honor ceremony of RC Archives - Udit Vani

DBMS College: ग्रेजुएशन नाइट में छात्रों का हुआ गरिमामय सम्मान, उत्कृष्टता के प्रतीक बने ये छात्र
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर के सभागार में वर्ष 2025 का ग्रेजुएशन नाइट समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जब प्राचार्या, उप-प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं ने शिक्षा की ज्योति लेकर सभागार में प्रवेश किया.

प्रमुख अतिथि व गरिमामयी उपस्थिति

समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ. संजीव आनंद थे. साथ ही डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन (वित्त) बी. चंद्रशेखर, प्रशासनिक चेयरपर्सन ललिता चंद्रशेखर, संयुक्त चेयरपर्सन कमला सुब्रमणियम, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी सचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल समेत शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया.

आत्मावलोकन व उपलब्धियों की प्रस्तुति

प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. परीक्षा परिणामों, सहशैक्षिक गतिविधियों और संस्थान की प्रगति पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने भी प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उल्लेख किया.

अतिथियों के विचार

बी. चंद्रशेखर ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि डीबीएमएस कॉलेज ने बहुत कम समय में कोल्हान क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. संजीव आनंद ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा की भावना का पोषण भी करती है. उन्होंने कहा कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकता के अनुसार सामर्थ्य दिया है.

उत्कृष्टता के प्रतीक बने ये छात्र

जनरल प्रोफिशिएंसी अवार्ड: मणिमाला महतो, निस्तला शैलजा, राना सूर्य मुखर्जी (बी.एड 2022–24).

विषयगत श्रेष्ठता:

हिंदी: अश्रीता पूर्ती

अंग्रेज़ी: दीक्षा कुमारी

समाज अध्ययन: मणिमाला महतो

भूगोल: हर्षिता देवगुप्ता

अर्थशास्त्र: राना सूर्य मुखर्जी

जीवविज्ञान: हर्षिता कुमारी, जया अग्रवाला

शारीरिक विज्ञान: निस्तला शैलजा

गणित: सिंह प्रताप कुमार

विशिष्ट पुरस्कारों की झलक

सर्वश्रेष्ठ छात्रा (डॉ. वीणा रानी श्रीवास्तव स्मृति): उर्वशी रे

ट्रेल ब्लेज़र अवार्ड (रानी सिंह स्मृति): परविंदर सिंह

ट्रेंड सेटर अवार्ड: दीक्षा कुमारी

बेस्ट कंडक्ट अवार्ड: गजाला फिरदौस

एक्सेल अगेंस्ट ऑड्स अवार्ड: सह-सचिव सुधा दिलीप द्वारा प्रदान

नियमित उपस्थिति सम्मान: लक्ष्मीकांत शर्मा, टी. धारणा

रोट्रैक्ट प्रेसिडेंट अवार्ड: आफरीन

सेक्रेटरी अवार्ड: दीक्षा कुमारी

पर्सिवियरेंस अवार्ड: रेनू उरांव

उत्साही शिक्षार्थी अवार्ड: सुमन देवगम

स्टूडेंट फॉर अदर्स अवार्ड: दीक्षा कुमारी, लक्ष्मीकांत शर्मा

ऑलराउंडर अवार्ड: निस्तला शैलजा

विशेष सम्मान और समापन

कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने नताशा मैरी जोसेफ को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया. उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया. समारोह के अंत में निस्तला शैलजा द्वारा प्राचार्या को स्क्रॉल समर्पित किया गया और वार्षिक पत्रिका का विमोचन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन सुधा दिलीप द्वारा किया गया. अंत में कॉलेज एंथम और राष्ट्रगान के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ.

The post DBMS College: ग्रेजुएशन नाइट में छात्रों का हुआ गरिमामय सम्मान, उत्कृष्टता के प्रतीक बने ये छात्र appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: छात्र प्रतिनिधियों को मिला जिम्मेदारी का सम्मान, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बैज सेरेमनी
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल, टेल्को में आज एक भावपूर्ण और अनुशासित वातावरण में बैज सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा पांडे ने छात्र प्रतिनिधियों को स्लैश और बैज प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और अनुशासन के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया.

छात्र कप्तान और इंचार्ज की घोषणा

इस विशेष अवसर पर विद्यालय कप्तान के रूप में कक्षा 10 की रागिनी कुमारी और वाइस कप्तान के रूप में कक्षा 9 की चंदनी कुमारी का चयन किया गया. साथ ही खेल, सांस्कृतिक और अनुशासन से संबंधित अलग-अलग क्षेत्रों के लिए इंचार्ज नियुक्त किए गए, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जा सके.

नेतृत्व से सीखने की प्रेरणा

प्रधानाचार्या पुष्पा पांडे ने कहा, “आज का दिन हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है. विद्यार्थियों में नेतृत्व और उत्तरदायित्व के बीज बोना हमारे शिक्षण का एक अहम उद्देश्य है.” उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए विद्यालय का प्रतिनिधित्व निष्ठा और ईमानदारी से करने का संदेश दिया.

गरिमापूर्ण समापन

कार्यक्रम का संचालन रिंकू मंडल ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव सहायक मुख्याध्यापिका बलजीत कौर द्वारा प्रस्तुत किया गया. विद्यालय प्रशासन ने आयोजन में सहभागिता निभाने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

The post Jamshedpur: छात्र प्रतिनिधियों को मिला जिम्मेदारी का सम्मान, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बैज सेरेमनी appeared first on Udit Vani.

आरसी के सम्मान समारोह में जुटे साहित्यकार, पुस्तक का हुआ लोकार्पण
उदित वाणी, जमशेदपुरः बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सभागार में आज डॉ हरिवल्लभ सिंह आरसी का जन्मदिवस सह सम्मान समारोह मनाया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार सिंहदेव थे। समारोह की अध्यक्षता सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने की। समारोह में मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार डॉ पंकज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंहदेव मौजूद थे। सभी ने श्री आरसी को स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी नवीनतम रचना “सिद्धान्त की खोज” का लोकार्पण भी किया गया। समारोह का संचालन संस्थान के सचिव राजदेव सिन्हा, स्वागत भाषण डॉ श्याम लाल पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन अजय महताब ने किया। मौके पर डॉ बालमुकुंद पैनाली, डॉ अंगद तिवारी, डी एन सिंह, प्रसेनजित तिवारी, पी एन सिंह, डॉ त्रिपुरा झा, चंद्रकांत, प्राचार्या संगीता सिंह, कृष्णा पांडेय एवं विवेक पांडेय मौजूद थे।

The post आरसी के सम्मान समारोह में जुटे साहित्यकार, पुस्तक का हुआ लोकार्पण appeared first on Udit Vani.