guard Archives - Udit Vani

600 से अधिक वनरक्षियों की होगी नियुक्ति, 12वीं पास को मिलेगा मौका
उदित वाणी, रांची : वन एवं पर्यावरण विभाग में वनरक्षियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है. विभाग के अंतर्गत 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार से अनुरोघ करने का निर्णय लिय गया है. वनरक्षियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है. ज्ञात हो कि राज्य में वनरक्षियों और वनपाल के 1500 से अधिक पद हैं. लंबे समय से इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है. इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. नियमित नियुक्ति के अभाव में वन प्रक्षेत्र में संविदा पर और प्रतिदिन की मजदूरी के आधार पर लोगों को रखा गया है. लेकिन प्रशिक्षित नहीं होने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है.

The post 600 से अधिक वनरक्षियों की होगी नियुक्ति, 12वीं पास को मिलेगा मौका appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime News : रामगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर किया आत्मसमर्पण
उदित वाणी, रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ शहर में हरिओम टावर नामक निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने वेतन विवाद को लेकर अपने सुपरवाइजर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.

इसके बाद आरोपी ने शुक्रवार को थाने में पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है, जो निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की साइट पर सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो कम वेतन मिलने से नाराज था. इसी बात पर विवाद बढ़ने के बाद उसने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कुल्हाड़ी से हमला कर सुनील सिंह की हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. सुनील सिंह की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई रामवृक्ष सिंह ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह की उस दिन ड्यूटी नहीं थी, फिर भी सिक्योरिटी एजेंसी मालिक ने जबरन बुलाया. रात में आरोपी शंकर महतो ने उनके भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर सुनील सिंह और शंकर महतो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जो हाथापाई तक पहुंच गया था. रात में गुस्से में आकर शंकर महतो ने वारदात को अंजाम दिया.

रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण वेतन विवाद सामने आया है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उसे नौ हजार रुपए की जगह केवल छह हजार रुपए वेतन दिया जा रहा था और विरोध करने पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था. घटना की विस्तृत जांच जारी है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : रामगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड ने सुपरवाइजर को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर किया आत्मसमर्पण appeared first on Udit Vani.

Chandil : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रेलवे यार्ड में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस
उदितवाणी, चांडिल : रेलवे यार्ड में एक दर्दनाक हादसे में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही गार्ड की जान चली गई.

पहचान और पृष्ठभूमि

मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के पचभिंडा गांव निवासी रंजीत सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है. वह आधुनिक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था और हाल ही में उसे चांडिल रेलवे यार्ड में ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था.

रंजीत की जिम्मेदारी कोयले की देखरेख और हाइवा सहित अन्य भारी वाहनों की एंट्री रजिस्टर करना था.

हादसे की स्थिति

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने रंजीत सिंह को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि वाहन की गति तेज रही होगी.

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल आरपीएफ और नीमडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार ने बताया कि हादसा चांडिल रेलवे यार्ड स्थित उगड़ीह क्षेत्र में हुआ है.

फिलहाल, आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि घटना के समय वाहन की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है.

The post Chandil : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रेलवे यार्ड में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

TATA STEEL के चार सुरक्षाकर्मियों पर गिरेगी गाज
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के चार सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ शराब सेवन करने के आरोप में कार्रवाई होना तय माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि दो सुरक्षाकर्मियों को चार्जशीट तो दो को चेतावनी पत्र (वार्निंग लेटर) देने की तैयारी चल रही है. उल्लेखनीय है कि रविवार 19 जनवरी की अर्द्धरात्रि में सूचना मिलने पर सुरक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया था.

चेकपोस्ट पर एक सुरक्षाकर्मी पहुंचा ही नहीं था. चारों एएसआई के पद पर हैं. चारों सुरक्षाकर्मियों की बाद में मेडिकल टेस्ट कराई गई. फिलहाल दो एएसआई अनफीट हैं. इनमें दो सुरक्षाकर्मी चंदन कुमार तथा दीपक ओझा को चार्जशीट मिलना सकता है जबकि दो अन्य सुरक्षाकर्मी अनिल कुमार सिंह तथा अनिल पांडेय को भी चेतावनी पत्र दिया जाना तय है.

The post TATA STEEL के चार सुरक्षाकर्मियों पर गिरेगी गाज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: निजी सिक्युरिटी गार्ड को न्यूनतम वेतन दिलाने की माँग पर पुरेन्द्र ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः अधिकारियों की एक टीम बनाकर निजी सिक्योरिटी गार्ड को मिलने वाले वेतन की सघन जांच करके न्यूनतम मजदूरी बैंक खाते के माध्यम से मिलना सुनिश्चित किए जाने एवं निजी सिक्योरिटी गार्ड को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन देने वाले एजेंसी तथा नियोक्ता पर श्रम विभाग के नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव राजद सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त कोल्हान राकेश प्रसाद से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपाl मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने उप श्रमायुक्त को बताया कि औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर कार्यरत निजी सिक्योरिटी एजेंसी का शोषण चरम सीमा पर हैl इसके लिए एक तरफ जहां एजेंसी जिम्मेवार है, वही नियोक्ता भी कम जिम्मेवार नहीं हैl उन्होंने उप श्रमायुक्त से कहा कि 90% निजी सुरक्षा एजेंसी अपने सुरक्षा कर्मियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं देती है, उलटे 8 घंटा के बदले 12 घंटे काम लेती हैl नौकरी से हटाए जाने और कोई दूसरे एजेंसी में काम नहीं मिलने के डर से निजी सुरक्षा गार्ड शिकायत नहीं कर पाते हैंl अगर कोई निजी सुरक्षा गार्ड न्यूनतम मजदूरी की शिकायत करता है, तो ज्यादातर मामलों में श्रम विभाग के पदाधिकारी एजेंसी मालिकों एवं नियोक्ताओं से मिलकर कानूनी दाव पेंच का चक्कर लगवाकर शिकायतकर्ता को समझौते के लिए मजबूर कर देते हैंl उन्होंने बतलाया कि न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने के मामले में निजी सुरक्षा एजेंसियों से ज्यादा ज्यादातर मामलों में नियोक्ता जिम्मेवार हैl क्योंकि जानकारी मिल रही है कि नियोक्ता एजेंसियों को न्यूनतम मजदूरी और सर्विस चार्ज नहीं देते हैंl प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे शिक्षाविद एस डी प्रसाद, ओमप्रकाश भगत, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, युवा राजद प्रदेश महासचिव शैलेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार झा शामिल थेl

The post Jamshedpur: निजी सिक्युरिटी गार्ड को न्यूनतम वेतन दिलाने की माँग पर पुरेन्द्र ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.