सप्ताह तक उनका उपचार चला. गुरुवार तड़के स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने एम्स में दम तोड़ दिया.

खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई एएसआई रामकृष्ण गागराई अभी भी एम्स में उपचाराधीन हैं. इंस्पेक्टर कौशल मिश्रा मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे और लंबे समय से नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात थे. सारंडा वन क्षेत्र झारखंड में माओवादियों का पुराना ठिकाना रहा है. पिछले दो वर्षों से सुरक्षा बल यहां लगातार अभियान चला रहे हैं.

नक्सलियों द्वारा जंगल में कई स्थानों पर लगाए गए आईईडी अब भी सुरक्षा बलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं. चार दिन पहले भी इस जंगल में एक बच्ची की आईईडी की चपेट में आने से मौत हो गई थी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ा appeared first on Udit Vani.

Chaibasa Crime : चाईबासा के जंगल में पत्ता चुनने गई बच्ची IED की चपेट में आई, मौत
उदित वाणी, चाईबासा : जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सियाल पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची की नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज के साथ घटी, जो सुबह करीब 9 बजे जंगल में पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान उसका पैर अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

इस हादसे में सिरिया की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से मनोहरपुर ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश एवं भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के मद्देनज़र गश्त बढ़ा दी है.

The post Chaibasa Crime : चाईबासा के जंगल में पत्ता चुनने गई बच्ची IED की चपेट में आई, मौत appeared first on Udit Vani.

जरायकेला में IED विस्फोट में घायल हुए CRPF के ASI महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हुए
उदित वाणी, रांची : ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में सारंडा के जरायकेला स्थित बाबूडेरा के पास शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हो गए. शहीद महेंद्र लश्कर मूल रूप से असम के नवगांव के निवासी थे. उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित 133वीं बटालियन के कंमाडेंट का कार्यालय लाया गया. जहां उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यसचिव अविनाश कुमार समेत अन्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रध्दांजलि दी. विस्फोट में घायल होनेवाले जवानों में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई और एएसआई महेंद्र लश्कर शामिल थे. तीनों को तुरंत इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान एएसआई महेंद्र लश्कर की मौत हो गई. वहीं इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और जवान रामकृष्ण गागराई का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार घायल रामकृष्ण गागराई खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं.

The post जरायकेला में IED विस्फोट में घायल हुए CRPF के ASI महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हुए appeared first on Udit Vani.

IED Blast Injures CRPF Officer During Naxal Operation in Chaibasa
UditVani, Jamshedpur : A major incident unfolded in Chaibasa today when a Central Reserve Police Force (CRPF) team conducting an anti-Naxal operation was targeted with an Improvised Explosive Device (IED) blast.

The explosion resulted in injuries to a senior CRPF officer.

The injured officer is currently receiving treatment at a local hospital. According to sources, if the medical condition demands, the officer may be airlifted to Ranchi for advanced care.

Security forces in the region have heightened their alert following the blast, and a thorough investigation is underway to track down the perpetrators involved in the attack.

Local authorities have assured strict action against the Naxal elements responsible.

The incident underscores the ongoing challenges faced by security personnel in Naxal-affected areas of West Singhbhum, even as operations continue to curb insurgent activities.

The post IED Blast Injures CRPF Officer During Naxal Operation in Chaibasa appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के छिपाए 14 IED बम समेत कई सामान किए बरामद
उदित वाणी, चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है. झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 60 बटालियन और चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम ने चाईबासा और सरायकेला खरसावां के सीमावर्ती जंगलों में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 14 आईईडी बम, देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर, स्टील कंटेनर बरामद की है.

बरामद आईईडी का वजन लगभग 2-2 किलोग्राम था, जिन्हें मौके पर ही बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया. चाईबासा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों के लिए चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से रखे गए विस्फोटकों को सुरक्षाबलों ने बरामद किया.

The post West Singhbhum : सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के छिपाए 14 IED बम समेत कई सामान किए बरामद appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : सुरक्षाबलों ने 18 IED बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरा
उदित वाणी, चाईबासा : राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है. चाईबासा एवं खूँटी के सीमावर्ती जंगली इलाकों से सुरक्षाबलों ने 18 आईईडी बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. सुरक्षाबलों ने इन्हें जंगल में ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया.

The post West Singhbhum : सुरक्षाबलों ने 18 IED बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरा appeared first on Udit Vani.

16 IEDs Recovered and Neutralized in Joint Anti-Naxal Operation in West Singhbhum
UditVani, Jamshedpur: In a major breakthrough against the outlawed CPI (Maoist) outfit, a joint security team comprising Chaibasa police, Seraikela-Kharsawan police, Jharkhand Jaguar, and CRPF’s 60th Battalion recovered and safely neutralized 16 improvised explosive devices (IEDs) during an intensive anti-naxal operation in the dense forested hills of Toklo police station area in West Singhbhum district.

The operation was launched following intelligence inputs received by the Superintendent of Police, West Singhbhum, on July 6 ( Sunday ).

The input indicated that top Maoist leaders — including Misir Besra, Anmol, Mochu, Anal, Asim Mandal, Ajay Mahato, Sagen Angaria, Ashwin, Pintu Lohra, Chandan Lohra, Amit Hansda alias Upton, Jaykant, Rapa Munda, and others — along with their armed squads, were actively moving across the Saranda-Kolhan region planning destructive activities.

Acting on this intelligence, a combined team was swiftly formed and deployed. On 7 July, a search operation was launched in the forested hills between Toklo (West Singhbhum) and Dalbhanga OP (Seraikela-Kharsawan).

During the search in the Kotsona and Langi hill areas, the joint force discovered 16 IEDs, each weighing around 2 kilograms, buried by the Maoists with the intent to harm security personnel and obstruct the ongoing operations.

All explosives were safely defused on site by the bomb disposal squad to prevent any threat to civilian or security personnel. Further action and investigation are ongoing.

Security Forces Involved in the Operation:

1. Chaibasa Police

2. Seraikela-Kharsawan Police

3. Jharkhand Jaguar

4. CRPF 60th Battalion

This successful operation has significantly thwarted potential threats and once again demonstrated the readiness and coordination of Jharkhand’s security apparatus in tackling Maoist insurgency in the region.

The post 16 IEDs Recovered and Neutralized in Joint Anti-Naxal Operation in West Singhbhum appeared first on Udit Vani.