Heavy collision Archives - Udit Vani

मोटरसाइकिल और स्कूटी की सीधी टक्कर में चार घायल, दो की हालत चिंताजनक
उदित वाणी, गुवा : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर लालजी हार्टिंग के समीप शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06 एच 1368 पर तीन लोग सवार होकर गुवा बाजार से अपने घर हिरजीहाटिंग लौट रहे थे. उसी दौरान बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही स्कूटी से लालजी हार्टिंग के पास सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल भट्टीसाई निवासी 35 वर्षीय संजय मिचियारी तथा हिरजीहाटिंग निवासी 35 वर्षीय बच्चन चातर की हालत नाजुक है. वहीं नुईया गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्ण मेलगांडी एवं 45 वर्षीय विशाल को आंशिक चोटें आई हैं. स्थिति गंभीर देखते हुए संजय मिचियारी को राउरकेला अस्पताल तथा बच्चन चातर को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

The post मोटरसाइकिल और स्कूटी की सीधी टक्कर में चार घायल, दो की हालत चिंताजनक appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR ACCIDENT : साकची थाना क्षेत्र में ट्रेलर अनियंत्रित, दो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त -बड़ी दुर्घटना टली, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई. साकची से मानगो की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी दो कारों और एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

, ट्रेलर की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन हाथी-घोड़ा मंदिर के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया. अनियंत्रित ट्रेलर सीधे सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं पास में खड़ी एक बाइक भी ट्रेलर की चपेट में आकर नुकसानग्रस्त हो गई.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-05-at-2.29.07-PM.mp4

सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कार और बाइक में कोई भी सवार मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई. यदि वाहनों में लोग मौजूद होते तो बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था.

घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रेलर को किनारे कर यातायात को सामान्य कराया. पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि ट्रेलर कैसे अनियंत्रित हुआ—तकनीकी गड़बड़ी के कारण या लापरवाही से ड्राइविंग के चलते.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी-घोड़ा मंदिर के आसपास सड़क का मोड़ संकरा है और भारी वाहनों के गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोग इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

The post JAMSHEDPUR ACCIDENT : साकची थाना क्षेत्र में ट्रेलर अनियंत्रित, दो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त -बड़ी दुर्घटना टली,  देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident : साकची जेल चौक के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग हुए घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. तभी एक तेज रफ्तार कार जेल चौक की ओर से आई और सामने से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची.

एक कार के चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे. जेल चौक पार करने के बाद सामने से एक तेज रफ्तार कार ने अचानक उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि एयरबैग खुल जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी की जान बच गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात बहाल हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में जारी है और प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है. फिलहाल दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

The post Jamshedpur Accident : साकची जेल चौक के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन लोग हुए घायल appeared first on Udit Vani.

पोटका में पत्थर खदान हादसा: हाईवा पलटने से दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा गांव स्थित पत्थर खदान में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई. खनन कार्य के दौरान एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) की मौके पर ही जान चली गई. दोनों मृतक सरमंदा गांव के ही निवासी थे.

जानकारी के अनुसार, मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल के नाम से करीब तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज है. बुधवार की सुबह मजदूर रोज की तरह खदान में पत्थर निकालने और हाईवा में लोड करने का काम कर रहे थे. खनन कार्य समाप्त होने के बाद जब हाईवा बोल्डर लेकर जा रही थी, तभी वाहन के ब्रेक फेल हो गए. इससे हाईवा अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया. इसी दौरान केबिन में बैठे शुभोजित और डाले पर मौजूद टुकलू ने कूदने की कोशिश की, लेकिन वाहन पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए.

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. मजदूरों ने तुरंत पोटका थाना को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया गया. पुलिस ने खदान मालिक और वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है.

स्थानीय ग्रामीणों ने खदान में सुरक्षा की भारी कमी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मजदूरों को बिना सेफ्टी उपकरणों के खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से खदान की सुरक्षा जांच कराने और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

The post पोटका में पत्थर खदान हादसा: हाईवा पलटने से दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Railway Accident News : बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल
उदित वाणी, बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई. इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में 4 यात्रियों के मरने की खबर आई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत मौके के लिए रवाना किया. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है. वहीं, दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. इसी क्रम में रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है.

फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि, अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है. हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई.

वहीं, रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इस हादसे से जुड़ी सही जानकारी और घायलों की स्थिति जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560, और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किए गए हैं.

इसके अलावा, सीधे दुर्घटना स्थल पर भी दो हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर संपर्क करके तुरंत जानकारी ली जा सकती है: 9752485499 और 8602007202. वहीं, रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि यात्रियों के परिजन तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिलाधिकारी से सीधे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने घटना के संबंध में जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से जानकारी ली है.

(आईएएनएस)

The post Railway Accident News : बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : पिक अप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, घटना स्थल पर ही मौत
उदित वाणी, पोटका : हाता-टाटा मुख्यमार्ग पर गीतीलता के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिक अप वैन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के चाईगरा गांव निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी मोटरसाइकिल से रोजाना की तरह टाटा ड्यूटी के लिए जा रहा था. इसी बीच, हाता से टाटा की ओर तेज गति से जा रही एक पिक अप वैन ने गीतीलता के पास उसे जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिक अप वैन को अपने कब्जे में ले लिया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

The post Jamshedpur Accident-Rural : पिक अप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, घटना स्थल पर ही मौत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident News : जुगसलाई में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित दुखू मार्केट काली मंदिर के पास सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा होने से टल गया. करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार कार (संख्या जेएच05ईबी 2370) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जोरदार टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के दौरान कार में चार युवक सवार थे. गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत जुगसलाई थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया.

पुलिस जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक ने नियंत्रण क्यों खोया. सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि कार में सवार युवकों ने शराब का सेवन किया हो सकता है. पुलिस ने इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में रात के समय वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से काली मंदिर चौक के पास स्पीड ब्रेकर लगाने, सड़क पर पर्याप्त लाइटिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

फिलहाल पुलिस वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रही है और कार सवार युवकों से पूछताछ जारी है. स्थानीय लोगों ने समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

The post Jamshedpur Accident News : जुगसलाई में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई appeared first on Udit Vani.

Accident News : बोड़ाम में बस और पिकअप के बीच भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा माधवपुरसातनाला मुख्य सड़क पर सोमवार शाम एक बस और पिकअप वैन आमने-सामने टकरा गई. हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पटमदा मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति होने के कारण धनबाद जाने वाली लंबी दूरी की बस जमशेदपुर से बोड़ाम मार्ग से निकाली गई थी. वहीं, पिकअप वैन जमशेदपुर की ओर लौट रही थी. केंदडीह टर्निंग पॉइंट पर मोड़ के दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कुछ देर अफरातफरी मच गई. आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. ग्रामीणों ने बताया कि यदि वाहन तेज रफ्तार में होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

हादसे की सूचना पर पुलिस को खबर दी गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. बाद में पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि केंदडीह टर्निंग पॉइंट पर सड़क का ढाल और मोड़ खतरनाक है. इस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

The post Accident News : बोड़ाम में बस और पिकअप के बीच भिड़ंत, बड़ा हादसा टला appeared first on Udit Vani.

Patamda : ठनठनी घाटी में पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा
उदित वाणी, पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब ठनठनी घाटी में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा करीब शाम 5:30 बजे हुआ.

ट्रैक्टर का सामान लेकर लौट रहा था युवक

लोवाडीह गांव निवासी भगत गोराई नामक युवक जमशेदपुर से ट्रैक्टर का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप वैन ने ठनठनी घाटी में उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी.

पैर की हड्डी टूटी, हालत चिंताजनक

भाई वनमाली गोराई के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भगत गोराई के दाएं पैर की हड्डी टूट गई और वह घटनास्थल पर गंभीर अवस्था में पड़ा रहा. सूचना मिलते ही पटमदा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया.

चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन समेत तेजी से जमशेदपुर की ओर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

The post Patamda : ठनठनी घाटी में पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा appeared first on Udit Vani.

पालीडीह में बड़ा हादसा टला: सब्जी लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन मकान में घुसी
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के पालीडीह गांव में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ओडिशा से सब्जी लेकर जमशेदपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर शिक्षक धानु माझी के मकान में जा घुसी. इस हादसे में मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर थे, जिससे किसी की जान नहीं गई.

घटना के संबंध में पीड़ित धानु माझी ने बताया कि पिकअप वैन ओडिशा से सब्जी लादकर आ रही थी. पालीडीह गांव में सड़क काफी संकरी है, लेकिन इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. जैसे ही वह उनके मकान के सामने पहुंचा, सामने से एक वाहन को पास देने के प्रयास में वैन अनियंत्रित हो गई और सीधे मकान से जा टकराई.

हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था और मलबे में वैन का अगला हिस्सा फंसा हुआ था. धानु माझी ने बताया कि अगर वह उस समय बाहर बैठे होते, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत हेतु उचित मुआवजे की मांग की है.

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं और क्या वाहन ओवरलोड था. गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर नाराज हैं.

The post पालीडीह में बड़ा हादसा टला: सब्जी लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन मकान में घुसी appeared first on Udit Vani.