Holi Archives - Udit Vani

जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह संपन्न
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के वस्त्र व्यापारियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के बड़ी संख्या में वस्त्र व्यापारियों ने भाग लिया.

अबीर-गुलाल के साथ साझा की होली की खुशियां

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं. समारोह को और भी रंगारंग बनाने के लिए कई सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया.

व्यापारियों को दी गईं रोचक उपाधियां

समारोह के दौरान संघ के सदस्य प्रमोद सरायवाला ने मनोरंजक अंदाज में विभिन्न व्यापारियों को अलग-अलग उपाधियां प्रदान कीं. उनकी इस पहल से पूरे कार्यक्रम में हास्य और उत्साह का माहौल बना रहा.

व्यापारिक एकता को मजबूत करने का अवसर

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है. उन्होंने कहा कि व्यापारिक एकता में ही संगठन की असली शक्ति निहित है. व्यस्त व्यापारिक जीवन के बीच ऐसे आयोजन व्यापारियों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और एकजुटता को मजबूत करते हैं.

कई पदाधिकारियों ने किया संबोधन

कार्यक्रम को संघ के संरक्षक कैलाश काबरा, पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बरनवाल, कमल जैन, स्वरूप गोलछा, सचिव अशोक सारस्वत, संयोजक कमल किशोर लड्ढा तथा सह संयोजक महेश सरायवाला ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से वासुदेव छापोलिया, अशोक जैन, कमल लालवानी, एच.डी. दवे, अशोक सरायवाला, पंकज पाड़िया, संतोष छापोलिया, बिट्टू सारस्वत, प्रदीप बीदासरिया, श्याम अग्रवाल, देवेश बेरिया, सोनू अग्रवाल, अवध बरनवाल, अरविंद अग्रवाल और राजेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में वस्त्र व्यापारी उपस्थित थे. सभी ने मिलकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

The post जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह संपन्न appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Holi Accidents: होली पर जिले भर में कई सड़क दुघर्टना, मारपीट व जानलेवा हमले की घटनाएं
उदित वाणी, जमशेदपुर: बुधवार को होली का त्योहार के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहां कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं. वहीं कुछ जगहों पर जमशेदपुर शहर में मारपीट से लेकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला तक की घटनाएं हुईं. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है.

इस दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विशेष तैयारी कारगर साबित हुई और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा मिल पाई. त्योहार के दौरान संभावित हादसों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए इमरजेंसी विभाग में नेत्र, हड्डी (ऑर्थोपेडिक) और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए थे.

सामान्य चिकित्सकों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टर भी इमरजेंसी में मौजूद रहे, जिससे तत्काल चिकित्सा सेवा संभव हो सकी. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीकर वाहन चलाने या अन्य कारणों से हुई सड़क दुर्घटनाओं के बाद बुधवार को 70 से अधिक मरीज हड्डी रोग विभाग पहुंचे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे. दूसरी ओर गुरुवार को सामान्य दिनों की भांति ओपीडी में रोगियों का इलाज हुआ. गुरुवार को भी सड़क दुघर्टना से संबंधित कई मरीज पटमदा के कमलपुर एवं गालूडीह थाना क्षेत्र से पहुंचे जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

Holi drunk driving accidents Jamshedpur, MGM Medical College Holi patient treatment

The post Jamshedpur Holi Accidents: होली पर जिले भर में कई सड़क दुघर्टना, मारपीट व जानलेवा हमले की घटनाएं appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR : D M Madan Girls High School 93 बैच के होली मिलन में जमकर मचा धमाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : डी एम मदन गल्र्स हाई स्कूल 93 बैच के एल्यूमिनाई एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुराने दिनों को याद कर सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया. मिलन समारोह के साथ साथ खेल और स्वादिष्ट व्यंजन का भी लोगों ने लुत्फ उठाया. इस मौके पर सीमा गुप्ता, रश्मि, सीमा सिंह, हेमलता, रागिनी, सीमा कुमार, अनिता, सरिता और अभिरुची मौजूद थी.

The post JAMSHEDPUR : D M Madan Girls High School 93 बैच के होली मिलन में जमकर मचा धमाल appeared first on Udit Vani.

EAST SINGHBHUM CRIME : होली पर जिले भर में कई सड़क दुघर्टना, मारपीट व जानलेवा हमले की घटनाएं
उदित वाणी, जमशेदपुर : बुधवार को होली का त्योहार के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जहां कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं. वहीं कुछ जगहों पर जमशेदपुर शहर में मारपीट से लेकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला तक की घटनाएं हुईं. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है.

इस दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विशेष तैयारी कारगर साबित हुई और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवा मिल पाई. त्योहार के दौरान संभावित हादसों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए इमरजेंसी विभाग में नेत्र, हड्डी (ऑर्थोपेडिक) और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया था.

अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए थे. सामान्य चिकित्सकों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टर भी इमरजेंसी में मौजूद रहे, जिससे तत्काल चिकित्सा सेवा संभव हो सकी. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीकर वाहन चलाने या अन्य कारणों से हुई सड़क दुर्घटनाओं के बाद बुधवार को 70 से अधिक मरीज हड्डी रोग विभाग पहुंचे.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे. दूसरी ओर गुरुवार को सामान्य दिनों की भांति ओपीडी में रोगियों का इलाज हुआ. गुरुवार को भी सड़क दुघर्टना से संबंधित कई मरीज पटमदा के कमलपुर एवं गालूडीह थाना क्षेत्र से पहुंचे जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

The post EAST SINGHBHUM CRIME : होली पर जिले भर में कई सड़क दुघर्टना, मारपीट व जानलेवा हमले की घटनाएं appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : होली की पूर्व संध्या पर हंसी के रंगों में रंगा जमशेदपुर, मारवाड़ी युवा मंच के हास्य कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके
उदित वाणी, जमशेदपुर : होली की पूर्व संध्या पर शहर सांस्कृतिक उल्लास और हास्य रस में सराबोर नजर आया, जब मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में नरभेराम स्कूल सभागार, बिष्टुपुर में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने न केवल लोगों को ठहाकों से भर दिया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सकारात्मकता का मजबूत संदेश भी दिया।

देशभर से पधारे चर्चित हास्य कवियों — सुदीप भोला, खुशबू शर्मा, स्वयंम श्रीवास्तव, अजात शत्रु एवं विनोद पाल — ने अपनी तीखी व्यंग्य रचनाओं और हास्य से भरपूर कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार बार-बार तालियों और ठहाकों से गूंज उठता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मंच के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। कवियों की प्रस्तुति के दौरान श्रोताओं की हंसी और तालियों से पूरा सभागार उत्सव स्थल में बदल गया।

मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज को तनावमुक्त करना, साहित्य के माध्यम से भाईचारे को बढ़ावा देना तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मंच द्वारा और भी बड़े स्तर पर सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं ने इसे जमशेदपुर के सांस्कृतिक इतिहास की एक यादगार संध्या बताया और आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

The post Jamshedpur : होली की पूर्व संध्या पर हंसी के रंगों में रंगा जमशेदपुर, मारवाड़ी युवा मंच के हास्य कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके appeared first on Udit Vani.

CTRC Tatanagar Holi celebration: केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना टाटानगर में रंगों की बौछार, व्हील शॉप के समक्ष सजा होली मिलन समारोह
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर स्थित केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (Centralized Traction Repair Workshop, CTRC) में होली के पावन अवसर पर कर्मचारियों ने उत्साह और उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह समारोह व्हील शॉप विभाग के समक्ष आयोजित हुआ, जहां रंग, अबीर और आपसी सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।

मुख्य अतिथि का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा मुख्य अतिथि मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चंद्र शर्मा को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को रंग-बिरंगी टोपी पहनाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। व्हील शॉप के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने प्रेम चंद्र शर्मा को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। सहायक मंडल विद्युत अभियंता ए.के. नंदी को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सामान्य) ने टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार का संबोधन

मंच संचालन करते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष की होली विशेष उल्लास लेकर आई है, क्योंकि कारखाने ने उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। अधिकारियों की पदोन्नति हुई और कर्मचारियों ने भारत सरकार गृह मंत्रालय पदक, अतिविशिष्ट रेल सेवा सम्मान तथा राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर सीटीआरसी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी स्वरचित व्यंग्य रचना “व्हील शॉप में का… बा” प्रस्तुत कर उपस्थित कर्मचारियों का भरपूर मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि की शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि प्रेम चंद्र शर्मा ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ आयोजित इस मिलन समारोह की सराहना की। उन्होंने सभी को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन ए.के. नंदी ने किया।

समारोह में उपस्थित लोग

समारोह में निलेश कुमार, जगजीत कुमार, राजीव नयन, इंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आर.के. सिंह सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में लड्डू और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

The post CTRC Tatanagar Holi celebration: केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना टाटानगर में रंगों की बौछार, व्हील शॉप के समक्ष सजा होली मिलन समारोह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : रंगों के पर्व होली पर सुरक्षा का सख्त पहरा: होली को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, वहीं प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश दें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रमुख सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। साथ ही तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग और स्टंट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पारंपरिक तरीके से, शांति और सद्भाव के साथ होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का उद्देश्य साफ है—रंगों का त्योहार उल्लास के साथ बीते, लेकिन कानून व्यवस्था से कोई समझौता न हो।

The post Jamshedpur : रंगों के पर्व होली पर सुरक्षा का सख्त पहरा: होली को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में appeared first on Udit Vani.

होली विशेष : समय के साथ बदलते गए रंग, जानें कैसा रहा सफर
उदित वाणी, न्यूज़ डेस्क: होली का त्योहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो उल्लास, खुशी और रंगों के पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह दिन न केवल रंगों के खेल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह एक-दूसरे से गले मिलने, बुरा-भला भूलने और प्रेम तथा भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है. जब होली के रंगों की बात होती है, तो हम अक्सर यह नहीं सोचते कि इस त्योहार पर रंग खेलने की कहानी और प्राचीन समय से आधुनिक युग तक रंगों का इतिहास क्या है?

रंगों का इस्तेमाल आयुर्वेद और उपचार के लिए :

रंगों का इतिहास बहुत पुराना है. प्राचीन भारत में रंगों का इस्तेमाल केवल सौंदर्य और खुशी के लिए नहीं किया जाता था, बल्कि आयुर्वेद और उपचार में भी उनका अहम स्थान था. इन रंगों का शरीर और मन पर गहरा प्रभाव माना जाता था. जैसे लाल रंग ऊर्जा और उत्तेजना का प्रतीक था, नीला रंग शांति और संतुलन का, हरा रंग ताजगी और हरियाली का, और पीला रंग खुशी और मानसिक शांति का प्रतीक था. ये सब रंग भारतीय जीवन का हिस्सा रहे हैं, और इनका उपयोग न केवल त्योहारों में, बल्कि चिकित्सा और मानसिक उपचार में भी किया जाता था.

धार्मिक, सांस्कृतिक इस्तेमाल:

प्राचीन काल में भारतीय सभ्यता में रंगों का इस्तेमाल धार्मिक, सांस्कृतिक और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया जाता था. वेदों और महाकाव्यों में रंगों का उल्लेख मिलता है, जिसमें इनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व था. उस समय रंग प्राकृतिक तत्वों से बनाए जाते थे – जैसे हल्दी से पीला, चुकंदर से लाल, फूलों से गुलाबी और नीम के पत्तों से हरा रंग. इन रंगों का उपयोग न केवल सौंदर्य के लिए, बल्कि त्वचा के उपचार के लिए भी किया जाता था. हल्दी का पीला रंग त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता था, जबकि चुकंदर से बना लाल रंग रक्त को शुद्ध करने में मदद करता था. इन रंगों का एक और फायदा था कि ये त्वचा के लिए भी सुरक्षित होते थे और शरीर के लिए लाभकारी थे.

सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक:

मध्यकाल में रंगों का महत्व और बढ़ गया. इस समय में होली जैसे त्योहारों के दौरान रंगों का उपयोग बड़े धूमधाम से किया जाने लगा. रंगों का उद्देश्य केवल सौंदर्य नहीं था, बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया था. होली के दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग डालते थे, जिससे रिश्तों में सुधार और नयापन आता था. उस समय भी रंग प्राकृतिक ही होते थे, क्योंकि रासायनिक रंगों का विकास नहीं हुआ था. होली के रंगों के पीछे एक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का पहलू भी था. हर रंग का विशेष उपचारात्मक और मानसिक प्रभाव था.

पश्चिमी विज्ञान और रसायन शास्त्र:

औपनिवेशिक काल में जब ब्रिटिश शासन भारत में था, पश्चिमी विज्ञान और रसायन शास्त्र का प्रभाव बढ़ने लगा. इस दौरान रासायनिक रंगों का निर्माण हुआ, जो भारतीय समाज में लोकप्रिय हो गए. इन रंगों में सल्फर, असबाब, और भारी धातुओं का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि इन रंगों ने कुछ समय तक आकर्षण पैदा किया, लेकिन ये रंग त्वचा के लिए हानिकारक साबित होने लगे.

तेज और चमकदार रंग:

आधुनिक काल में रासायनिक रंगों का उत्पादन तेजी से बढ़ा और ये रंग होली जैसे त्योहारों में बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाने लगे. इन रंगों में तेज और चमकदार रंग होते थे, जो लंबे समय तक टिकते थे. लेकिन जैसे-जैसे इन रंगों के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव सामने आने लगे, लोग इनसे बचने की कोशिश करने लगे. रासायनिक रंगों के प्रयोग से जलन, रैशेज, आंखों में जलन, और एलर्जी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगीं. साथ ही, पर्यावरण पर भी इन रंगों का बुरा असर पड़ने लगा. पानी, हवा और मिट्टी को प्रदूषित करने के कारण ये रंग अब एक समस्या बन गए थे.

प्राकृतिक रंग मन को शांति और प्रसन्नता के लिए:

जब हम पुराने समय के रंगों की बात करते हैं, तो यह याद रखना जरूरी है कि वे प्राकृतिक और पौधों से बनाए जाते थे. हल्दी से पीला रंग, चुकंदर से लाल रंग, और फूलों से गुलाबी रंग बनाए जाते थे. इन रंगों से न केवल सौंदर्य था, बल्कि ये शरीर और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते थे. हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को इन्फ्लेमेशन और अन्य समस्याओं से बचाते हैं, जबकि चुकंदर का लाल रंग रक्त को शुद्ध करता है. फूलों के रंग मन को शांति और प्रसन्नता देते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

अब बाजार में जो रंग बिकते हैं, वे मुख्य रूप से रासायनिक होते हैं. वे त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं, आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं, और कई बार तो एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. रासायनिक रंगों में भारी धातु, सल्फर, और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं, जो न सिर्फ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी गंदा करते हैं.

वर्तमान में रंगों के इस्तेमाल में एक बड़ा बदलाव आया है. आजकल लोग रासायनिक रंगों से दूर जाकर प्राकृतिक, हर्बल रंगों की ओर बढ़ रहे हैं. हल्दी, चुकंदर, गुलाब, केसर, नीम और अन्य पौधों से बने रंग अब काफी लोकप्रिय हो गए हैं. इन रंगों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिरहित होते हैं. इस बदलाव का मुख्य कारण रासायनिक रंगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव हैं.

हल्दी से बने पीले रंग का फायदा यह है कि यह त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखता है. चुकंदर से बना लाल रंग रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, और गुलाब के रंग में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को तरोताजा रखते हैं. इसके अलावा, ये रंग पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होते हैं.

The post होली विशेष : समय के साथ बदलते गए रंग, जानें कैसा रहा सफर appeared first on Udit Vani.

HOLI SONGS: ‘खेलेंगे हम होली’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने
उदित वाणी, न्यूज़ डेस्क: होली में रंग, मिठाइयां और नए कपड़े के साथ उल्लास देखने को मिल रहा है. होली पर बने सदाबहार गानों के बिना यह त्योहार सादा है. होली अधूरी लगती है बिना उन गानों के जो पीढ़ियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं. बॉलीवुड ने होली पर ढेरों यादगार गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ क्लासिक हैं तो कुछ ट्रेंडिंग हैं.

इन सदाबहार गानों की खासियत है कि ये गाने हर उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं और जश्न को और भी यादगार बना देते हैं. चाहे पुरानी फिल्मों की मिठास हो या नई फिल्मों का जोश, ये सभी होली का रंग गाढ़ा कर देते हैं.

‘बद्री की दुल्हनिया’ गाना फिल्म ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने इस गाने में होली का जोश दिखाया. देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर की आवाज से सजे गाने को पसंद किया जाता है. फिल्म ‘कटी पतंग’ का ‘खेलेंगे हम होली’ गाना कभी पुराना नहीं हुआ. साल 1971 में रिलीज फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और आशा पारेख की केमिस्ट्री देखने को मिली और ग्रामीण होली की खूबसूरती भी झलकती है. गाने को लता मंगेशकर, किशोर कुमार ने आवाज दी है.

साल 2000 में आई मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ‘सोनी सोनी अखियों वाली’ गाना होली के रंगों में रोमांस की मिठास भरता है. उदित नारायण, जसपिंदर नरुला के गाने को आज भी पसंद किया जाता है. इसके अलावा, साल 1977 में आई फिल्म आपबीती का ‘नीला पीला हरा गुलाबी’ मजेदार गाना होली पार्टी का मूड बनाता है. वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के धमाकेदार डांस वाला गाना ‘जय जय शिवशंकर’ 2019 में आई फिल्म वॉर का है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की मौज-मस्ती भरा गाना ‘लेट्स प्ले होली’ भी है, जो साल 2005 की फिल्म ‘वक्त’ का है.

होली के रंगों को गाढ़ा करने वाले गानों की लिस्ट काफी लंबी है. दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘बलम पिचकारी’ है. वहीं, ‘सिलसिला’ से अमिताभ बच्चन और रेखा का यह क्लासिक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ आज भी फुल वॉल्यूम पर बजता है. बात होली के गानों की हो तो ‘जोगी जी धीरे धीरे’ फिल्म ‘नदिया के पार’ के गाने को भी नहीं भूला जा सकता.

‘शोले’ फिल्म का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’, मदर इंडिया का ‘होली आई रे कन्हाई’, बागबान का ‘होली खेले रघुबीरा’ गाना परिवार के साथ होली का मजा दोगुना करता है. इसमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ लोकप्रिय होली गीत के साथ ही जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ का ‘ऐसे रंग लगाना’ भी शामिल है.

The post HOLI SONGS: ‘खेलेंगे हम होली’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने appeared first on Udit Vani.

HOLI – Skin and Hair Care: होली से पहले चेहरे की सुरक्षा जरूरी, रंगों से पहले स्किन को करें सुरक्षित, एक रात पहले बालों को ऐसे करें तैयार
उदित वाणी, न्यूज़ डेस्क: होली रंगों और खुशी का त्योहार है. इस दिन जितनी खुशी रंग लगाने में होती है, उतनी ही परेशानी बाद में चेहरे से रंगों को हटाने में होती है. बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंग केमिकल से बने होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है.

चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा नाजुक होती है. अगर इसे पहले से सुरक्षित न किया जाए, तो रंग त्वचा के रोमछिद्रों में घुस जाते हैं. इससे जलन, खुजली, लालपन, रैशेज और बाद में दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है. अगर त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बना दी जाए, तो रंग सीधे स्किन के संपर्क में नहीं आते और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं.

होली से एक दिन पहले:

होली से एक दिन पहले चेहरे की हल्की सफाई बेहद जरूरी होती है. किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करना चाहिए ताकि स्किन पर जमा गंदगी निकल जाए. साफ त्वचा पर लगाया गया मॉइस्चराइजर ज्यादा अच्छे से काम करता है. इसके बाद चेहरे पर अच्छी मात्रा में नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद माना जाता है. ये चीजें त्वचा पर एक नेचुरल लेयर बना देती हैं, जिससे रंग अंदर तक नहीं जा पाते.

होली के दिन बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना भी बहुत जरूरी है. धूप और केमिकल रंग मिलकर त्वचा को दोगुना नुकसान पहुंचा सकते हैं. सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाने के साथ-साथ रंगों के असर को भी कुछ हद तक कम करता है.

होली खेलते समय:

होली खेलते समय चेहरे को बार-बार पानी से धोना या रगड़ना सही नहीं होता. ऐसा करने से रंग और ज्यादा गहराई में चला जाता है. बेहतर है कि रंग लगे रहने दें और खेलने के बाद ही चेहरे की सफाई करें. सफाई के समय भी हार्श साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल न करें. हल्के क्लींजर या कच्चे दूध से धीरे-धीरे रंग निकालें.

रंग निकालने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप:

होली का रंग निकालने के लिए चेहरे पर किसी तरह का साबुन या फेसवॉश न लगाएं. साबुन और फेसवॉश में पहले से केमिकल होते हैं और रंगों के साथ मिलकर वे दोगुनी प्रतिक्रिया करते हैं. ऐसे में साधे पानी से चेहरे को धोएं . शुद्धिकरण के लिए मक्के का आटा या फिर दरदरे चावल के आटे से चेहरे को हल्के हाथ से रगड़ें. यह न सिर्फ चेहरे को साफ करने का काम करेगा, बल्कि गंदगी को चेहरे से निकालने में मदद करेगा.

इसके बाद चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दही को मिलाकर लेप लगाएं. अक्सर रंगों को हटाने के लिए खुजली या लाल चकत्ते निकल आते हैं. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और दही का लेप चेहरे की जलन को साफ करेगा और चेहरे की रंगत को भी निखारने में मदद करेगा.

होली के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र और एलोवेरा जेल लगाना बहुत जरूरी है. रंग और पानी से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे रूखापन बढ़ सकता है. मॉइस्चराइजर त्वचा को दोबारा संतुलन में लाने में मदद करता है.

होली के रंग बालों को न बना दें बेजान, पहले से करें सही देखभाल

बालों की बाहरी परत बेहद संवेदनशील होती है. जब उस पर केमिकल रंग चिपक जाते हैं, तो बालों की नमी खत्म हो जाती है. इससे बाल बेजान और कमजोर दिखने लगते हैं. अगर बालों पर पहले से तेल की परत हो, तो रंग सीधे बालों के अंदर नहीं जा पाते. यही कारण है कि होली से पहले बालों में तेल लगाना सबसे जरूरी है.

होली खेलने से एक रात पहले बालों में अच्छे से नारियल तेल, सरसों का तेल या बादाम का तेल लगाना चाहिए. तेल स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को टूटने से बचाता है. साथ ही, यह रंग को आसानी से निकालने में मदद करता है.

होली के उत्सव में बालों को खुला छोड़ना हानिकारक सिद्ध हो सकता है. खुले बालों में न केवल रंग अधिक समाते हैं, बल्कि उनके उलझने और टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है. सुरक्षा की दृष्टि से चोटी, जूड़ा या पोनीटेल बनाना एक बेहतर विकल्प है. इससे बालों का रंगों से संपर्क कम से कम होता है और वे सुरक्षित रहते हैं.

रंग खेलने के तत्काल बाद बालों को धोने की जल्दबाजी न करें. सफाई से पूर्व बालों में पुनः थोड़ा तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें, जिससे बालों में जमा रंग ढीला पड़ जाए. इसके पश्चात किसी माइल्ड शैम्पू का उपयोग करें. ध्यान रखें कि बालों को बार-बार धोने से वे रूखे और कमजोर हो सकते हैं, इसलिए कोमलता से सफाई करना ही बेहतर है.

बाल धोने के बाद कंडीशनर या हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. यह बालों की खोई हुई नमी वापस लाने में मदद करता है.

होली के बाद कुछ दिनों तक हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल न करें. रंग और धूप से पहले ही बाल कमजोर हो चुके होते हैं; ऐसे में गर्म उपकरण नुकसान बढ़ा सकते हैं.

जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अक्सर ऐसा होता है कि होली खेलने के बाद रंग और गुलाल हाथ-पांव के नाखूनों में फंस जाते हैं, जो कई बार धोने के बाद भी हफ्तों तक साफ नहीं होते.

आपको रंग के कारण अपने नाखूनों के खराब होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. केमिकल वाले जिद्दी रंगों के दागों से नाखून को बचाने के लिए आप होली से पहले कुछ आसान और असरदार टिप्स को अपनाएं.

होली खेलने से पहले ही नाखूनों पर गहरा नेल पेंट लगाएं. अगर आप नोल पॉलिस नहीं लगा सकते हैं, तो नेल पेंट का ट्रांसपेरेंट कोट का इस्तेमाल करें. इससे आपके नाखूनों पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनती है, जिससे रंग या गुलाल सीधे तौर पर आपके नाखूनों पर नहीं चिपकते और कम से कम दाग छोड़ते हैं.

अक्सर होली में लंबे नाखून वालों को ज्यादा समस्या होती है. इसलिए वे लोग होली खेलने से पहले ही अपने नाखून हल्का सा ट्रिम या छोटा कर लें. इसी के साथ उसपर नेल पेंट का एक या दो कोट लगा लें. इसके अलावा आप अपनी त्वचा और नाखूनों को होली की जिद्दी रंगों से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर और सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

The post HOLI – Skin and Hair Care: होली से पहले चेहरे की सुरक्षा जरूरी, रंगों से पहले स्किन को करें सुरक्षित, एक रात पहले बालों को ऐसे करें तैयार appeared first on Udit Vani.