GST SCAM Archives - Udit Vani

JHARKHAND : घोटालेबाजों ने बाइक व स्कूटर से ढोया 25 से 30 टन स्क्रैप
उदित वाणी, रांची : बड़े पैमाने पर फर्जी जीएसटी बिल के जरिये लगभग 800 करोड़ से अधिक की इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाला मामले में ईडी द्वारा शुक्रवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई निवासी अंकेश जैन उर्फ मल्लिक के नए ठिकाने पर छापेमारी की. वहीं जीएसटी घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच में जुटी ईडी को जीएसटी फ्रॉड मामले में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है. ईडी को इस घोटाले में बहुचर्चित चारा घोटाले की याद ताजा कर दी. ईडी को मामले में जांच के क्रम में पता चला कि जिस तरह चारा घोटाले में स्कूटर व बाइक से गाय-भैंस व पशुचारा सप्लाई करने के बिल के आधार पर भुगतान लिया गया था.

उसी तरह जीएसटी के फर्जी इंवॉयस पर इनपुट टैक्स क्रेेडिट लिया गया है. बताया गया कि घोटालेबाजों ने जिन ट्रकों से 25 से 30 टन स्क्रैप ढोने की जानकारी अपने बिल में दी है. उन ट्रकों के नंबर बाइक व स्कूटर के हैं यानी घोटालेबाजों ने बाइक व स्कूटर से 25 से 30 टन स्क्रैप ढोया था. साथ ही हवाला से करोड़ों रूपये के लेनदेन से जुड़े सबूत, कागजी कंपनियां बनाकर उनके नाम पर हजारों फर्जी बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने से संबंधित कई सबूत मिले हैं.

बरामद सभी सबूतों का ईडी की ओर से अध्ययन किया जा रहा है. आरोपियों ने बिना ई-वे बिल के ही लोहा, कोयला सहित अन्य सामग्री को एक राज्य से दूसरे राज्य में बिक्री दिखाया है. कमीशन लेकर फर्जी जीएसटी बिल बेचा और इसके माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया. ईडी ने अनुसंधान में पाया कि मेसर्स पूजाशी इंटरप्राइजेज ने मेसर्स तिरूमाला इंटरप्राइजेज को स्क्रैप की बिक्री दिखाने के लिए तैयार कागज में काफी फर्जीवाड़ा किया है. स्क्रैप की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए गए जिन ट्रकों का नंबर दिया गया था वह बाइक का निकला. तैयार कागजात में एक नंबर टीएन28एएम 9803 और दूसरा यूपी21बीएम9302 था.

इसकी जांच की तो पता चला कि 9803 नंबर वाली गाड़ी ट्रक का नहीं बल्कि तमिलनाडू में ही पंजीकृत एक हीरो होंडा सीडी डान मोटरसाइकिल की है. जबकि 9302 नंबर वाले ट्रक की जांच में पाया गया कि वह यूपी के मुरादाबाद में पंजीकृत एक मोटरसाइकिल का नंबर है. दोनों कंपनियों के बीच जिन सामग्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया गया उसके लिए ई-वे बिल का उपयोग किया गया सभी बिल फर्जी मिले. ऐसे बिल जेनरेट ही नहीं हुए थे. मेसर्स पूजाशी से जुड़े इ-वे बिल संख्या 711196176269 की जांच में पाया गया कि उक्त बिल के जरिए दिल्ली से हावड़ा स्क्रैप की ढुलाई हुई है.

इसके लिए जिस ट्रक एचआर37ई7267 का इस्तेमाल किया गया उसकी जांच में पाया गया कि दिल्ली से हावड़ा के बीच एक भी टोल प्लाजा से उक्त ट्रक नहीं गुजरा था. टोल प्लाजा से लिए गए ब्योरे में ट्रक का मूवमेंट सिर्फ हरियाणा से उत्तर प्रदेश के बीच मिला. वह ट्रक कभी दिल्ली गया ही नहीं. गौरतलब है कि ई-वे बिल माल की आवाजाही को ट्रैक करने और जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. यह एक तरह का इलेक्ट्रानिक बिल होता है जो जीएसटी पोर्टल पर आनलाइन जेनरेट होता है. यह जीएसटी व्यवस्था के तहत 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य के माल की आवाजाही के लिए अनिवार्य होता है. इसमें माल के परिवहन का पूरा विवरण होता है. इसमें आपूर्तिकर्ता, प्राप्तकर्ता और ट्रांसपोर्टर की जानकारी के अलावा उक्त माल के मूल्य का पूरा ब्यौरा रहता है.

The post JHARKHAND : घोटालेबाजों ने बाइक व स्कूटर से ढोया 25 से 30 टन स्क्रैप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : फर्जी GST बिल के जरिए करोड़ों की टैक्स चोरी: DGCI-GST इंटेलिजेंस की कार्रवाई में RANCHI के दो व्यापारी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य में जीएसटी के दुरुपयोग और फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की जमशेदपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. रांची के दो व्यापारियों—कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक—को फर्जी इनवॉइसिंग और अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ईटीसी) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों को सोमवार को जमशेदपुर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

₹11 करोड़ का अनुचित ईटीसी लाभ, ₹50 करोड़ की फर्जी खरीद-बिक्री

डीजीसीआई की जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों व्यापारियों ने मिलकर जीएसटी प्रणाली का दुरुपयोग करते हुए लगभग ₹50 करोड़ मूल्य की वस्तुओं की कागजी खरीद-बिक्री दिखाई और इस आधार पर ₹11 करोड़ से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत तरीके से हासिल किया. दोनों व्यापारियों ने इस पूरे षड्यंत्र को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया और सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई.

किसने क्या किया: अग्रवाल और मलिक की भूमिका

कुमार लव अग्रवाल, जो कि रांची में बैटरी के एक अधिकृत विक्रेता हैं, ने कथित रूप से पुरानी बैटरियों की खरीद के नाम पर कागजी बिलों के सहारे अपनी कंपनी को फर्जी इनवॉइस भेजवाया.

वहीं, गुलबहार मलिक, जो रद्दी बैटरियों का व्यापारी है, ने अग्रवाल को ₹10 करोड़ रुपये मूल्य के फर्जी जीएसटी बिल उपलब्ध कराए, जिनमें किसी वास्तविक वस्तु की आपूर्ति नहीं की गई थी.

पूछताछ में हुआ पर्दाफाश

सूत्रों के अनुसार, जीएसटी इंटेलिजेंस ने दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया था. पूछताछ के दौरान इनके जवाबों में विरोधाभास पाया गया, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के क्रम में गुलबहार मलिक के माध्यम से एक और बड़ा खुलासा हुआ—उसने दर्जनों कागजी कंपनियां बनाकर फर्जी इनवॉइसिंग की एक चेन तैयार की थी, जिससे अग्रवाल जैसे कई व्यापारियों को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त हुआ.

मलिक की बनाई फर्जी फर्मों की सूची

जांच में जो फर्जी कंपनियां सामने आई हैं, उनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

न्यू इंडिया ट्रेडर्स

कैपिटल इंटरप्राइजेज

एफएम ट्रेडिंग

डीडी इंटरप्राइजेज

जिशान ट्रेडिंग

इन कंपनियों का कोई वास्तविक व्यवसायिक संचालन नहीं पाया गया. ये केवल बिलिंग और आईटीसी क्लेम के लिए बनाई गई थीं. इन कंपनियों के माध्यम से मलिक ने न केवल अग्रवाल को बल्कि कई अन्य व्यापारियों को फर्जी बिल उपलब्ध कराए.

पूरे राज्य में फैल सकता है नेटवर्क

डीजीसीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी जीएसटी बिलिंग का नेटवर्क केवल रांची या जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड के अन्य जिलों और संभवतः दूसरे राज्यों तक फैला हो सकता है. जांच एजेंसियां अब इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए दूसरे लाभार्थियों और कथित कंपनियों के खिलाफ भी कार्यवाही की योजना बना रही हैं.

ईटीसी के नाम पर हो रहा था टैक्स चोरी का खेल

जीएसटी प्रणाली में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का उद्देश्य करदाताओं को वस्तुओं और सेवाओं की खरीद पर दिए गए टैक्स का लाभ देना होता है. लेकिन जब यह लाभ बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी बिलों के आधार पर लिया जाता है, तो यह न केवल टैक्स चोरी का मामला बनता है, बल्कि सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान होता है.

डीजीसीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अग्रवाल और मलिक की संलिप्तता वाले इनवॉइस किसी भी वास्तविक वस्तु की आपूर्ति के बिना केवल दस्तावेज़ों पर आधारित थे.

कानूनी प्रक्रिया और संभावित सजा

दोनों आरोपियों को CGST Act, 2017 की धारा 132 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कर चोरी, फर्जी बिलिंग, और फर्जी ITC क्लेम जैसे मामलों में कठोर दंड का प्रावधान है. यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोनों को 5 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में फॉरेंसिक ऑडिट और बैंकिंग ट्रांजैक्शनों की जांच के माध्यम से इनकी भूमिका को और गहराई से परखा जाएगा.

अधिकारियों का बयान

एक वरिष्ठ जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया:

“यह केवल दो व्यापारियों की गिरफ़्तारी नहीं है, बल्कि पूरे एक सिंडिकेट का पहला सिरा पकड़ में आया है. हम बाकी कड़ियों की भी पहचान कर रहे हैं.”

व्यापारियों के नाम पर लगेगी रोक

जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग अब इन दोनों व्यापारियों के GSTIN (जीएसटी पंजीकरण नंबर) को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. साथ ही, जिन फर्मों से इन व्यापारियों ने लेन-देन दिखाया है, उनकी भी जांच की जा रही है.

आगे की कार्रवाई

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम अब गुलबहार मलिक द्वारा बनाई गई सभी कंपनियों के लेजर खाते, बैंक स्टेटमेंट, और बिलिंग डिटेल्स की बारीकी से जांच कर रही है. मामले में ई-वे बिलों, ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड, और स्टॉक पोजिशन की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी फर्जीवाड़े की पुष्टि की जा सके.

रांची के दो व्यापारियों की गिरफ्तारी से झारखंड में फर्जी जीएसटी बिलिंग कर करोड़ों की टैक्स चोरी करने वाले नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं. डीजीसीआई की यह कार्रवाई जीएसटी प्रणाली के दुरुपयोग के खिलाफ एक सख्त संदेश है. अब देखना होगा कि इस नेटवर्क की अगली कड़ियाँ किन व्यापारिक और फर्जी संस्थाओं तक पहुंचती हैं.

The post Jamshedpur : फर्जी GST बिल के जरिए करोड़ों की टैक्स चोरी: DGCI-GST इंटेलिजेंस की कार्रवाई में RANCHI के दो व्यापारी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

ED ने Jamshedpur में किये गये 800 करोड़ रुपये के GST घोटाले में आरोपी अमित गुप्ता को रिमांड पर लिया
उदित वाणी, रांची : ईडी द्वारा जमशेदपुर में हुए 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में आरोपी कारोबारी अमित गुप्ता को रिमांड पर लिया. इस संबंध में ईडी ने बिशेष अदालत से अमित गुप्ता की रिमांड पर लेने का आग्रह किया था. अदालत ने अमित गुप्ता को मंगलवार से दो दिनों की रिमांड पर लेने की अनुमति दी. गुप्ता को 5 जून को फिर से ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा. ज्ञात हो कि ईडी ने शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में ईसीआईआर दर्ज किया है और अबतक जीएसटी घोटाले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इनमें कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता, मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया और सुमित गुप्ता शामिल हैं. सभी वर्तमान में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं. जांच मे जुड़े अधिकारियों के अनुसार जीएसटी चोरी को 90 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए अंजाम दिया गया था. शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता समेत आरोपियों पर लगभग 14325 करोड़ के फर्जी चालान पेश करके 800 करोड़ से अधिक के अयोग्य दावे किए गए थे.

The post ED ने Jamshedpur में किये गये 800 करोड़ रुपये के GST घोटाले में आरोपी अमित गुप्ता को रिमांड पर लिया appeared first on Udit Vani.

800 करोड़ के GST घोटाले आरोपियों के 10 बैंक खातों से ED ने 60 लाख रुपये किया जब्त
उदित वाणी, रांची : 800 करोड़ रूपये के बडे़ जीएसटी घोटाले में ईडी ने शुक्रवार को घोटालेबाजों के 10 बैंक खातों से 60 लाख रुपये जब्त किया. बैंक खाते टैक्स घोटाले में शामिल आरोपियों के फर्जी कंपनियों से जुड़ा है. गौरतलब है कि ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि कोलकाता के कारोबारी शिवकुमार देवड़ा इस घोटाले का मास्टरमाइंड है. ईडी द्वारा उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इससे पहले इस मामले में जुगसलाई के विक्की भालोटिया, कोलकाता के अमित गुप्ता व सुमित गुप्ता और मोहित देवड़ा को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है और चारों बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हैं.

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 135 शेल कंपनियों के जरिये 14 हजार 325 करोड़ रूपये की फर्जी इन्वॉयस तैयार कर 800 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी की. शिवकुमार देवड़ा ने अकेले सात फर्जी कंपनियों के जरिये 55.83 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया. वहीं अमित और सुमित गुप्ता ने छह कंपनियों से 47.51 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया. विक्की भालोटिया ने भी छह शेल कंपनियों के जरिये 15.95 करोड़ रुपये का फायदा उठाया. ईडी ने गत 7 और 8 मई को घोटालेबाजों के रांची, जमशेदपुर और कोलकाता स्थित ठिकानों में एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान आरोपियों के मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और अन्य दस्तावेज भी जब्त किया था.

The post 800 करोड़ के GST घोटाले आरोपियों के 10 बैंक खातों से ED ने 60 लाख रुपये किया जब्त appeared first on Udit Vani.

RANCHI : फर्जी GST बिलों के माध्यम से 800 करोड़ से ज्यादा का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का आरोप
उदित वाणी, रांची : प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] द्वारा 14325 करोड़ रूपये के फर्जी जीएसटी इनवॉयस घोटाले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता व झारखंड में रांची एवं जमशेदपुर समेत देशभर के नौ ठिकानों पर छापेमारी की. मामले में मुख्य आरोपियों में अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिवकुमार देवड़ा पर फर्जी बिलों के माध्यम से 800 करोड़ से ज्यादा का इनपुट टैक्स क्रेडिट [आइटीसी] हड़पने का आरोप है. मामले में तीनों के साझेदार जमशेदपुर स्थित जुगसलाई के व्यवसायी विक्की भालोटिया के घर पर भी ईडी ने दबिश दी. ईडी ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून [पीएमएलए] 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के दफ्तर, घर और अन्य संदिग्ध ठिकानो में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज, कंप्यूटर डाटा, बैंक खातों की जानकारी और अघोषित संपत्तियों के सबूत जब्त किया. बताया गया कि मामले में सुमित गुप्ता पर 135 बोगस फर्म चलाने का आरोप है. जिसके जरिए फर्जी बिल बनाए गए. यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने की कोशिश के तहत की गई. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सैकड़ों फर्जी कंपनियां बनाकर झूठे व्यापारिक दस्तावेज तैयार किया. फर्जी इनवॉइसों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत दावा किया गया. परंतु वास्तव में जीएसटी कभी चुकाया ही नहीं गया था. ईडी आरोपियों द्वारा फर्जी आइटीसी से कमाए गए 800 करोड़ रूपये से ज्यादा की रकम को कहां-कहां खपाया गया इसकी भी जाचं कर रही है. जांच एजेंसी को यह पैसा रियल एस्टेट, शेल कंपनियों, नकद लेनदेन और विदेशी खातों में लगाये जाने का शक है. जांच में कुछ ऐसी संपत्तियों का भी पता चला है. जिसकी कागजों में मामूली कीमत पर दिखाई गई है. लेकिन उनकी वास्तविक कीमत करोड़ों में है.

ईडी इन संपत्तियों को पीएमएलए के तहत जब्त करने की तैयारी में है. पूर्व में की गई जांच के दौरान जमशेदपुर के बबलू जायसवाल और विक्की भालोटिया का नाम भी पहले सामने आ चुका है. जिन पर इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है. कुछ दिन पहले अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिवकुमार देवड़ा को जमशेदपुर की अदालत में भी पेश किया गया था. बताया गया कि जमशेदपुर इस घोटाले का एक बड़ा केंद्र रहा है. सुमित गुप्ता को 8 अप्रैल 2024 को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में था. बाद में गुप्ता को अदालत ने जमानत दी. जांच में पता चला कि इनका नेटवर्क जमशेदपुर के स्थानीय कारोबारियों, बबलू जायसवाल और विक्की भालोटिया से भी जुड़ा हुआ है.

The post RANCHI : फर्जी GST बिलों के माध्यम से 800 करोड़ से ज्यादा का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का आरोप appeared first on Udit Vani.

ED Raid: 14 हजार करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स लूटा, रांची-जमशेदपुर व बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह करीब 800 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनवॉइस घोटाले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की. झारखंड में रांची के तीन और जमशेदपुर के एक ठिकाने को एजेंसी ने निशाने पर लिया है. सुरक्षा की दृष्टि से इन सभी स्थानों पर CRPF की तैनाती की गई है.

14 हजार करोड़ के फर्जी बिल, 800 करोड़ का लाभ

सूत्रों के अनुसार, आरोपित कारोबारियों ने लगभग 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार कर 800 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए गए और टैक्स लाभ लेने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया.

जिन कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है, उनमें शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता और अन्य शामिल हैं. ईडी ने बंगाल में पहले भी इसी घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की थी, लेकिन झारखंड में यह पहली बार हो रहा है.

जनवरी में भी हुए थे बड़े खुलासे

इससे पहले जनवरी 2025 में GST निदेशालय ने रामगढ़ के सारूबडेड़ा और धनबाद के झरिया में 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की जांच में छापेमारी की थी. जमशेदपुर व आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी 150 करोड़ रुपये की फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ था.

सभी कंपनियों के खिलाफ जांच जारी है. हालांकि फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

(IANS)

The post ED Raid: 14 हजार करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स लूटा, रांची-जमशेदपुर व बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: करोड़ों के जीएसटी घोटाला के आरोपी कों जीएसटी विजिलेन्स की टीम ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, चल रहा है पूछताछ
उदित वाणी जमशेदपुर : करोड़ों की जीएसटी घोटाले के आरोपी शिव कुमार देवड़ा को जीएसटी की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार की है आरोपी शिव कुमार देवड़ा से गहन पूछताछ की जा रहीं है. गौरतलब हो की जीएसटी मे घोटाला करने वाले आरोपियों कों गिरफ्त मे लेने के लिए जीएसटी विजिलेन्स की टीम लगातार करवाई कर रही है, इसी क्रम मे जमशेदपुर जीएसटी की टीम ने पाया की शहर के रहने वाले शिव कुमार दर्जनों कंपनियों से जुड़े हुए थे, और फ़र्ज़ी तरीके से बिल बनाकर जीएसटी कों चुना लगाने का काम कर रहे थे, जाँच के दौरान विजिलेन्स की टीम ने अनुसन्धान के दौरान पाया की शिव कुमार द्वारा देश के कई राज्यों मे फर्जी कंपनी बनाया और 150 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की है, मामले मे शहर मे छापेमारी कों गई लेकिन शिव कुमार पकड़ मे नहीं आया जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस की मदद से विजिलेन्स टीम कोलकाता पहँची और कोलकाता पुलिस के मदद से शिव कुमार कों गिरफ्तार कर लिया,

आपको बता दें शिव कुमार से जुड़े इस मामले मे पूर्व मे भी कई लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है जिनपर 100 से अधिक कंपनी बनाकर जीएसटी घोटाला कों अंजाम दिया गया था, और इन 100 कंपनियों मे शिव कुमार 20 से अधिक कंपनियों से जुड़े हुए थे. जीएसटी विजिलेन्स की टीम ने शिव कुमार का मेडिकल जाँच करवाया जिसके बाद न्यायलय मे प्रस्तुत कर रिमांड मे लेकर पूछ ताछ कर रही है, आशंका जताई जा रहीं है की पूछ ताछ मे और भी कई खुलासे होंगे, वैसे जीएसटी के इस करवाई के उपरांत शहर के व्यवसाईयों मे हड़कंप मचा हुआ है.

The post Jamshedpur: करोड़ों के जीएसटी घोटाला के आरोपी कों जीएसटी विजिलेन्स की टीम ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, चल रहा है पूछताछ appeared first on Udit Vani.