GroundWater Archives - Udit Vani

JHARKHAND: मोहरदा जलापूर्ति योजना पर सरकार ने दिया जवाब, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा – नहीं होगी दूषित जलापूर्ति
उदित वाणी, झारखंड: झारखंड विधानसभा में मोहरदा जलापूर्ति योजना से दूषित जलापूर्ति के मुद्दे पर सरकार ने समाधान की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी है। इस विषय पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से सवाल किया था और समाधान के लिए अपने सुझाव भी दिए।

विधायक साहू ने सरकार से आग्रह किया कि जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए फिल्टर प्लांट को अधिक गहराई में स्थापित किया जाए, जिससे दूषित जल आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने जवाब देते हुए बताया कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मुख्य अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर द्वारा इसका निर्माण कराया गया है।

पीपीपी मॉडल पर संचालित है योजना

सरकार के जवाब के अनुसार, मोहरदा जलापूर्ति योजना का संचालन एवं रखरखाव टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) द्वारा पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर किया जा रहा है। जल शुद्धिकरण के लिए आवश्यक तकनीकी सुधारों को लेकर 12 मार्च 2025 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के बीच बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और समस्या के शीघ्र समाधान का निर्णय लिया गया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई संतुष्टि

विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना से स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में हो रही प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि इस निर्णय के लागू होने के बाद जल्द ही क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने पहले भी उपायुक्त के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने की मांग की थी।

कांची नदी पर नए पुल निर्माण का कार्य जारी

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर-रांची मार्ग पर कांची नदी पर बड़े पुल के निर्माण को लेकर भी सरकार से सवाल किया। इस पर सरकार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कांची नदी पर एक नया पुल बनाया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, पथ चौड़ीकरण परियोजना के तहत कांची नदी पर पहले से निर्मित पुल के बाईं ओर एक नया पुल बनाया गया है। चूंकि पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है, इसलिए यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पुल से आवागमन को स्थगित कर दिया गया है, और वर्तमान में नए पुल के माध्यम से यातायात संचालित किया जा रहा है।

नए पुल निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी

सरकार ने जानकारी दी कि क्षतिग्रस्त पुल को हटाकर एक नया पुल बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एकरारनामा संपादित कर लिया गया है। वर्तमान में मिट्टी अन्वेषण (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) का कार्य प्रगति पर है, जिसके पूरा होते ही नए पुल के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि नए पुल के निर्माण से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

The post JHARKHAND: मोहरदा जलापूर्ति योजना पर सरकार ने दिया जवाब, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा – नहीं होगी दूषित जलापूर्ति appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: ग्राउंड वाटर रिचार्ज से जुड़ी परिसंपत्तियों का ब्यौरा जुटाने का निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले में जल शक्ति अभियान की प्रगति एवं जलछाजन की योजनाओं की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा किया गया ।

बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, सोशल फॉरेस्ट्री के डीएफओ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने डीएफओ- सोशल फॉरेस्ट्री को पर्यावरणीय तथा सामाजिक व ग्रामीण विकास के उद्देश्य से वनों का रोपण, संरक्षण, प्रबंधन तथा ऊसर भूमि पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं, जरूरत है कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर बेहतर तरीके से कार्य किए जाएं । ग्राम पंचायत की सरकारी, सामान्य भूमि, बंजर भूमि और पंचायत भूमि पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाए ।

सामाजिक वानिकी से वनों का प्रबंधन और संरक्षण के साथ-साथ बंजर भूमि का वनीकरण होगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीण विकास में मदद करना है । वहीं ईंधन के लिए लकड़ी, चारा और घास का वृक्षारोपण विकसित करके पारंपरिक वन क्षेत्रों पर दबाव कम किया जा सकेगा ।

जिले में जलछाजन से जुड़ी परिसंपत्तियों का ब्यौरा जुटाने का दिया गया निर्देश :

उप विकास आयुक्त ने प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं उन्हें रिचार्ज करने पर जोर देते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य ही वर्षा जल का प्रबंधन और संरक्षण तथा प्राकृतिक स्रोतों को रिचार्ज करना है । उन्होने पिछले 2 वर्षों में जलछाजन से जुड़ी योजनाओं जैसे तालाब, डोभा, चेकडैम, ट्रेंच कम बंड, मेढ़बंदी, सोक पीट, रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग आदि परिसंपत्तियों का एक विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया । उप विकास आयुक्त ने कहा कि इन योजनाओं का बहुपयोगी उद्देश्य रहा है, गिरते भू-गर्भ जलस्तर को बचाने तथा जल को लेकर सभी ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बनें, वर्षा जल पर आश्रित नहीं रहें इसलिए जरूरी है कि हम प्राकृतिक रूप से मिल रहे जल को संग्रहित एवं उनके स्रोतों को संरक्षित करें ।

The post Jamshedpur: ग्राउंड वाटर रिचार्ज से जुड़ी परिसंपत्तियों का ब्यौरा जुटाने का निर्देश appeared first on Udit Vani.