Hit and Run Giridih Archives - Udit Vani

JHARKHAND: तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उदित वाणी गिरिडीह : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के समीप बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद असगर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद असगर अंसारी रोज की तरह साइकिल से सब्जी बेचने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पाण्डेयडीह भंडारो मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल असगर अंसारी को इलाज के लिए जमुआ अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद असगर अंसारी मेहनत-मजदूरी और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

The post JHARKHAND: तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह दुर्घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के समीप घटी. मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पति लखपत साव) के रूप में हुई है. इस हादसे में इसी गांव के 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के लिए पैदल माखमरगो इलाके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बासदेव साव और लखिया देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि धनपत साव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिरनी थाना पुलिस को दी और घायल धनपत साव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सूचना पाकर बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. इधर, हादसे के बाद जितकुंडी गांव में मातम पसरा है. स्थानीय ग्रामीणों ने सरिया-राजधनवार मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से गति सीमा निर्धारित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.