Gurbani Shabad Kirtan Archives - Udit Vani

मानगो गुरुद्वारा साहिब में अमृतवेला समागम: आस्था का केंद्र बनी मुहिम
उदित वाणी जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अध्यात्म और आस्था की एक नई लहर देखने को मिल रही है। ‘अमृतवेला परिवार’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला रविवार का ‘अमृतवेला समागम’ अब सिख संगत के लिए गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है। इसी कड़ी में मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष समागम का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक आस्था के अद्भुत दृश्य देखने को मिले। इस समागम में जमशेदपुर की सिख संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दो साल की मासूम अकाल कीरत कौर ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

समागम के दौरान उस वक्त उपस्थित सभी संगत निहाल हो उठी, जब एक दो साल की नन्हीं बच्ची अकाल कीरत कौर ने लगातार दूसरे साल अपना जन्मदिन बेहद अनोखे और धार्मिक तरीके से मनाया। बच्ची ने अमृत वेला परिवार की संगत के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब मानगो में बड़ी ही खुशी और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुबाणी शबद कीर्तन और ‘आसा की वार’ के गायन के बीच बच्ची ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। नन्हीं बच्ची और उसके परिवार की इस अनन्य श्रद्धा को देखकर संगत के बीच एक नई जागृति और अमृत वेला के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो गया।

बुजुर्ग दंपति सरदार महिन्दर सिंह और जसविंदर कौर ने पूरी की अंतिम इच्छा

इस समागम से जुड़ी एक और बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग दंपति सरदार महिन्दर सिंह और उनकी धर्मपत्नी जसविंदर कौर ने गुरु नानक देव जी के घर (गुरुद्वारा साहिब) में शुकराना करने की अपनी अंतिम इच्छा प्रकट की थी। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वे अपने पूरे परिवार समेत इस समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु साहिब जी का शुकराना (धन्यवाद) अदा किया और विशेष अरदास की।

दिसंबर तक के कार्यक्रम एडवांस में फुल, अगला समागम जेम्को में

‘अमृतवेला परिवार’ के सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य संगत को अमृत वेला, ‘आसा दी वार’ और पवित्र गुरुबाणी से जोड़ना है। इस मुहिम को जमशेदपुर की संगत का इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है कि आने वाले महीनों ही नहीं, बल्कि 20 और 27 दिसंबर तक के कार्यक्रमों की एडवांस बुकिंग संगत द्वारा पहले से ही करा ली गई है।

अमृतवेला परिवार ने इस अभूतपूर्व सहयोग, अगाध श्रद्धा और विशेष योगदान के लिए जमशेदपुर की समस्त संगत का कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि आगामी अमृतवेला समागम अब रविवार को जेम्को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होगा। इस समागम को सफल बनाने में शहर की सभी गुरद्वारा कमिटियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

The post मानगो गुरुद्वारा साहिब में अमृतवेला समागम: आस्था का केंद्र बनी मुहिम appeared first on Udit Vani.