Gua Archives - Udit Vani

गुवा सेल: डोजर में लगी आग, जान बचाने के लिए चालक कूदा बाहर
उदित वाणी, गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र के ओटी हिल 14 नंबर के नीचे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खदान कर्मियों में हड़कंप मच गया. आयरन ओर उत्खनन कार्य में लगे एक डोजर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग फैलते ही डोजर के पास मौजूद मजदूर और कर्मचारी डर और तनाव में आ गए.

चालक की सूझबूझ ने टाली बड़ी घटना

डोजर चला रहे ठेका मजदूर चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया और जलते हुए डोजर से कूदकर अपनी जान बचाई. उनकी सूझबूझ और समय पर प्रतिक्रिया से बड़ी दुर्घटना टल गई.

सेल प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना तुरंत सेल प्रबंधन को दी गई. मौके पर पानी टैंकर भेजा गया और प्रबंधन की मदद से आग पर जल्दी नियंत्रण पा लिया गया. इस घटना में डोजर को कुछ नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

कोई जनहानि नहीं, जांच जारी

घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई. खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्रबंधन ने मामले की पूरी जांच करने और भविष्य में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कही है.

The post गुवा सेल: डोजर में लगी आग, जान बचाने के लिए चालक कूदा बाहर appeared first on Udit Vani.

WEST SINGHBHUM : राजाबुरु खदान में छठे दिन भी आंदोलन जारी, रोजगार नहीं तो खनन नहीं
उदित वाणी, गुवा : राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जोरों पर रहा. सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम एवं छोटानागरा पंचायत मुखिया राजू शांडिल के नेतृत्व में ग्रामीण खदान में खनन कार्य शुरू न होने देने के लिए दृढ़ हैं.

लिखित गारंटी तक खनन पर रोक

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार की लिखित गारंटी नहीं मिलने तक खनन शुरू नहीं होगा. उनका आरोप है कि अब तक कोई विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है. उन्होंने पांचवीं अनुसूची एवं ग्रामसभा अधिकारों का हवाला देते हुए संवैधानिक मांग दोहराई.

झामुमो नेताओं ने किया समर्थन

आंदोलन स्थल पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, अशोक दास, वृंदावन गोप एवं व्यावसायिक मोर्चा अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता पहुंचे. सोनाराम देवगम ने कहा, “रोजगार नहीं तो खनन नहीं. आदिवासियों को अपनी जमीन पर मजदूरी का हक भी न मिले, यह बर्दाश्त नहीं.” नेताओं ने वार्ता न होने पर आंदोलन को व्यापक बनाने की चेतावनी दी.

खदान क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करने तक सतर्क रहेंगे.

The post WEST SINGHBHUM : राजाबुरु खदान में छठे दिन भी आंदोलन जारी, रोजगार नहीं तो खनन नहीं appeared first on Udit Vani.

WEST SINGHBHUM : 75% स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर गुवा में विशाल रैली, भूख हड़ताल की चेतावनी
उदित वाणी, गुवा : राजाबुरु खदान खोलने और 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार युवक‑युवतियों को रोजगार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को गुवा में विशाल प्रदर्शन हुआ. मानकी मुंडा रैयत संघ के बैनर तले तथा काशिया पेचा गांव के मुंडा मंगता सुरीन की अध्यक्षता में 11 गांवों के मुंडा, मानकी, डाकुआ और ग्रामीणों ने लगभग 500 लोगों की भीड़ के साथ सुबह 11 बजे गुवा बाजार के शहीद स्थल से रैली निकाली.

रैली गुवा बाजार से होते हुए गुवा सेल जनरल ऑफिस पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने थाली, कटोरा और गिलास बजाकर जोरदार नारेबाजी की. आंदोलन को झारखंड मजदूर यूनियन, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, सीटू तथा झारखंड युवा बेरोजगार संघ ने समर्थन दिया. प्रदर्शन के दौरान स्थानीय अधिकारों, रोजगार और पर्यावरण को लेकर लगातार नारेबाजी होती रही.

करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद 11 गांवों के प्रतिनिधियों ने गुवा सेल प्रबंधन को संयुक्त मांग‑पत्र सौंपा. मांगों में राजाबुरु खदान से प्रभावित 500 स्थानीय बेरोजगार युवक‑युवतियों को नौकरी दिलाने, 75% स्थानीय नियोजन का प्रावधान लागू करने, रिक्त पदों पर त्वरित बहाली, पूर्व की बहाली प्रक्रिया पुनः शुरू करने, 40% महिलाओं को रोजगार देने, कारो नदी को खनन‑प्रदूषण से बचाने, हैंड माइनिंग लागू करने तथा सीएसआर एवं डीएमएफटी फंड का ग्राम सभा के माध्यम से पारदर्शी उपयोग करने की मांग शामिल है.

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो सेल जनरल ऑफिस के समक्ष भूख हड़ताल का आंदोलन तेज किया जाएगा. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर खदान का चक्का जाम कर शीर्ष अधिकारियों, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा सके.

The post WEST SINGHBHUM : 75% स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर गुवा में विशाल रैली, भूख हड़ताल की चेतावनी appeared first on Udit Vani.

WEST SINGHBHUM CRIME : प्रेम प्रसंग में 21 वर्षीय युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
उदित वाणी, गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग गांव में शुक्रवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोमरा लोहार की पुत्री अंशु लोहार थी, जिसकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, अंशु तमिलनाडु में कपड़ा सिलाई का काम करती थी. वहां देवघर का एक युवक मजदूरी करता था. काम के सिलसिले में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए. दोनों शादी की योजना भी बना रहे थे. कुछ समय पहले अंशु अपने घर गुवा लौटी थी और रोजाना फोन पर उस युवक से बात करती रहती थी.

परिजनों का कहना है कि इसकी भनक अंशु की मां को लग गई थी. उन्होंने काफी समझाया-बुझाया, लेकिन युवती नहीं मानी. शुक्रवार सुबह जब मां नदी पर स्नान करने गईं, तब घर में कोई नहीं था. लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला. ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो अंशु फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी.

तुरंत उसे सेल अस्पताल गुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया है. पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े कारणों की गहन जांच कर रही है.

The post WEST SINGHBHUM CRIME : प्रेम प्रसंग में 21 वर्षीय युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच appeared first on Udit Vani.

बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
उदित वाणी, गुवा : गुवा सेल प्रबंधन ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बाईहातु गांव में बुधवार को तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार रहे. उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) के. डी. मिश्रा, महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बी. के. सुमन, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आर. के. सिन्हा, डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार एवं डीजीएम (माइनिंग) सी.एन. चौधरी विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे.

पहले दिन फुटबॉल मुकाबलों में जोजोगुटू, राजाबेड़ा, तितलीघाट एवं बाईहातु गांव की टीमें शामिल हुईं. उद्घाटन मैच महिलाओं के बीच जोजोगुटू और बाईहातु के बीच खेला गया. शुरुआत में दोनों पक्षों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यांतर के बाद जोजोगुटू ने एकमात्र गोल कर जीत हासिल की.

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और फुटबॉल में किक मारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. चंद्रभूषण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार दोनों महत्वपूर्ण हैं. हारने वाली टीमें निराश न हों, बल्कि अगले वर्ष बेहतर तैयारी करें. उन्होंने बताया कि गुवा सेल प्रबंधन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर साल ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करता है और खिलाड़ियों को खेल सामग्री, जर्सी व फुटबॉल उपलब्ध कराता है.

इस मौके पर छोटानागरा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, काशिया पेचा गांव के मुंडा कानुराम देवगम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

The post बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ appeared first on Udit Vani.

मोटरसाइकिल और स्कूटी की सीधी टक्कर में चार घायल, दो की हालत चिंताजनक
उदित वाणी, गुवा : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर लालजी हार्टिंग के समीप शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06 एच 1368 पर तीन लोग सवार होकर गुवा बाजार से अपने घर हिरजीहाटिंग लौट रहे थे. उसी दौरान बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही स्कूटी से लालजी हार्टिंग के पास सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल भट्टीसाई निवासी 35 वर्षीय संजय मिचियारी तथा हिरजीहाटिंग निवासी 35 वर्षीय बच्चन चातर की हालत नाजुक है. वहीं नुईया गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्ण मेलगांडी एवं 45 वर्षीय विशाल को आंशिक चोटें आई हैं. स्थिति गंभीर देखते हुए संजय मिचियारी को राउरकेला अस्पताल तथा बच्चन चातर को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

The post मोटरसाइकिल और स्कूटी की सीधी टक्कर में चार घायल, दो की हालत चिंताजनक appeared first on Udit Vani.

सेल किरीबुरु में झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस का माइनिंग बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
उदित वाणी, गुवा : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के तहत किरीबुरु लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में माइनिंग बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. ग्रुप में यह पहली ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य खनन संचालन, सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, मानव संसाधन और स्थिरता पर जागरूकता बढ़ाना था.

कुल 14 टीमों ने किरीबुरु आयरन अयस्क माइंस (केआईओएम), मेघाहातुबुरु आयरन अयस्क माइंस (एमआईओएम) व गुवा अयस्क माइंस (जीओएम) का प्रतिनिधित्व किया. क्विज में लिखित व स्टेज राउंड शामिल थे, जिसे डीजीएम (एचआर-एल एंड डी) रथिन विश्वास ने संचालित किया.

पुरस्कार वितरण में सीजीएम (खान) पी.एम. शिरपुरकर व सीजीएम (एचआर) डी. मिश्रा उपस्थित रहे. शिरपुरकर ने कहा कि परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा चेतना व ज्ञान वृद्धि टिकाऊ खनन के प्रमुख कारक हैं. मिश्रा ने उत्पादकता व कर्मचारी जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया.

The post सेल किरीबुरु में झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस का माइनिंग बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Udit Vani.

सेल गुवा माइंस की बेदखली कार्रवाई शुरू, जाटाहाटिंग में जमकर विरोध
उदित वाणी, गुवा : सेल गुवा माइंस ने नानक नगर जाटाहाटिंग व आसपास के अनाधिकृत कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली कार्रवाई शुरू कर दी. स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित नोटिस के अनुरूप चली इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी (सीओ) नोवामुंडी मनोज कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया. मौके पर स्टेट विभाग के महाप्रबंधक (जीएम), 50 पुलिसकर्मी, सीआईएसएफ जवान व निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे. माइकिंग व अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए गए.

स्थानीयों ने उठाई आवंटन सूची व सर्वे की मांग

कार्रवाई की सूचना पर जाटाहाटिंग के करीब 200 पुरुष, महिलाएं व बच्चे इकट्ठा होकर विरोध करने लगे. रोहित सिंह, दारा ठाकुर समेत लोगों ने शिकायत की कि सेल प्रबंधन ने सभी को आवंटन सूची में शामिल नहीं किया. आवंटित आवास छोटे आकार के हैं. उन्होंने पूरे क्षेत्र का पुनः सर्वेक्षण कराने की मांग की. जीएम (स्टेट) ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की सूची के आधार पर ही आवास दिए जा रहे हैं. स्वेच्छा से कोई नहीं हट रहा, इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई जरूरी है.

आगे की कार्रवाई डीसी निर्देशों पर

स्थानीयों की बातें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने सभी मांगें लिखित रूप में संबंधित अधिकारियों को सौंपने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के निर्देशों पर होगी.

The post सेल गुवा माइंस की बेदखली कार्रवाई शुरू, जाटाहाटिंग में जमकर विरोध appeared first on Udit Vani.

गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी दरगड़ाय सिरका को झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, गांव में लगेगी प्रतिमा
उदित वाणी, गुवा : 1980 के ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड के साहसी आंदोलनकारी एवं बड़ा राईका गांव निवासी दरगड़ाय सिरका के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. 8 दिसंबर को उनका निधन होने के बाद से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

श्रद्धांजलि सभा में आंदोलनकारी चिन्हित आयोग सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, रिमू बहादुर, शंकर बोबोंगा, सोनू हरिवंश, रमेश सिरका एवं निरंजन सिरका सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सभी ने दरगड़ाय सिरका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष को सलाम किया.

इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी स्मृति में गांव में प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई, ताकि 8 सितंबर को उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके. जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी ले ली और शीघ्र इसे पूरा करने का आश्वासन दिया.

दरगड़ाय सिरका गुवा गोलीकांड में आदिवासी अधिकारों के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता थे. पुलिस की गोली उनके गाल को चीरती हुई आर-पार निकल गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके इलाज का खर्च वहन किया और रांची के रिम्स में भर्ती कराया. लंबे संघर्ष के बाद 8 दिसंबर को उनका निधन हो गया.

उनके निधन से गुवा गोलीकांड के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया, लेकिन उनका बलिदान और संघर्ष हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा.

The post गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी दरगड़ाय सिरका को झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, गांव में लगेगी प्रतिमा appeared first on Udit Vani.

गुवासाई गांव में कांग्रेस यूथ इंटक की बैठक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा
उदित वाणी, गुवा : गुवासाई गांव के सामुदायिक भवन में मंगलवार को कांग्रेस यूथ इंटक की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में यूथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश सैवईया, झिंकपानी से बिपिन बिरुली व शशी मुंडा, खुटपानी से रेंगो पूर्ति व मांझी होनहांगा, मंझारी से संजीत बिरुवा, तांतनगर से रूपेश पूर्ति तथा चक्रधरपुर से नव प्रधान सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने की.

बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, अनियमित बिजली आपूर्ति, रोजगार के अभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीणों ने कहा कि गुवासाई गांव को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा गोद लिए जाने के बावजूद आज भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है.

ग्रामीणों की बातें सुनते हुए यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि गुवासाई गांव की समस्याएं गंभीर हैं और लंबे समय से अनसुलझी हैं. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गुवासाई गांव के ग्रामीणों के साथ एक विस्तृत बैठक कर सभी समस्याओं को बिंदुवार सूचीबद्ध किया जाएगा और बाद में सेल प्रबंधन के साथ वार्ता कर उन्हें ग्रामीणों की वास्तविक स्थिति एवं मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जाएगा.

सत्यम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेश सैवईया, गुवासाई ग्राम के सहायक मुंडा लंका पूर्ति सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया.

बैठक में कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, विजय कुमार दास, प्रवीण नाग, भरत पूर्ति, मो. सोनू, संदीप होरो, जगदीश दास, दुबराज पूर्ति, गांव के देउरी सुशील पूर्ति, सहायक मुंडा लंका पूर्ति, दिलबर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत देउरी सुशील पूर्ति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन विजय कुमार दास ने किया.

The post गुवासाई गांव में कांग्रेस यूथ इंटक की बैठक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा appeared first on Udit Vani.