GurudwaraElection Archives - Udit Vani

Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा कमिटी भंग, सुखदेव सिंह बने कार्यकारी प्रधान – चुनाव को लेकर हलचल तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएन) में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मौजूदा कमिटी को भंग कर दिया गया. काशीडीह निवासी सरदार सुखदेव सिंह को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया जो आगामी कार्यवाही तक गुरुद्वारा के प्रबंधन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.

नए कन्वीनर सतिंदर सिंह रोमी

कार्यकारी प्रधान बनने के बाद सुखदेव सिंह ने सतिंदर सिंह रोमी को चुनावी कन्वीनर नियुक्त किया. संगत ने ‘जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ के जयघोष के साथ इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की.

विवाद और समाधान के बाद बनी सहमति

गुरुद्वारा दरबार हॉल में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान निशान सिंह ने सभा की शुरुआत मौजूदा कमिटी को भंग करने की घोषणा से की. इसके बाद उन्होंने सरदार सतनाम सिंह सिद्धू को प्रधान पद के लिए नामित किया, किंतु विपक्षी गुट द्वारा आपत्ति के कारण दोनों पक्षों में विचार-विमर्श हुआ. अंततः सुखदेव सिंह के नाम पर सहमति बनी.

निशान सिंह को सौंपी गई संचालन की जिम्मेदारी

सुखदेव सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक स्थायी प्रधान का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक गुरुद्वारा के दैनिक कार्यों की ज़िम्मेदारी पूर्व प्रधान निशान सिंह ही देखेंगे. उन्होंने निशान सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, विशेषकर ग्रंथीयों, सेवादारों और गुरुद्वारा विकास के क्षेत्र में.

वोटर लिस्ट अद्यतन का कार्य जारी

सरदार निशान सिंह ने जानकारी दी कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटर लिस्ट को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से अपडेट किया जा रहा है. जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.

संगत की उत्साहजनक भागीदारी

संगत की उपस्थिति में मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु चरणों में अरदास की. इसके बाद सुखमणि साहिब जत्था, स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

The post Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा कमिटी भंग, सुखदेव सिंह बने कार्यकारी प्रधान – चुनाव को लेकर हलचल तेज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सीजीपीसी की बैठक में हंगामा, भगवान सिंह ने बैठक का किया विरोध
उदित वाणी, जमशेदपुर:  साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में आगामी नगर कीर्तन और कमिटी के चुनाव को लेकर बैठक की गई. बैठक के दौरान मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह के समर्थकों ने विरोध प्रकट करते हुए जमकर हंगामा किया.

मौके पर कुर्सियां भी फेंकी गई. सूचना पाकर साकची पुलिस और क्यूआरटी की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मामले को लेकर भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि गुरमुख सिंह मुखे खुद से कमिटी को निरस्त कर आने वाले नगर कीर्तन को खुद से करना चाहते है ताकि बाद में होने वाले चुनाव में उन्हें वोट मिल सके. इसी को लेकर आज बैठक भी की.

उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन को अकाली दल द्वारा निकला जाए. जहां तक हंगामे की बात है तो उनके समथकों ने हंगामा किया जिसे उन्होंने शांत कराया. वहीं मामले को लेकर मुखे ने कहा कि अकाली दल द्वारा निकालने पर रोक लग गई है जिसके बाद नगर कीर्तन निकालने और चुनाव को लेकर बैठक हो रही है.

बैठक में भगवान सिंह कुछ बाहरी लोगों को भी लेकर आ गए और हंगामा करने लगे जिस कारण बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को पटना साहब में बैठक होगी, बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा उसके बाद 23 अक्टूबर को सीजीपीसी बैठक करेगी.

The post Jamshedpur: सीजीपीसी की बैठक में हंगामा, भगवान सिंह ने बैठक का किया विरोध appeared first on Udit Vani.

साकची गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव आज, गहमागहमी चरम पर
थाना प्रभारी ने देखी व्यवस्था, नहीं जुड़ेंगे नए नाम

मंटू व निशान सिंह के बीच कड़ा मुकाबला

उदित वाणी जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चुनाव रविवार 12 जून को होगा. इसे लेकर गहमागहमी चरम पर है. शनिवार शाम को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह पहुंचे और उन्होंने चुनाव समिति से भी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव भी दिए. दूसरी ओर साकची थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मतदान केंद्र साकची गुरु नानक स्कूल पहुंचे और चुनाव समिति से व्यवस्था की जानकारी ली.

मतदाता सूची में नए नाम नहीं जुड़ेंगे

थाना प्रभारी ने चुनाव समिति को ताकीद की कि मतदाता सूची में नए नाम नहीं जुड़ेंगे. जो मतदाता सूची अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा स्वीकृत की गई है, उस मतदाता सूची के आधार पर मतदान कराया जाएगा. अब किसी भी सूरत में किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ेगा

सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोटिंग

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद मतगणना होगी. गुप्त मतदान के लिए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखा दी है. चुनाव में 1666 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी हरविंदर सिंह मंटू व निशान सिंह हैं.

मतदान के के लिए जरूरी दस्तावेज

मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाता को अपनी पहचान साबित करने के लिए अपने साथ फोटोयुक्त आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज लाना होगा. मतदान केंद्र में मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

प्रतिनियुक्त किए गए चुनाव पदाधिकारी

चुनाव समिति के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं सह संयोजक सुखविंदर सिंह राजू ने बताया कि चुनाव समिति ने मतदान अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. सिख समाज के सम्मानित सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार परविंदर सिंह सोहेल, सरदार संतोख सिंह तोकी, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार सतबीर सिंह सोमू, सरदार जसबीर सिंह सोनी चुनाव कार्य में सहयोग देंगे तथा मतों की गिनती शिक्षक-शिक्षिकाएं करेंगे.

सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, प्रशासन चौकस

इधर थाना प्रभारी एवं अनुमंडल प्रशासन की ओर से उम्मीदवार व उनके अभिकर्ताओं का फोटोयुक्त संपूर्ण विवरण मांगा गया है. गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो व्यवस्था पर पूरी तरह से नजर रखेंगे.

मंटू व निशान सिंह वोटरों को रिझाने में जुटे

निवर्तमान अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और निशान सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. दोनों ही उम्मीदवार विगत कई दिनों से लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं. दोनों उम्मीदवारों की सहमति से पहले ही मतदाता सूची तैयार कर ली गई है और दोनों गुप्त मतदान प्रक्रिया के लिए भी सहमत हैं. ऐसे में कहा जा सकता है दि दोनों उम्मीदवार अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं.

संघर्ष शुरू किया, संगत की जीत होगी : निशान सिंह

साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रत्याशी निशान सिंह ने शनिवार को अपनी टीम के साथ बैठक कर अगली चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सतगुर का ओट-आसरा लेकर संघर्ष शुरू किया है वाहेगुरु संगत को विजयी बनायेंगे. शनिवार को बैठक से पूर्व निशान सिंह ने एक बार फिर साकची के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कालीमाटी रोड, गुरुद्वारा बस्ती, काशीडीह सहित अन्य क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए जन संपर्क अभियान को देर रात तक जारी रखा और वोटरों से गुरुद्वारा विकास के नाम पर उन्हें जिताने के लिए अपील की. इससे पूर्व निशान सिंह ने अपनी टीम के साथ मैराथन बैठक की और रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान एक बयान जारी करते हुए निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने सच्चे पातशाह और संगत का आदेश लेकर अपना चुनाव अभियान शुरू किया था और वे आश्वस्त हैं की संगत की ही जीत होगी.

इस दौरान विशेषरूप से शमशेर सिंह सोनी, परमजीत सिंह काले, मनमोहन सिंह, जसवंत सिंह लाडी, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छिते, जसबीर सिंह गांधी, रणधीर सिंह सिद्धू , सतविंदर सिंह, सन्नी सिंह, सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, महेंद्र सिंह, करतार सिंह, अमरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जगतार सिंह, हरदयाल सिंह और अन्य जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे.

The post साकची गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव आज, गहमागहमी चरम पर appeared first on Udit Vani.