Govindpur Archives - Udit Vani

बेकाबू रफ्तार का तांडव: घर की दीवार तोड़ी, तीन वाहन चकनाचूर
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने लापरवाही की हद पार कर दी। अनियंत्रित वाहन सीधे एक घर की चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया और वहां खड़े तीन वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11 बजे पिंकी सिंह के घर के पास हुआ। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि भारी वाहन घर के अंदर घुस चुका है और नुकसान कर चुका है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मामले का समाधान नहीं होने पर वाहन चालक और मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

The post बेकाबू रफ्तार का तांडव: घर की दीवार तोड़ी, तीन वाहन चकनाचूर appeared first on Udit Vani.

आनंदनगर सुसाइड मिस्ट्री: सवालों के घेरे में बंद हुई ज्ञान किरण की फाइल
उदित वाणी, जमशेदपुर :  गोविंदपुर के आनंदनगर में 16 मार्च को 30 वर्षीय ज्ञान किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। पुलिस ने कमरे के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया था, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

मामले में मायका पक्ष की ओर से अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कराया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि लिखित शिकायत में किसी पर भी आरोप या संदेह जाहिर नहीं किया गया। शुरुआती दौर में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मामला गरमा गया था। हालांकि, बाद में बयान बदलने से पूरे घटनाक्रम की दिशा ही बदल गई।

पुलिस ने भी लिखित शिकायत के आधार पर आगे गहराई से जांच जरूरी नहीं समझी और केस को बंद कर दिया। ऐसे में सबसे अहम सवाल—आखिर ज्ञान किरण ने यह कदम क्यों उठाया—अब भी अनुत्तरित है।

स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस को पहल करनी चाहिए थी, ताकि अगर कोई दोषी हो तो उसे सजा मिल सके। यह मामला अब भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

The post आनंदनगर सुसाइड मिस्ट्री: सवालों के घेरे में बंद हुई ज्ञान किरण की फाइल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: आत्महत्या या साजिश? कई सवालों में उलझा मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित आनंदनगर में सोमवार शाम एक 30 वर्षीय विवाहिता ज्ञान किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के बाद सामने आ रहे अलग-अलग दावों ने पूरे प्रकरण को उलझा दिया है.

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति शशिकांत चौरसिया घर पर मौजूद नहीं था. वह ट्यूशन फीस जमा करने के लिए बाहर गया हुआ था. देर शाम जब वह घर लौटा, तब बारिश हो रही थी और घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर से महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और आत्महत्या के लिए उकसाया गया.

वहीं, पति शशिकांत चौरसिया ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उसकी पत्नी का नवादा निवासी एक रिश्तेदार (भांजा) के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था.

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और सच्चाई का पता मायके पक्ष के लिखित बयान के बाद ही चल पाएगा. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: आत्महत्या या साजिश? कई सवालों में उलझा मामला appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, रंजिश में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार, नकदी, बाइक पुलिस ने किया बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम गठित कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में की गई थी. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही थी. दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद था और घटना से कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर अजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू, मृतक से निकाले गए 11 हजार 580 रुपये, मोबाइल फोन, घटना के समय पहना गया जैकेट तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई की गई, जिससे 24 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी.

The post गोविंदपुर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, रंजिश में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार, नकदी, बाइक पुलिस ने किया बरामद appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर में ठेकाकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर रोड नंबर-4 स्थित क्वार्टर नंबर-14 में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है. लाफार्ज कंपनी में ठेकाकर्मी के रूप में कार्यरत कृष्णा प्रसाद के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकद रुपये समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी बुधवार तड़के करीब चार बजे मिली, जब उनकी पत्नी तीसरे तल्ला से नीचे उतरीं और घर का ताला टूटा देखा.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात कृष्णा प्रसाद अपने भाई योगेंद्र प्रसाद और दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ दूसरे तल्ला पर एक साथ सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले तल्ला में स्थित कृष्णा प्रसाद के घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगालने के साथ ही अलमीरा का लॉकर तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये और सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना का पता तब चला जब सुबह करीब चार बजे कृष्णा प्रसाद की पत्नी नीचे उतरी. उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए. पूरे घर में अव्यवस्था देख सभी स्तब्ध रह गए. तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

पुलिस ने घर का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है. पीड़ित कृष्णा प्रसाद के बयान पर गोविंदपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं, कृष्णा के भाई योगेंद्र प्रसाद, जो टाटा मोटर्स में ठेकाकर्मी हैं, ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य एक साथ सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

The post गोविंदपुर में ठेकाकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर फायरिंग कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर इलाके में उस समय घटी थी, जब एक पार्टी के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग की गई थी. इस घटना में वीरेंद्र महतो नामक व्यक्ति के पांव में गोली लग गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल बृजेश कुमार कामत नामक व्यक्ति फरार चल रहा है. सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा गोली भी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार कामत का आपराधिक इतिहास भी रहा है. पूर्व में भी उसके खिलाफ गोविंदपुर थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी थी.

फायरिंग की इस घटना के बाद घायल वीरेंद्र महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को बड़ी सफलता बताया है.

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.

The post गोविंदपुर फायरिंग कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व जिंदा गोली बरामद appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शुक्रवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे 2550 रुपये नकद, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में छोटा गोविंदपुर शेषनगर का गौरव कुमार उर्फ अमर (26), बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का मोहम्मद इमरान (21), सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली तमुलिया का जंबुवन महतो (24) और ललन मांझी (28) शामिल हैं.

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस को कुछ दिनों से इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री बढ़ने की सूचना मिल रही थी. ऐसे में एक विशेष टीम का गठन कर निगरानी बढ़ाई गई. शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी आरोपियों को बिक्री की तैयारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई और वितरण में सक्रिय था. पुलिस को उन स्रोतों और सप्लायरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनसे आरोपी नशा मंगाते थे. पुलिस ने बताया कि इस सुराग के आधार पर अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही बड़े सरगनाओं तक पहुंचने की उम्मीद है.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नशे के धंधे में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस काले कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की पहल की सराहना की है.

The post गोविंदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : गुप्त सूचना पर जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे तीन अपराधी हथियार व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को दी. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवकों के संदिग्ध रूप से इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई और मौके पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सैय्यद अज़हर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को दबोच लिया. तलाशी में पुलिस को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चोरी किए गए सोने-चांदी के कई आभूषण और करीब तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि जब्त सामान हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ा हुआ है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सैय्यद अज़हर इमाम पहले से ही वांछित अपराधी है. उसके खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं, जबकि वर्तमान में 5 मामलों में वह फरार चल रहा था. उसके आसपास सक्रिय आपराधिक गिरोह की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए थी. उसकी गिरफ्तारी से चोरी और लूट की कई लंबित कांडों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामानों की पहचान कर पीड़ितों को सौंपने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. पुलिस इस कार्रवाई को शहर में लगातार बढ़ रहे चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रही है.

The post Jamshedpur Crime : गुप्त सूचना पर जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे तीन अपराधी हथियार व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : गोविंदपुर छिनतई कांड का खुलासा, महिला का पर्स छीनने वाला शातिर त्रिलोक गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए बिरसानगर निवासी 23 वर्षीय त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना आंगन सोसाइटी की रहने वाली वृद्ध महिला रीता दत्ता का पर्स छीनकर फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद 40,100 रुपये नकद, महिला का पर्स, मोबाइल फोन, बाइक, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बरामद किए हैं.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी बैंक से ही महिला का पीछा कर रहा था. जैसे ही वह अपना आंगन के पास पहुंचीं, त्रिलोक कुमार ने मौका पाकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया और बाइक से भाग निकला. पर्स में कुल 55 हजार रुपये थे.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने कुछ रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि बाकी रकम और पर्स को लुआबासा पुल के नीचे छुपा दिया था. पुलिस ने मौके से सभी सामान बरामद कर लिए हैं.

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या मामले में जेल जा चुका है. उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.

तेज़ी से मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा और पुलिस निगरानी को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है. पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को देने की अपील की है.

The post Jamshedpur Crime : गोविंदपुर छिनतई कांड का खुलासा, महिला का पर्स छीनने वाला शातिर त्रिलोक गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : बैंक से रुपये निकालकर लौट रहीं वृद्धा से छिनतई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपना आंगन सोसाइटी में वृद्ध महिला रीता दत्ता से हुई पर्स छिनतई के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी त्रिलोक कुमार (23) के रूप में की है. उसके पास से छिनतई में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल फोन, लेडिज पर्स, 40,100 रुपये नकद, रीता दत्ता का आधार और वोटर कार्ड बरामद किया गया है.

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी त्रिलोक ने पीड़िता का बैंक ऑफ इंडिया टेल्को शाखा से ही पीछा करना शुरू कर दिया था. जैसे ही रीता दत्ता का ऑटो अपना आंगन सोसाइटी के पीछे धीमा हुआ, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर झपट्टा मार पर्स छीन लिया और फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि पर्स में 52 हजार रुपये नकद, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, चेक बुक और मोबाइल फोन था.

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने विशेष टीम गठित की. सिटी एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में तातापाथर चौक के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद जंगल की ओर बाइक से घूम रहा था. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की सतर्कता और शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता साफ झलकती है.

The post Jamshedpur Crime : बैंक से रुपये निकालकर लौट रहीं वृद्धा से छिनतई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा appeared first on Udit Vani.