Hazaribagh news Archives - Udit Vani

JHARKHAND: 6 महीने से म्यूटेशन पेंडिंग रहने पर भड़का युवक, कटकमदाग में हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, सड़क जाम
उदित वाणी, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) का काम न होने से नाराज होकर एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चतरा जिले के टंडवा का रहने वाला है। वह वर्तमान में बानादाग एनटीपीसी (NTPC) साइडिंग में काम करता है। इस घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय लोगों ने सड़क को भी पूरी तरह से जाम कर दिया है।

5-6 महीने से अंचल कार्यालय में अटका है म्यूटेशन

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार अपनी जमीन के म्यूटेशन को लेकर पिछले 5 से 6 महीने से अंचल कार्यालय (कटकमदाग) के चक्कर काट रहा था। लंबे समय से मामला पेंडिंग होने और कार्यालय द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस पूरे मामले और हंगामे की जानकारी कटकमदाग के अंचल अधिकारी (CO) सत्येंद्र नारायण पासवान को दे दी गई है।

“CO साहब खुद आएं और म्यूटेशन क्लियर करें, तभी नीचे उतरूंगा”

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने टावर पर चढ़े युवक विकास कुमार से टेलीफोन के जरिए संपर्क साधा और उसे समझाने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक अंचल अधिकारी (सत्येंद्र नारायण पासवान) खुद घटना स्थल पर नहीं आते, उनसे बात नहीं करते और उसका म्यूटेशन क्लियर करने का लिखित या पुख्ता आश्वासन नहीं देते, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

मौके पर भारी भीड़, यातायात ठप

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बानादाग में घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आक्रोशित लोगों और परिजनों ने युवक के समर्थन में सड़क को भी जाम कर दिया है, जिससे इलाके में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

The post JHARKHAND: 6 महीने से म्यूटेशन पेंडिंग रहने पर भड़का युवक, कटकमदाग में हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, सड़क जाम appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : पांच दिन पहले लापता हुए भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए SIT गठित
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुए सगे भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है. हजारीबाग के एसपी ने मामले की तहकीकात के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमों को भी जांच में लगाया गया है.

पुलिस के अनुसार, कटकमदाग थाना क्षेत्र से 27 मई को लापता हुए 12 वर्षीय तमन्ना परवीन और उसके तीन वर्षीय भाई रिजवान की तलाश की जा रही थी. इस बीच रविवार की देर रात तमन्ना का शव शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित सिंदूर नदी से बरामद किया गया. इसके बाद सोमवार दोपहर को उसके भाई रिजवान का शव भी सिंदूर इलाके के एक कुएं से मिला.

बच्चों के लापता होने के बाद उनके पिता ने कटकमदाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे. हालांकि, दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश और चिंता है.

बताया गया है कि पीड़ित परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और हजारीबाग में खिलौने बेचकर अपना गुजर-बसर करता है. बच्चों की मौत से परिवार सदमे में है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चों की गुमशुदगी की सूचना देने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. यदि समय पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की गई होती तो दोनों जीवित होते.

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने तत्काल विशेष जांच के निर्देश दिए हैं. उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. जांच एजेंसियां घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों को खंगाल रही हैं और वैज्ञानिक तरीके से मामले की पड़ताल की जा रही है.

एएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर बच्चों की मौत के कारणों तथा घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : पांच दिन पहले लापता हुए भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए SIT गठित appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : पुलिस के विशेष ऑपरेशन में 77 अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले पुलिस ने जिले में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़े स्तर पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटे के दौरान 77 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ चलाया गया. पुलिस के अनुसार विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सभी अनुमंडलों में विशेष टीमें गठित की गई थीं.

अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 30 टीमों को लगाया गया था. इन टीमों में करीब 150 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों के लगभग 100 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.

अभियान में हत्या, मारपीट, चोरी, रंगदारी और अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में घटित कई आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा. जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे.

हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. पुलिस का कहना है कि यदि किसी इलाके में कोई अपराधी छिपकर रह रहा हो या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दी जाए. सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : पुलिस के विशेष ऑपरेशन में 77 अपराधी और वारंटी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर भड़के समर्थक, पत्रकारों से मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. एक सवाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मौके पर मौजूद मंत्री के समर्थकों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर दी.

एक पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा. आरोप है कि सवाल पूछते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की.

कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है. घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मारपीट के बाद पत्रकार सुशांत सोनी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हालांकि, घटना को लेकर प्रशासन या मंत्री की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है.

इस घटना पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने की चिंताजनक सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन कुछ लोग खुद को कानून और लोकतंत्र से ऊपर समझने लगते हैं.

मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि मंत्रियों को जनता के सवाल असहज लगते हैं तो उन्हें सार्वजनिक जीवन पर पुनर्विचार करना चाहिए. उन्होंने हजारीबाग पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही जिला प्रशासन से घायल पत्रकार के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर भड़के समर्थक, पत्रकारों से मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Land Scam: हजारीबाग भूमि घोटाले में निलंबित आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उदित वाणी रांची: झारखंड में चर्चित सेवायत भूमि अनियमितता मामले में पिछले करीब 11 महीनों से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे फिलहाल उनकी रिहाई की उम्मीदों को विराम लग गया है.

पिछले गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था. यह मामला एसीबी द्वारा दर्ज मामले से से जुड़ा है. आरोप है कि हजारीबाग में उपायुक्त (डीसी) के पद पर रहते हुए विनय चौबे ने सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में भूमिका निभाई.

जांच एजेंसी का दावा है कि इस प्रकरण में नियमों की अनदेखी कर जमीन के हस्तांतरण में अनियमितताएं की गईं, जिससे सरकारी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ. हाईकोर्ट में जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में इस याचिका पर विस्तृत सुनवाई हुई. एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और इसमें कई प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता सामने आई है, इसलिए इस स्तर पर जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है.

वहीं, विनय चौबे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मुवक्किल लंबे समय से जेल में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए. हालांकि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया.

इस मामले में विनय चौबे के अलावा उनके करीबी सहयोगी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत कुल 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. एसीबी इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है और जमीन से जुड़े दस्तावेजों एवं लेन-देन की पड़ताल जारी है.

The post Jharkhand Land Scam: हजारीबाग भूमि घोटाले में निलंबित आईएएस विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : पांच दिनों से लापता तीन मौसेरे भाई-बहनों के शव हजारीबाग में नदी से बरामद, हत्या की आशंका
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दंदाहा नदी से सोमवार की शाम को दो युवतियों और एक युवक का शव बरामद किया गया है. एक साथ तीन शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

मृतकों की पहचान वशिफा नाज उर्फ खुशी, सानिया परवीन और आदिल हुसैन के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ये तीनों आपस में मौसेरे भाई-बहन थे और बीते 23 अप्रैल से रहस्यमय तरीके से लापता थे. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी और थक-हारकर मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी.

सोमवार को अचानक नदी में उनके शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने इस पूरे मामले में हत्या की गहरी आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि तीनों की मौत महज एक हादसा नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है.

एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस हर संभावित बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा थी. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की इस तरह मौत होने से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.

स्थानीय ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस जांच कर रही है कि लापता होने के दिन ये तीनों आखिरी बार किसके संपर्क में थे.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : पांच दिनों से लापता तीन मौसेरे भाई-बहनों के शव हजारीबाग में नदी से बरामद, हत्या की आशंका appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग: दनुआ घाटी में टेलर में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण
उदित वाणी, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी, जिसे अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अक्सर “मौत की घाटी” कहा जाता है, वहां एक भीषण हादसा सामने आया है। रविवार देर रात एक चलते टेलर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जलकर खाक हुआ टेलर, मची अफरा-तफरी

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते पूरा टेलर जलकर खाक हो गया। इस अचानक हुई घटना के कारण दनुआ घाटी मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत यह रही कि आग लगने का आभास होते ही समय रहते जरूरी कदम उठाए गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना पुलिस तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

कोई जनहानि नहीं, पर संपत्ति का भारी नुकसान

राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि (Casualty) नहीं हुई है। टेलर का चालक और खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, आग की चपेट में आने से टेलर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

The post हजारीबाग: दनुआ घाटी में टेलर में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग: 63 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 355 होमगार्ड जवान तैयार, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश
उदित वाणी, हजारीबाग:  झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में रविवार का दिन गौरव और अनुशासन के नाम रहा। गिरिडीह जिले के 355 नवनियुक्त गृह रक्षकों ने अपना 63 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भव्य पासिंग आउट परेड समारोह के साथ ये जवान अब राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शानदार मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण

समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग उपायुक्त (DC) हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मार्च पास्ट के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सभी 355 जवानों ने देश के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने, सेवा मूल्यों को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सार्वजनिक शपथ ली।

“अल्प अवधि में बेहतरीन प्रदर्शन” – उपायुक्त हेमंत सती

परेड को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मात्र 63 दिनों की अल्प अवधि के प्रशिक्षण में इतना उत्कृष्ट और अनुशासित परेड प्रदर्शन करना वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए कहा, “प्रशिक्षण से आप एक अनुशासित जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप अपने गृह जिला गिरिडीह में पूरी ईमानदारी के साथ कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान देंगे।”

अब गिरिडीह में देंगे अपनी सेवा

प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इन जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का सघन प्रशिक्षण दिया गया है। पासिंग आउट परेड के बाद अब ये सभी 355 गृह रक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में तैनात किए जाएंगे, जहाँ वे स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।

The post हजारीबाग: 63 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 355 होमगार्ड जवान तैयार, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
उदित वाणी हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर करीब दो दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. बाल कल्याण समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 अप्रैल को दो छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी आपबीती सुनाई. छात्राओं ने बताया कि हेडमास्टर पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने पास बुलाते थे और अनुचित तरीके से शारीरिक स्पर्श करते थे. शिकायत मिलने के बाद जब बाल संरक्षण टीम और चरही पुलिस स्कूल पहुंची, तो परतें खुलती चली गईं.

जांच के दौरान एक के बाद एक करीब 24 छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर समान आरोप लगाए. सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए गए बयानों में छात्राओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन्हें डराता-धमकाता था कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा या उनके परिणाम खराब कर दिए जाएंगे.

इसी डर की वजह से छात्राएं लंबे समय तक खामोश रहीं. समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग को आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी संकेत दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और छात्राओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

–आईएएनएस

The post JHARKHAND: झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,  केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर करीब दो दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. बाल कल्याण समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 अप्रैल को दो छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी आपबीती सुनाई. छात्राओं ने बताया कि हेडमास्टर पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने पास बुलाते थे और अनुचित तरीके से शारीरिक स्पर्श करते थे. शिकायत मिलने के बाद जब बाल संरक्षण टीम और चरही पुलिस स्कूल पहुंची, तो परतें खुलती चली गईं.

जांच के दौरान एक के बाद एक करीब 24 छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर समान आरोप लगाए. सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए गए बयानों में छात्राओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन्हें डराता-धमकाता था कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा या उनके परिणाम खराब कर दिए जाएंगे.

इसी डर की वजह से छात्राएं लंबे समय तक खामोश रहीं. समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग को आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी संकेत दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और छात्राओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज appeared first on Udit Vani.