GudduGupta Archives - Udit Vani

Jamshedpur: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटी कांग्रेस, बाहर गए लोगों से 25 में को शहर आकर वोट देने की अपील
उदित वाणी, जमशेदपुर। आगामी 25 मई को जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव होना है। इसमें सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक और जहां प्रशासन इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों ने भी इसके लिए सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने मानगो क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष फोकस किया है और इसके लिए कमान संभाली है पार्टी के वरिष्ठ नेता गुड्डू गुप्ता ने।

इसको लेकर मानगो इलाके में शनिवार को एक बैठक की गई। बैठक में  बूथ स्तर के कार्यकर्ता खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता गुड्डू गुप्ता ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य मतदान  प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर उसपर काम करना है।

गुड्डू गुप्ता क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बड़े भाई हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर की टीम बनाई गई है जो घर घर जाकर लोगों कों मतदान के प्रति जागरूक करेगी।

उन्होंने कहा कि  जो मतदाता शहर से बाहर हैं,  उनसे भी बात कर उनसे शहर व आकर अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की जाएगी।

गुड्डू गुप्ता ने कहा कि मतदान के दिन यानी 25 मई को मतदाताओं को घर से निकलकर मतदान केंद्र तक ले जाने में कांग्रेस के कार्यकर्ता विशेष सक्रियता बरतेंगे। पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा संख्या में लोग मतदान करेंगे उससे हमारी प्रजातांत्रिक व्यवस्था को उतनी ही मजबूती मिलेगी।

The post Jamshedpur:  चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटी कांग्रेस, बाहर गए लोगों से 25 में को शहर आकर वोट देने की  अपील appeared first on Udit Vani.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के साक्षात्कार में भी गुड्डु गुप्ता पहले नंबर पर
पहले तिलक पुस्तकालय में दिखाई ताकत, रांची में दिखाया नेतृत्व कौशल

उदित वाणी, जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान अब कभी भी हो सकता है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता के बड़े भाई व पार्टी के वरिष्ठ नेता गुड्डु गुप्ता का नया जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रांची में हुए साक्षात्कार के बाद गुड्डु गुप्ता का नाम एक नंबर पर चल रहा है. वैसे पूर्वी सिंहभूम से 11 नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिये साक्षात्कार में हिस्सा लिया, 24 जिलों वाले झारखंड में रांची व धनबाद के बाद जमशेदपुर में ही अध्यक्ष बनने को लेकर इतनी दावेदारी देखी जा रही है. रांची ग्रामीण व शह र से कुल 20 व धनबाद से 12 नेताओं ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया. राज्य के बाकी 22 जिलों में अधिकतम तीन से लेकर दस की संख्या में नेता साक्षात्कार में पहुंचे थे.

साक्षात्कार के लिए जिला स्तर पर चयनित जिला अध्यक्ष के दावेदारों को रांची बुलाया गया. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी का साक्षात्कार लिया गया.

साक्षात्कार में दावेदारों से सदस्यता अभियान में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया? सवाल था कि आपने अपने स्तर से पहल कर कितने नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ा? दावेदारों के सामने सवाल आया कि हाल के दिनों में आपके जिले में कांग्रेस की ओर से कितने कार्यक्रम किए गए और आपकी उपस्थिति कैसी रही? कार्यक्रम को सफल बनान के लिए आपके क्या विशेष किया? दावेदारों के नेतृत्व कौशल की परीक्षा के लिए उनसे संगठन के इतिहास ज्ञान को भी परखा गया. पूछा गया कि आपकी दावेदारी को क्यों व कैसे दमदार माना जाए?

साक्षात्कार में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, कई मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए. इसके अलावा संबंधित जिलों के वरिष्ठ नेताओं से भी दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया गया.

बताया जाता है कि गुड्डु गुप्ता ने साक्षात्कार में दमदार प्रदर्शन किया है. कांग्रेस को मजबूत करने में उनका लगातार चल रहा प्रयास व सदस्यता अभियान की सफलता की वजह से उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो गई. जिले के वरिष्ठ नेताओं का फीडबैक भी उनके पक्ष में रहा. इन्हीं कारणों से गुप्ता का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है.

इससे पहले पूर्वी कांग्रेस जिला कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर शनिवार 23 जुलाई को प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कसाना जमशेदपुर पहुंचे थे. यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद करीब तीन दर्जन दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी. वैसे गुड्डु गुप्ता के अलावा .आनंद बिहारी दुबे, रियाज खान, परितोष सिंह, प्रिंस, कमलेश कुमार पांडे, धर्मेंद्र कुमार सोनकर, अखिलेश यादव व राकेश तिवारी आदि की दावेदारी चर्चा में रही थी, हालांकि उस समय भी गुड्डु गु्प्ता में अपने समर्थकों के साथ वहां अपनी सियासी ताकत दिखाई थी. तब भी संकेत मिल गया था कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में गुप्ता आगे हैं.

The post जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के साक्षात्कार में भी गुड्डु गुप्ता पहले नंबर पर appeared first on Udit Vani.

गुड्डु गुप्ता का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय
एआईसीसी से नियुक्त एपीआरओ जितेंद्र कसाना व डीआरओ डॉ रविंद्र की रायशुमारी

आनंद बिहारी दुबे, पारितोष सिंह समेत कई अन्य वरीय नेताओं में भी ठोंका दावा

उदित वाणी, जमशेदपुर: शनिवार को कांग्रेस पार्टी के जिला मुख्यालय बिष्टुरपुर तिलक पुस्तकालय में सांगठनिक चुनावी प्रतिक्रिया के तहत एआईसीसी के द्वारा नियुक्त एपीआरओ जितेंद्र कसाना और डीआरओ डॉ रविंद्र के समक्ष जिला अध्यक्ष के दावेदारों ने अपनी दावेदारी रखी. इस क्रम में जिला कांग्रेश के वरीय नेता सह जिला सदस्यता प्रभारी गुड्डु गुप्ता ने सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ तिलक पुस्तकालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की.

माना जा रहा है कि गुड्डु गुप्ता का पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय है. सबसे मजबूत दावेदारी उनकी ही मानी जा रही है. विगत दिनों कांग्रेस द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में भी गुड्डु गुप्ता के द्वारा ही सबसे अधिक सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ा गया था.

इन नामों पर भी हो रही चर्चा

शनिवार को कांग्रेस के जिन अन्य वरीय नेताओं ने जिला अध्यक्ष के पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है उनमें जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आनंद बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह, रजनीश सिंह, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र सोनकर सहित अन्य भी शामिल है.

दिल्ली से आए एआईसीसी के द्वारा नियुक्त एपीआरओ जितेंद्र कसाना और डीआरओ डॉ रविंद्र ने सभी दावेदारों के नाम पर चर्चा कर आलाकमान को रिपोर्ट करेंगे उसके बाद ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी.

The post गुड्डु गुप्ता का जिला कांग्रेस अध्यक्ष  बनना लगभग तय appeared first on Udit Vani.