HoldingTax Archives - Udit Vani

Adityapur: होल्डिंग टैक्स का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा नगर निगम
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना तैयार की है. नगर निगम की राजस्व शाखा ने पिछले और वर्तमान वित्तीय वर्ष के बकायेदारों की सूची तैयार की है और उन्हें अंतिम चेतावनी जारी की है. बकायेदारों को 3 दिनों के भीतर टैक्स भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

नहीं किया भुगतान तो होगी कानूनी कार्रवाई

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ नगरपालिका अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 1 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले भवन मालिकों के बैंक खातों को फ्रीज किया जाएगा. इसके अलावा, संबंधित बकायेदारों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया जाएगा और उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जाएगी.

संपत्ति की बिक्री पर भी लगेगी रोक

आदित्यपुर नगर निगम ने यह भी बताया कि बकायेदारों को भविष्य में अपनी संपत्ति बेचने से रोका जाएगा, क्योंकि संपत्ति बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.नगर निगम प्रशासन के अनुसार, जिन बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है, उन्हें पहले भी तीन बार नोटिस भेजे जा चुके थे, लेकिन उन्होंने टैक्स का भुगतान नहीं किया. इसलिए अब प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है.

The post Adityapur: होल्डिंग टैक्स का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा नगर निगम appeared first on Udit Vani.

Ranchi: रांची नगर निगम ने टैक्स कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश, जुर्माने की तैयारी
उदित वाणी, रांची: रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. शनिवार को निगम के उप प्रशासक गौतम साहू ने सभी कर्मियों और श्री पब्लिकेशन के टैक्स कलेक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी टैक्स कलेक्टर शहर के प्रत्येक मकान और प्रतिष्ठान की जांच करें.

आवासीय टैक्स पर व्यवसाय करने वालों पर जुर्माना

उप प्रशासक ने कहा कि यदि किसी भवन में आवासीय होल्डिंग टैक्स देकर उसमें व्यवसाय या किरायेदार रखा गया है, तो ऐसे भवनों पर शत-प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. इस संदर्भ में बैठक में सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार और सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे.

लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी

गौतम साहू ने बैठक में कहा कि जिन टैक्स कलेक्टरों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा. वहीं, जो टैक्स कलेक्टर कार्य में कोताही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से ट्रेड लाइसेंस की जांच करें. जिनके पास लाइसेंस नहीं है, ऐसे भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए.

रांची नगर निगम की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में होल्डिंग टैक्स के मामले में सुधार होगा और गड़बड़ी करने वालों पर अंकुश लगेगा.

The post Ranchi: रांची नगर निगम ने टैक्स कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश, जुर्माने की तैयारी appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : Holding Tax का विरोध, एसिया के साथ सीएम से मिलेगी लउभा की टीम
उदितवाणी, आदित्यपुर: लघु उद्योग भारती (लउभा) की सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी की बैठक आज आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में आयोजित की गई. बैठक में जियाडा द्वारा होल्डिंग टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर विरोध जताया गया. इसके खिलाफ एसिया के साथ मिलकर राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया.

होल्डिंग टैक्स पर विरोध

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के समक्ष होल्डिंग टैक्स के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी. लउभा के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इस मुद्दे पर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे. इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उद्योगपतियों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े.

उद्यमी सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन

बैठक में जनवरी माह में एक उद्यमी सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया. इसमें राज्य के उद्योग मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. यह समारोह उद्योग क्षेत्र के सभी प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा.

सड़क, नाली और ट्रैफिक समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान जियाडा से संबंधित सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक समस्याओं पर भी विचार किया गया. इन समस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया जाएगा.

एयरपोर्ट मुद्दे पर विचार-विमर्श

बैठक में एयरपोर्ट के विकास और उसकी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई. इस विषय पर आगे की रणनीति तय करने के लिए विचार-विमर्श किया गया.

उपस्थित सदस्य

बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रमुख सदस्य विनोद शर्मा, स्वपन मजूमदार, विकास चन्द्रा, संजय शर्मा, नीलेश सेठ, उदय सिंह, ज्ञान जायसवाल, प्रदीप कुमार झा, मनोज सहाय और सैकत घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

The post West Singhbhum : Holding Tax का विरोध, एसिया के साथ सीएम से मिलेगी लउभा की टीम appeared first on Udit Vani.

होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर रोक लगाने में मंगल कालिंदी की भी रही अहम भूमिका
उदित वाणी,जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी पर रोक लगवाने में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी की भी अहम भूीमका रही. सत्ताधारी दल झामुमो का विधायक होते हुए भी मंगल ने जनहित में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर सरकार के कदम का समर्थन नहीं किया और शुरू से ही वे इस फैसले के अमल पर रोक लगाने के लिए प्रयास करते रहे. विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री के स्तर तक इस मामले को उठाया और जोरदार तर्कों के साथ बताया कि क्यों होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर रोक लगनी चाहिए और फैसले को वापस लिया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर मंगल कालिंदी लगातार लोगों के संपर्क में रहे और अपनी आवाज बुलंद करते रहे. यही कारण रहा कि होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर रोक लगाने पर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में विधायक मंगल कालिंदी का शुक्रवार को जोरदार स्वागत हुआ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और जुगसलाई के आम नागरिकों द्वारा जुगसलाई फाटक गोलचक्कर से बाटा चौक होते हुए जुगसलाई जीटी टॉकीज के समीप तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आभार यात्रा निकाली गई जिसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. यात्रा में शामिल होने पर लोगों ने जगह-जगह पर विधायक के प्रति आभार प्रकट किया और उनका स्वागत किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि विगत दिनों उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस विषय को गंभीरता से रखा था जिसपर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द इस पर पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक और जनता के हित में है. इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद जमील, श्यामू मलिक, राजन मिश्रा, शमशाद, मुकेश शर्मा, विजय महतो, रूपल सिंह, प्रफुल्ल, रंजन पांडे, सोनू सिंह ,सुनील महतो, सीताराम अग्रवाल आदि झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

The post होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर रोक लगाने में मंगल कालिंदी की भी रही अहम भूमिका appeared first on Udit Vani.

होल्डिंग टैक्स का निर्धारण सर्किल रेट पर उचित नहीं : सरयू राय
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक होल्डिंग टैक्स के मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में उठाया

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण सूचना से होल्डिंग टैक्स के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी बिना सोचे समझे होल्डिंग टैक्स को सर्किल रेट से जोड़ते हुए उसी अनुपात में टैक्स का निर्धारण कर दिया है.

पांच वर्ष पूर्व ही होल्डिंग टैक्स बढ़ाया गया था उस अनुपात में पांच से छह गुणा ज्यादा होलिडंग टैक्स का निर्धारण किया गया है जो व्यवहारिक नहीं है.

अन्य किसी भी राज्य में सर्किल रेट को आधार बना कर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण नहीं किया जाता है इस पर एक बार सरकार को फिर से विचार कर होल्डिंग टैक्स में संशोधन करना चाहिए.

उन्होंने पुरे सदन का ध्यान होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर आकर्षित किया.

The post होल्डिंग टैक्स का निर्धारण सर्किल रेट पर उचित नहीं : सरयू राय appeared first on Udit Vani.

होल्डिंग टैक्स वृद्धि के मामले में विस में उठाएंगे सरयू राय
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड निकाय संघर्ष समिति में शामिल जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, मानगो फ्लैट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे ने झारखंड सरकार पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय को को एक ज्ञापन सौंपा.

उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स की जानकारी के साथ ही अधिसूचना की प्रति भी दी. इससे पहले शैलेंद्र सिंह एवं अन्य द्वारा श्री राय को को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सरयू राय ने इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा के 29 जुलाई के सत्र में उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से भी मामले में पुनर्विचार करने का अनुरोध करेंगे.

प्रतिनिधिमंडल में जुगसलाई अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, मानगो अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, आदित्यपुर अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, जोगी मिश्रा, अजय पांडे, रामा शंकर शर्मा, रणजीत सिंह, सरवन देबूका, अशोक कुमार मित्तल, रवि शंकर तिवारी, मनोज कुमार, रविंद्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, उमेश कुमार दुबे, अंबुज कुमार, विकास तिवारी, सतनाम सिंह, अनिल कुमार मौर्य, ओम प्रकाश, संजय कुमार, एसएन यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

The post होल्डिंग टैक्स वृद्धि के मामले में विस में उठाएंगे सरयू राय appeared first on Udit Vani.

रेंट पेयर्स की बैठक में होल्डिंग टैक्स का हुआ विरोध
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में जुगसलाई के सभी होटल एवं लॉज के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में सभी लोगों ने झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी का विरोध किया और जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन द्वारा हाईकोर्ट में दायर की जा रही रीट का समर्थन किया.

बैठक में ही होल्डिंग टैक्स की बेतहाशा वृद्धि से पीड़ित एक होटल व्यवसाई ने कहा कि सभी होटल और लॉज के मालिकों को अपने-अपने होटलों की चाबियां जुगसलाई नगर परिषद के प्रबंधक को सौंप देनी चाहिए और इसके एवज में केवल परिवार चलाने के लिए भरण-पोषण खर्च देने का अनुरोध करना चाहिए. इस पर जिम्मेदार वरिष्ठ लोगों ने संयम बरतने का अनुरोध किया और कहा कि हम लोग तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे, जब तक होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को रोक नहीं देंगे. सरदार शैलेंद्र सिंह ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने का अनुरोध किया. बैठक में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा जोगी मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, रामा शंकर शर्मा, अजय पांडे, बाबू खान, रवि शंकर तिवारी, सरवन देबूका, मोहम्मद जुबेर, संजय सिंह, गुरदीप सिंह, सन्नी, शिव अरोड़ा, शंकर लाल मित्तल, अशोक मित्तल, जसवीर सिंह, रतन दीप सिंह, दिलीप सोनकर, रणजीत सिंह, बदरुद्दीन, आरपी सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह बिल्ला, मुकेश सिंह, जसवीर सिंह भाटिया एवं सभी होटलों के प्रबंधक शामिल थे.

The post रेंट पेयर्स की बैठक में होल्डिंग टैक्स का हुआ विरोध appeared first on Udit Vani.

बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स नहीं देने की आड़ में बकाया भुगतान से भी बच रहे बकायेदार
मानगो नगर निगम क्षेत्र में 1200 लोगों ने नहीं दिया होल्डिंग टैक्स, 30 लाख का हुआ नुकसान

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि की गई जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है. लोग बढ़ा हुआ टैक्स नहीं देने पर अड़े हैं लेकिन इस विरोध के बीच लोग पुराने टैक्स के साथ साथ बकाया टैक्स देने से भी बच रहे हैं. इन्हें लग रहा है कि विरोधते बाद इनका बकाया टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा. मानगो नगर निगम क्षेत्र में 1200 इमारतों के मालिकों ने होल्डिंग टैक्स नहीं दिया है.

इस वजह से मानगो नगर निगम को इस मद में 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. अब मानगो नगर निगम इन इमारतों के मालिकों से 30 लाख रुपये की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है. इन सभी को नोटिस दी जाएगी.

पुराने रेट से ही भरना होगा टैक्स

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि जिन लोगों ने पिछले साल होल्डिंग टैक्स नहीं दिया है. उन्हें पुराने रेट से ही बकाया होल्डिंग टैक्स देना है. इसलिए वह लोग आसानी से होल्डिंग टैक्स का बकाया जमा कर सकते हैं.

होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

The post बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स नहीं देने की आड़ में बकाया भुगतान से भी बच रहे बकायेदार appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया शंखनाद
दिखी एकजुटता चरणबद्ध आंदोलन का आगाज होगा सोमवार को

उदित वाणी चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद के द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि किए जाने, एन एच 75 में चेकपोस्ट बनाकर टैक्स वसूली करने एवं विकास योजनाओं में हो रही लूट को लेकर भजपा ने आंदोलन का शंखनाद किया है. पूरी एकजुटता के साथ पार्टी इन मुद्दों पर आंदोलन करेगी. इसका खाका तैयार कर लिया है. इसे लेकर शनिवार को स्थानीय दिलीप साव स्मृति भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की, बैठक में बैठक में अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, पवन शंकर पांडे, ललित गिलुवा, शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, राजेश गुप्ता, राजू प्रसाद कसेरा, स्नेह लता भेंगरा, सिमा मुखी, गुड्डू सिंह के साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

आंदोलन के चरण

डीसी को ज्ञापन : चक्रधरपुर नगर परिषद मेल चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिले के उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपेगा.

धरना : गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

नुक्कड़ नाटक: भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार को पवन चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आप जनमानस तक पहुंचाएंगे.

भाजयुमो निकालेगी बाइक रैली

केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर चक्रधरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा तीर्थ यात्रा रैली निकालकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा. इस दौरान भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे शहर भर में बाइक रैली करेंगे.

इन बिंदुओं पर भाजपा करेगी आंदोलन

– होल्डिंग टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी.

– एनएच 75 पर भलियाकुदर एवं पोटका में चेकनाका लगाकर वसूली.

– वर्षों से बंदोबस्त गुदड़ी बाज़ार की दुकानों के भाड़े में अत्यधिक इजाफा.

–  नगर परिषद में टेबुल टेंडर कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा.

–  स्वच्छता के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए स्टील का डस्टबिन लगाना.

–  प्रत्येक वार्ड में नवनिर्मित नालियों एवं सड़कों में भ्रष्टाचार.

– 2019 से संचालित नल जल योजना के तहत शहरी जलापूर्ति योजना अधूरा रहने से आम जनमानस जल संकट से परेशान.

–  स्ट्रीट लाइट लगाने में भारी अनियमितता.

–  श्मशान घाट में गंदगी का अंबार.

– रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सरकारी नियमों के विरुद्ध पार्किंग का निर्माण.

– टोटो और टेम्पो को सुविधा देकर टैक्स वसूली.

–  मॉडल शौचालय बनाकर मेंटेनेंस नहीं करना तथा सरकारी धन का दुरुपयोग करना.

–  चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार करते हुए ग्रामीण इलाकों को इसके अंदर शामिल करने के बावजूद उन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करना.

The post चक्रधरपुर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया शंखनाद appeared first on Udit Vani.

जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ आंदोलन को मिला विधायक का साथ
जुगसलाई बाजार बंद करने के आह्वान को सही ठहराया

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा में झामुमो के सचेतक एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलने के लिए गौशाला चौक पहुंचे. उन्होंने 3 गुना होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर जुगसलाई के नागरिकों द्वारा जुगसलाई बाजार बंद को जायज हराया उन्होंने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलकर आप लोगों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है और अगर आप लोग चाहें तो एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिले जिसमें मैं भी आप लोगों के साथ रहूंगा.

विधायक ने जुगसलाई की पानी एवं बिजली समस्या का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे द्वारा पानी समस्या का संकट दूर करने के लिए 45 लाख का आवंटन दिया है. इसके बाद पानी की समस्या खत्म हो जाएगी. इस मौके पर जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अभिभावक जोगी मिश्रा द्वारा उन्हें साल भेंट कर सम्मानित किया और आशा व्यक्त की गई कि जल्द ही 3 गुना बढ़े होल्डिंग टैक्स को वापस कराने में विधायक सक्रिय कार्य करेंगे.

इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा जोगी मिश्रा. रणजीत सिंह, बंटी सिंह परिहार, रामा शंकर शर्मा, रविंदर सिंह, मुकेश, अमृतपाल सिंह, मोनू, रवि शंकर तिवारी एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

The post जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ आंदोलन को मिला विधायक का साथ appeared first on Udit Vani.