IAS Archives - Udit Vani

JHARKHAND : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव प्रोन्नत IAS अधिकारियों को दी बधाई
उदित वाणी, रांची : आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

राज्य विकास में योगदान और आगे की जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आपने जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है, आगे भी पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ राज्य के विकास को गति दें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना आपके कर्तव्यों में शामिल है. आपके सहयोग से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है.

नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों की सूची

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में श्री दिलेश्वर महतो, श्री इश्तियाक अहमद, श्री विद्यानंद शर्मा पंकज, श्रीमती संगीता लाल, श्री रोबिन टोप्पो, श्री अनिलसन लकड़ा, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री नागेंद्र पासवान, श्री आसिफ इकराम, श्री नीरज कुमार सिंह, श्री जुल्फिकार अली, श्रीमती अर्चना मेहता और श्री आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे.

The post JHARKHAND : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव प्रोन्नत IAS अधिकारियों को दी बधाई appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : IAS-IPS की तर्ज पर माननीयों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
उदित वाणी, रांची : राज्य के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा उनके परिवारों के लिए भी अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तर्ज पर बेहतर एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी. स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सहमति से लिया गया है. इसके लिए नई नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिया गया है. जिसे जल्द ही मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा.

नई नियमावली के तहत उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा. यह व्यवस्था ऑल इंडिया सर्विसेज मेडिकल अटेंडेंस रूल्स 1954 की तर्ज पर लागू की जाएगी. चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का भुगतान झारखंड विधानसभा सचिवालय के माध्यम से किया जाएगा. नई व्यवस्था लागू होने के बाद देश के विभिन्न अस्पतालों में बेहतर और कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त करना आसान होगा.

अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. जब राज्य का स्वास्थ्य विभाग आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है, तो मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी उसी स्तर की व्यवस्था मिलनी चाहिए.

The post Jharkhand : IAS-IPS की तर्ज पर माननीयों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा appeared first on Udit Vani.

बड़े पैमाने पर 31 IAS अधिकारियों को दी गई प्रोन्नति वंदना दादेल व मस्‍तराम मीणा को अपर मुख्यसचिव, अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव में पद पर मिली प्रोन्नति
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई. इनमें गृह विभाग के प्रधान सचिव वंदना दादेल और प्रधान पेयजल विभाग के प्रधान सचिव मस्‍तराम मीणा को अपर मुख्यसचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई. वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव में प्रोन्नति दी गई. वहीं चार अधिकारियों को सचिव व 14 अधिकारियों को बिशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है.

सरायकेला-खरसवां के डीसी नितिश कुमार सिंह समेत पांच उपायुक्तों को अपर सचिव तथा चक्रधरपुर के एसडीओ राजलक्ष्मी समेत पांच एसडीओ को सीनियर स्केल में प्रोन्नति दी गई. कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. जारी अधिसूचना के तहत सभी प्रोन्नत अधिकारियों को फिलवक्त अपने वर्तमान पद पर ही बने रहने का आदेश दिया गया है. सरकार ने प्रोन्नत अधिकारियों के वर्तमान पद को उस स्तर पर अपग्रेड कर दिया है. जिस स्तर पर उन्हें प्रोन्नति प्रदान की गई है.

इन्हें दी गई सचिव पद पर प्रोन्नति

अमीत कुमार, राजीव रंजन, अबु इमरान, अमित कुमार

इन्हें दी गई बिशेष सचिव में प्रोन्नति

सूरज कुमार, आदित्य कुमार आनंद, जिशान कमर, मृत्युंजय बर्णवाल, शशि रंजन, किरण कुमारी पासी, अमल कृष्ण सत्यजीत, अभय नंदन अम्बष्ठ, विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार-2 व विजय कुमार गुप्ता

इन्हें अपर सचिव पद पर दी गई प्रोन्नति

डीसी नितिश कुमार सिंह, प्ररेणा दीक्षित, शशि प्रकाश सिंह, उत्‍कर्ष गुप्‍ता, हेमंत सती, डॉ कुमार ताराचंद व श्रीमती कीर्तिश्री जी

इन्हें दी गई संयुक्‍त सचिव स्‍तर पर प्रोन्नति

एसडीओ सुश्री श्रुति राजलक्ष्‍मी, रवि शेखर, श्रीमती दीपेश कुमार, सुलोचना मीना व सुश्री प्रांजल ढांडा

The post बड़े पैमाने पर 31 IAS अधिकारियों को दी गई प्रोन्नति वंदना दादेल व मस्‍तराम मीणा को अपर मुख्यसचिव, अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव में पद पर मिली प्रोन्नति appeared first on Udit Vani.

निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ी
चौबे व शराब घोटाले के अन्य आरोपियों के खिलाफ अब ईडी ने भी दर्ज किया मुकदमा

उदित वाणी, रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. निलंबित आईएएस विनय चौबे को वन भूमि घोटाला मामले में हजारीबाग की निचली अदालत ने राहत नहीं दी और उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी. वहीं चौबे व शराब घोटाले के अन्य आरोपियों के खिलाफ अब ईडी भी जांच करेगा.

चौबे समेत शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना रांची में 20 मई 2025 को दर्ज कांड संख्या 9/2025 के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर लिया है. ईडी ने 28 नवंबर को ही इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट [ईसीआइआर] 10/2025 में सभी आरोपितों के विरुद्ध पीएमएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

ईडी द्वारा अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जायेगी. इसके लिए ईडी पीएमएलए कोर्ट से अनुमति लेगा. राज्य में शराब घोटाला मामले में एसीबी झारखंड ने प्रारंभिक जांच [पीई] दर्ज की थी. पीई में एसीबी को यह सबूत मिले कि उत्पाद विभाग में नियमों को ताक पर रखकर प्लेसमेंट एजेंसियों का चयन किया गया और उन्हें अनैतिक लाभ पहुंचाया गया. इससे झारखंड सरकार को लगभग 38 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा.

The post निलंबित IAS विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ी appeared first on Udit Vani.

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ FIR की लगी झड़ी
उदित वाणी, रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ एफआईआर की झड़ी लग गई है. एसीबी द्वारा चौबे के खिलाफ कुल चार प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब डोरंडा निवासी दीपक कुमार ने भी चौबे के खिलाफ स्थानीय जगन्नाथपुर थाना में आपराधिक षड्यंत्र रचने, जालसाजी करने, धमकी देने और करोड़ों के व्यापार को हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है. दीपक कुमार ने चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया है.

बताया गया कि दीपक कुमार व विनय कुमार सिंह बिजनेस पार्टनर रहे हैं. दीपक कुमार ने विनय सिंह के साथ मिल कर नेक्सजेन सॉल्युशन टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाया था. उसके बाद इस कंपनी को वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कैपिटल डीलरशिप मिल गई.

दीपक कुमार के आरोपों के मुताबिक दीपक कुमार को विनय सिंह ने ही निलंबित आईएएस विनय चौबे से परिचय कराया था. दीपक कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उनके व्यापार और आमदनी की जानकारी मिलने पर विनय चौबे के मन में लोभ उत्पन्न हुआ और उन्होंने विनय कुमार सिंह के साथ मिलकर पूरे व्यापार पर कब्जा करने की षडयंत्र रचा. उसके तहत विनय चौबे ने अपने भाई स्वर्गीय मनोज कुमार चौबे को उनकी दूसरी कंपनी फोन्ट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में जीएम के पद पर बैठाया. बर्ष 2006 में जब विनय चौबे पलामू में डीसी थे.

फोन्ट सिस्टम्स को पलामू सदर अस्पताल और झारखंड के अन्य जिलों में करोड़ों के उपकरण की आपूर्ति का टेंडर मिला. लेकिन कंपनी को होनेवाली आमदनी को हड़पने के उद्देश्य से कंपनी से दीपक कुमार को ही बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश की गई. साजिश के तहत विनय चौबे ने अपने पद का दुरुपयोग कर तत्कालीन पलामू के सिविल सर्जन पर दबाब बनाया और पलामू में दो तथा रांची में एक फर्जी आपराधिक मामले में दीपक कुमार को गिरफ्तार करा दिया.

इतना ही नहीं दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि बर्ष 2003 में विनय कुमार सिंह ने विशाल सिंह नाम व्यक्ति को कंपनी में लाकर बिना अनुमति दीपक कुमार के आधे शेयर को ट्रांसफर करने का भी प्रयास किया गया. इसके लिए बैंक में हस्ताक्षर को बदला गया. दीपक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो बैंक ने पुराना पैटर्न बहाल किया. बर्ष 2006 में विनय कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने दीपक कुमार के जाली हस्ताक्षर बनाकर अपनी पत्नी स्निग्धा सिंह को नेक्सजेन सॉल्यूशन का निदेशक नियुक्त किया और उन्हें बैंक खाते से लेनदेन के लिए अधिकृत कर दिया.

दीपक ने कहा कि गिरफ्तारी और प्रताड़ना के बाद उन्हें विनय चौबे के दबाब में विनय कुमार सिंह के साथ समझौता करना पड़ा. समझौते के बाद कंपनी के खाते से 44 लाख रुपए निकाल कर स्निग्धा सिंह के पर्सनल खाते में जमा किया गया तथा दबाब डाल कर कई तरह से पैसे का लेनदेन कराया गया. फिर साजिश के तहत उनके हिस्से के शेयर स्निग्धा सिंह ने खरीद कर उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके साथ ही दीपक कुमार ने पुलिस से विनय चौबे, विनय सिंह, स्निग्धा सिंह और अन्य विरुद्ध जांच की मांग की है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने विनय चौबे के ससुर व साला को पूछताछ के लिए भेजी समन

इधर एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले क्षिपिज त्रिवेदी को समन भेजा है. एसीबी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कांड संख्या 20/2025 दर्ज किया है. इस प्राथमिकी में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्न संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय सिंह के साले शिपिज त्रिवेदी, क्षिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को भी आरोपी बनाया गया है.

सभी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13[1] [इ], 13[2] और भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 व 61[2] के तहत केस दर्ज किया गया है. एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और उसे अलग-अलग खातों में निवेश करने में सक्रिय भूमिका निभाई है. विनय चौबे ने नौकरी के दौरान करीब 2.20 करोड़ रुपये की वैध आय अर्जित की. जबकि उनके और उनके सहयोगियों व परिजनों के खातों में लगभग 3.47 करोड़ रुपये का प्रवाह मिला.

The post निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ FIR की लगी झड़ी appeared first on Udit Vani.

IAS विनय चौबे के ससुर और साले से पूछताछ आज, आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB की जांच तेज
उदित वाणी, रांची : झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. गुरुवार को दोनों को एसीबी कार्यालय में पेश होना है. माना जा रहा है कि उनसे विनय चौबे की आय से अधिक संपत्ति के मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

सूत्रों के अनुसार, शराब घोटाला, वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाले के आरोपों में फंसे आईएएस विनय चौबे के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर संख्या 20/2025 दर्ज की है. इस एफआईआर में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्न संचिता, नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, शिपिज त्रिवेदी व उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी तथा सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को अभियुक्त बनाया गया है.

सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. एसीबी की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपितों ने विनय चौबे की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और उसे निवेश करने में मदद की.

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विनय चौबे की ज्ञात आय 2.20 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उनके, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के खातों में कुल 3.47 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है. इस आधार पर लगभग 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को अवैध बताया गया है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 53 प्रतिशत अधिक है.

The post IAS विनय चौबे के ससुर और साले से पूछताछ आज, आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB की जांच तेज appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : झारखंड शराब घोटाले में ACB ने IAS मनोज कुमार से की पूछताछ, 30 अक्टूबर को फिर बुलाया
उदित वाणी, रांची : झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में राज्य के पूर्व उत्पाद सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार से बुधवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने कई घंटों तक पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, एजेंसी अधिकारियों ने उनसे घोटाले से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों पर विस्तृत सवाल किए. हालांकि, उनके जवाबों से एसीबी अधिकारी संतुष्ट नहीं दिखे, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

मनोज कुमार को कुछ दिन पहले ही एसीबी ने नोटिस भेजा था. इसके बाद वे बुधवार को निर्धारित समय पर एसीबी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे दो चरणों में लंबी पूछताछ हुई. पूछताछ के दौरान उनसे शराब दुकानों के संचालन, टेंडर प्रक्रिया, और चयनित कंपनियों की बैंक गारंटी से जुड़ी अनियमितताओं पर जवाब मांगे गए.

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि झारखंड सरकार की ओर से शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर सप्लाई का ठेका पाने वाली सात प्लेसमेंट कंपनियों ने टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया था. इन कंपनियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई, जिससे राज्य सरकार को 129.55 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. यह जानकारी झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई थी.

अब तक की जांच में शराब घोटाले की कुल राशि 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. एसीबी ने इस घोटाले के सिलसिले में पहले कई राज्यों में छापेमारी की थी और 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो इसी नेटवर्क से जुड़े बताए जाते हैं. इस प्रकरण में पहले ही पूर्व आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश, जेएएस अधिकारी गजेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के निदेशक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है.

हालांकि, समय पर चार्जशीट दाखिल न होने के कारण ये सभी आरोपी अदालत से जमानत पर बाहर हैं. एसीबी सूत्रों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों व कारोबारियों से पूछताछ की जा सकती है. एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेनदेन और फर्जी बैंक गारंटी की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : झारखंड शराब घोटाले में ACB ने IAS मनोज कुमार से की पूछताछ, 30 अक्टूबर को फिर बुलाया appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : शराब व हजारीबाग वन भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह के याचिका High Court ने की खारिज
उदित वाणी, रांची : शराब घोटाला व हजारीबाग वन भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी रांची के ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग और गुमला स्थित नेक्स्जेन के शोरूम अब नहीं खुलेंगे. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने इस संबंध में विनय सिंह की ओर से दायर सिविल रिट को खारिज कर दिया.

विनय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उक्त शेरूम को सील मुक्त करने का आग्रह किया था. जबकि पूर्व में अदालत ने विनय कुमार सिंह के रांची के मोटोजेन, जमशेदपुर और हजारीबाग के नेक्स्जेन महिंद्रा शोरूम को खोलने का आदेश दिया था. वहीं शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने इन शोरूमों को खोले जाने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि इससे कई साक्षय प्रभावित हो जायेंगे.

विनय सिंह के खिलाफ कई मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है. यह रिट याचिका मेंटेनेबल नहीं है. जिसके बाद अदालत ने सिविल रिट खारिज कर दिया. ज्ञात हो कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 28 सितंबर को नेक्स्जेन के डायरेक्टर विनय कुमार सिंह के रांची के मोटोजेन, जमशेदपुर, हजारीबाग के नेक्स्जेन महिंद्रा शोरूम और गुमला के नेक्स्जेन सॉल्यूशन को सील कर दिया था.

एसीबी की टीम ने सर्च जारी रहने की बात करते हुए इन दोनों शोरूम को सील किया था और इसके खिलाफ विनय कुमार सिंह की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि किसी की अचल संपत्ति सीज करने का अधिकार जांच एजेंसी एसीबी को नहीं है.

The post Jharkhand News : शराब व हजारीबाग वन भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह के याचिका High Court ने की खारिज appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : निलंबित IAS छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सेना की जमीन बेचने का आरोप
उदित वाणी, रांची : मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद झारखंड कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. छवि रंजन पिछले दो साल से भी अधिक समय से रांची में सेना से जुड़ी लैंड स्कैम मामले में न्यायिक हिरासत में थे.

अदालत ने जमानत देते हुए उन्हें बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाने और आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों से सहयोग करने का निर्देश दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छवि रंजन को 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे. इस केस में उनकी जमानत याचिका पहले पीएमएलए कोर्ट और फिर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी.

ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामले दर्ज किए हैं और दोनों ही मामलों में पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है. इनमें से एक केस रांची के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर खरीद-बिक्री से जुड़ा है, जिसमें छवि रंजन को पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी.

दूसरा मामला बरियातू स्थित सेना की कब्जे वाली करीब साढ़े चार एकड़ जमीन की हेराफेरी से जुड़ा है, जिसमें अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. इस केस में ईडी ने छवि रंजन के अलावा कई अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है.

इनमें चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, इम्तियाज खान, तल्हा खान, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष शामिल हैं.

छवि रंजन 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व में रांची तथा कोडरमा जिले के उपायुक्त रह चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand News : निलंबित IAS छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सेना की जमीन बेचने का आरोप appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा, 1993) को अपर मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर पदस्थापित करते हुए झारखंड विधानसभा सचिवालय, विकास आयुक्त एवं अन्य प्रभारों से मुक्त कर दिया है. उन्हें आदेश तक झारखंड भवन, नई दिल्ली के पद पर भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. श्री कुमार अपने पूर्व प्रभारों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्य सचिव एवं झारखंड भवन, नई दिल्ली के कार्य भी देखेंगे.

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह (भारतीय प्रशासनिक सेवा, 1995) को विकास आयुक्त, झारखंड के पद पर आदेश तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. श्री सिंह अपने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के साथ विकास आयुक्त का भी दायित्व निभाएंगे.

सरकार की इस प्रशासनिक कवायद का उद्देश्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों का समुचित पुनर्निर्धारण करना है ताकि शासन व्यवस्था में गति आए.

The post Jharkhand News : अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव appeared first on Udit Vani.