homegaurd Archives - Udit Vani

JHARKHAND : होमगार्ड के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार शुरू करेगी लगभग 70 करोड़ की योजनायें
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा गृह रक्षा वाहिनी होमगार्ड के सुदृढ़ीकरण को लेकर लगभग 70 करोड़ रुपये की योजनायें शुरू की जायेगी. जिसके तहत हजारीबाग में गृह रक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र में 450 बेड का महिला बैरक बनेगा और वहां परेड ग्राउंड का भी निर्माण होगा. इसके साथ ही जमशेदपुर समेत पांच जिलों साहिबगंज, लोहरदगा, रामगढ़ व पाकुड़ जिले में जिला समादेष्टा आवास एवं यूएस क्वार्टर का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा जमशेदपुर व लोहरदगा में प्रशासनिक भवन भी बनाया जायेगा.

वहीं विभिन्न गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय परिसर में आवासीय, गैर आवासीय भवन, बैरक, मैगजीन भवन, गेस्ट हाउस आदि की मरम्मति का कार्य होगा. राज्य में वर्तमान में गृह रक्षक बुनियादी सुविधाओं की समस्या झेल रहे हैं. खासकर महिला गृह रक्षकों के आवासन व अन्य सुविधाओं का अभाव है. जबकि राज्य सरकार द्वारा अब उन्हें काम भी दिया जा रहा है. राज्य सरकार के संस्थाओं में निजी सुरक्षा एजेंसी के स्थान पर गृह रक्षकों की तैनाती कर उन्हें अवसर दिया जा रहा है, ताकि उन्हें काम मिले और उस अनुरूप उन्हें मानदेय भी मिले. इतना ही नहीं, गृहरक्षकों को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सिपाहियों की कमी के चलते गृह रक्षकों को तैनात किया गया है.

The post JHARKHAND : होमगार्ड के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार शुरू करेगी लगभग 70 करोड़ की योजनायें appeared first on Udit Vani.

सरायकेला-खरसावां: होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में, शारीरिक परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : कुछ समाचार माध्यमों व सोशल मीडिया पर होमगार्ड बहाली से जुड़ी भ्रामक खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरायकेला-खरसावां में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अभी प्रारंभिक एवं प्रक्रियाधीन अवस्था में है.

वर्तमान में अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्रों की स्क्रूटनी चल रही है. स्क्रूटनी पूरी होने पर मास्टरशीट जारी होगी, फिर दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. उसके बाद ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) की तिथि व कार्यक्रम अलग से आधिकारिक रूप से घोषित होगा.

प्रशासन ने जोर दिया कि अभी न तो शारीरिक परीक्षा या दौड़ की कोई तिथि तय हुई है और न ही कोई अंतिम कार्यक्रम जारी किया गया है. अभ्यर्थियों से अपील की गई कि भ्रामक या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें, केवल जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना ही मानें.

The post सरायकेला-खरसावां: होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में, शारीरिक परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सड़क हादसे में होमगार्ड जवान अजय प्रसाद की मौत – गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के होमगार्ड जवान अजय प्रसाद की सड़क हादसे में इलाज के अभाव में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को न्याय सदन से ड्यूटी पूरी कर लौटने के क्रम में उनका एक्सीडेंट हुआ. घायल अवस्था में उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ स्थिति नाजुक बताई गई. इसके बाद टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया, लेकिन वहाँ समय पर भर्ती और उचित इलाज नहीं मिल पाया. बाद में एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः 18 अगस्त की रात उनका निधन हो गया.

इस घटना से पूरे जमशेदपुर और राज्य के होमगार्ड जवानों में गहरा आक्रोश और शोक की लहर है. जवानों का कहना है कि सरकार दावा करती है कि किसी को इलाज के अभाव में नहीं भटकना पड़ेगा, लेकिन होमगार्ड जवानों के मामले में यह सच साबित नहीं हुआ. उनका आरोप है कि पुलिस बल के जवानों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन होमगार्ड को हमेशा उपेक्षित रखा जाता है.

अजय प्रसाद संगठन में हमेशा अपने साथियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे थे. उनके निधन से संगठन ने एक जुझारू साथी खो दिया है. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर रिम्स से जमशेदपुर लाया गया, जहाँ होमगार्ड कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष गृह रक्षक मौजूद रहे. विभागीय नियमों के अनुसार उनके बड़े बेटे धीरज कुमार को तत्काल सहायता राशि ₹10,000 प्रदान की गई.

शहरवासियों और साथियों ने अजय प्रसाद की शहादत को याद करते हुए कहा कि सरकार को होमगार्ड जवानों के अधिकार और स्वास्थ्य सुविधा की अनदेखी बंद करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न सहना पड़े.

The post Jamshedpur : सड़क हादसे में होमगार्ड जवान अजय प्रसाद की मौत – गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : गृह रक्षक भर्ती का ट्रायल रन सम्पन्न, 5 जोन में बांटा गया परीक्षा स्थल
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गृह रक्षक के नव नामांकन हेतु शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा के लिए जिला स्कूल मैदान, चाईबासा को परीक्षा स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है. यह मैदान चाईबासा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित है.

20 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक, 15 दिनों तक प्रत्येक सुबह 6:00 बजे से प्रखंडवार परीक्षा आयोजित की जाएगी.

1156 पदों के लिए 15,399 आवेदन

गृह रक्षक की कुल 1156 रिक्तियों के विरुद्ध 15,399 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 987 ग्रामीण गृह रक्षक तथा 169 शहरी गृह रक्षक पद शामिल हैं. शहरी श्रेणी में 431 नॉन-टेक्निकल और 118 टेक्निकल पदों के लिए भी आवेदन आए हैं.

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग

परीक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन की उपस्थिति में ब्रीफिंग सत्र आयोजित हुआ.

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को तकनीकी रूप से पारदर्शी बनाने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं.

क्या लाना है, क्या नहीं?

अभ्यर्थी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में नहीं ला सकेंगे. प्रवेश केवल सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक ही मान्य होगा. प्रवेश के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन स्टॉल पर दस्तावेज जांच, उंगली पर अमिट स्याही, और बैच गठन (प्रत्येक बैच में 200 अभ्यर्थी) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मीडिया प्रतिनिधियों को भी आयोजन स्थल हेतु पहचान पत्र जारी किए जाएंगे.

5 ज़ोन में बांटा गया परीक्षा क्षेत्र

जिला स्कूल मैदान को पांच ज़ोन में बांटा गया है:

पहला ज़ोन – दस्तावेज जांच, चेस्ट नंबर, स्याही मार्किंग, चीप टैगिंग.

दूसरा ज़ोन – 1600 मीटर दौड़ (5 चक्कर) और परिणाम.

तीसरा ज़ोन – ऊंची/लंबी कूद, गोला फेंक और परिणाम.

चौथा ज़ोन – सीना मापी (केवल पुरुष) व ऊंचाई माप.

पांचवां ज़ोन – श्रुतिलेखन (डिक्टेशन) परीक्षा.

हर ज़ोन में असफल अभ्यर्थी केंद्र से बाहर निकल जाएंगे, जबकि सफल उम्मीदवार अगले चरण में प्रवेश कर सकेंगे.

ट्रायल रन भी किया गया

ब्रीफिंग के उपरांत परीक्षा की समस्त गतिविधियों का ट्रायल रन भी किया गया.

इसमें डमी उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज जांच, दौड़ की टाइमिंग, चीप टैगिंग आदि प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गईं.

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस ब्रीफिंग एवं ट्रायल सत्र में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री पारस राणा, अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकेट्टा, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री देवेंद्र कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री कुमार हर्ष, जिला गृह रक्षक कमांडेंट, सार्जेंट मेजर सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

The post West Singhbhum : गृह रक्षक भर्ती का ट्रायल रन सम्पन्न, 5 जोन में बांटा गया परीक्षा स्थल appeared first on Udit Vani.

सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत, जवान को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
12 जून को होने वाली थी बहन की शादी

नशे में था ऑटो चालक

आवास से पार्वती घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

उदित वाणी जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज रोड में सड़क दुर्घटना में घायल राजकुमार यादव की शनिवार सुबह टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं बस्ती के लोग भी शोकाकुल है. आपको बता दे कि 12 जून को राजकुमार के बहन की शादी होने होने वाली थी. राजकुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे समेत पूरा परिवार छोड़ गया है.

होमगार्ड जवान टीएमएच में इलाज के दौरान

राजकुमार शुक्रवार को अपने चचेरे भाई के साथ घर से बाजार की ओर शादी से संबंधित सामान लाने गया था, तभी सामने से आ रहे ऑटो ने उन्हे टक्कर मार दी थी. घटना के बाद ऑटो का कांच टूटकर राजकुमार के गले में जा घुसा था. तत्काल इलाज के लिए उनको टीएमएच पहुंचाया गया. जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि ऑटो चालक नशे में था और इस घटना के पहले उसने एक और ऑटो को टक्कर मारी थी.

होमगार्ड जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे सहयोगी

गरमनाला स्थित होमगार्ड के कार्यालय में साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनको विदा किया. इस दौरान कमांडेंट अशोक कुमार भी मौजूद रहे मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये तत्काल सहयोग राशि प्रदान की गई इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी देने की भी बात कही गई. वहीं आगे के प्रक्रिया पूरी कर दो लाख रुपये मुआवजे के रुप में भी दिए जाएंगे.

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव को बागबेड़ा स्थित आवास ले जाया गया जहां से पार्वती घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.राजकुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों के अलावा भरा पूरा  परिवार छोड़ गए है.

The post सड़क हादसे में घायल होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत, जवान को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर appeared first on Udit Vani.