GOLDPRICE Archives - Udit Vani

Gold Price Drop: मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट
उदित वाणी, नई दिल्ली : लगातार मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और डॉलर के मजबूत होने के कारण इस हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 5.89 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़ा और यह 1,44,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मई वायदा 1.72 प्रतिशत यानी 3,990 रुपए गिरकर 2,27,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,56,436 रुपए के मुकाबले काफी कम है. वहीं 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो सोमवार के 2,48,711 रुपए के मुकाबले 16,000 रुपए से ज्यादा कम है.

विश्लेषकों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे संबंधित मिले-जुले संकेतों के कारण आने वाले हफ्ते में भी सोना-चांदी पर दबाव बना रह सकता है. पहले सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग के कारण इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब उतार-चढ़ाव से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है.

इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले और इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई से तेल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा है.

दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सख्त रुख दिखाया है, जिससे ब्याज दरें बढ़ने या ऊंची बनी रहने की संभावना है. इससे सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है.

एमसीएक्स गोल्ड अब अपने निचले सपोर्ट लेवल के करीब पहुंच रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार 1,50,000 से 1,52,000 रुपए का स्तर रेजिस्टेंस है, जबकि 1,35,000 से 1,40,000 रुपए के बीच मजबूत सपोर्ट बना हुआ है.

चांदी में भी इस हफ्ते तेज गिरावट आई है और यह 2,20,000 से 2,15,000 रुपए के डिमांड जोन के करीब पहुंच गई है. हालांकि, अगर खरीदारी बढ़ती है तो चांदी में फिर से 2,40,000 रुपए तक की रिकवरी देखने को मिल सकती है.

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए भारत के स्वर्ण भंडार में 664 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 130.68 बिलियन डॉलर हो गया. हालांकि, 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.05 अरब डॉलर घटकर 709.76 अरब डॉलर हो गया.

यह गिरावट 6 मार्च को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में हुई और भी तेज गिरावट के बाद आई है, जब भंडार 11.68 अरब डॉलर घटकर 728.49 बिलियन डॉलर से 716.81 अरब डॉलर हो गया था.

इस गिरावट का मुख्य कारण केंद्रीय बैंक द्वारा मुद्रा बाजार में किया गया हस्तक्षेप है, जहां उसने वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान संघर्ष से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के कारण रुपए पर दबाव के बीच रुपए को सहारा देने के लिए डॉलर बेचे.

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, रिपोर्टिंग सप्ताह के दौरान 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर हो गईं.

ये परिसंपत्तियां अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के उतार-चढ़ाव के प्रभाव को भी दर्शाती हैं.

(आईएएनएस)

The post Gold Price Drop: मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट appeared first on Udit Vani.

सोने में मुनाफावसूली जारी, दाम 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला
उदित वाणी, मुंबई : सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है. इससे सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे लुढ़क गई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से दोपहर 12 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 1,748 रुपए कम होकर 1,58,555 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,60,303 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोने का दाम 1,46,838 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,236 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,20,227 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,18,916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

चांदी की कीमत 8,350 रुपए कम होकर 2,59,951 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,68,301 रुपए प्रति किलो थी.

आईबीजेए की ओर से दिन दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स), पर दोपहर 12:30 बजे, सोने के 2 अप्रैल, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,632 रुपए और चांदी के 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,63,099 रुपए पर थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. सोना 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,092 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82 डॉलर प्रति औंस पर है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर जारी संघर्ष में तनाव के चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई. वहीं, ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं और मुद्रास्फीति की चिंताएं भी बढ़ रही हैं, जिसके चलते अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में वृद्धि हो रही है. इससे सोने पर दबाव बढ़ रहा है.

(आईएएनएस)

The post सोने में मुनाफावसूली जारी, दाम 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला appeared first on Udit Vani.

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 4,800 रुपए तक गिरीं
उदित वाणी, मुंबई : सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है, गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसेसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 986 रुपए कम होकर 1,58,022 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,59,008 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट सोने का दाम 1,45,651 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,44,748 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,18,517 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,19,256 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई है. चांदी का दाम 4,750 रुपए कम होकर 2,60,667 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,65,417 रुपए प्रति किलो थी.

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम कीमतें जारी की जाती हैं.

हाजिर के साथ वायदा बाजार में तेजी देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.25 प्रतिशत कम होकर 1,59,133 रुपए हो गई है. चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.45 प्रतिशत कम होकर 2,59,048 रुपए हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 86.70 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और अमेरिका एवं ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी रहना है.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत से जोखिम कम हुआ है और इससे सोने में कमजोरी देखी गई है. यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में निवेशक जोखिम से दूर रहना चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,64,000 रुपए के आसपास है.

(आईएएनएस)

The post सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 4,800 रुपए तक गिरीं appeared first on Udit Vani.

कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, तेजी के बाद फिर गिरा सोने-चांदी का भाव
उदित वाणी, मुंबई : पिछले कुछ दिनों से कमोडिटी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. वहीं गुरुवार के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना बताया गया है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना गिरकर 1,57,701 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. तो वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी गिरकर 2,58,730 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई.

हालांकि खबर लिखे जाने तक (करीब 11.51 बजे) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना करीब 0.24 प्रतिशत यानी 378 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 0.39 प्रतिशत यानी 1,015 रुपए की गिरावट के साथ 2,62,003 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.

शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स 96.83 से बढ़कर 96.94 पर पहुंच गया. अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों के कारण डॉलर में मजबूती आई. जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं अन्य देशों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे उनकी मांग कम हो सकती है.

विशेषज्ञों ने बताया कि जनवरी में अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा नौकरियां बढ़ीं और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई, जिससे संकेत मिलता है कि वहां का श्रम बाजार मजबूत है. इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेड) कुछ समय तक ब्याज दरों को अपरिवर्तित रख सकता है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पिछले 13 महीनों में नौकरी बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रही, लेकिन संशोधित आंकड़ों के अनुसार 2025 में पहले बताए गए 5,84,000 नौकरियों की जगह केवल 1,81,000 नौकरियां ही जुड़ीं.

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ईरान के मुद्दे पर कोई ‘निर्णायक’ समझौता नहीं हो पाया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि तेहरान के साथ बातचीत जारी रहेगी.

विश्लेषकों के अनुसार सोने को 1,56,000 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,60,500 रुपए के आसपास रेजिस्टेंस है. कॉमेक्स में सोना 5000 से 5150 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है. पहले यह 5500 से 5600 डॉलर के उच्च स्तर से नीचे आया था.

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि में सोने का रुझान सकारात्मक बना हुआ है और हाल की गिरावट मुनाफावसूली के कारण हो सकती है.

कॉमेक्स में चांदी 80 से 87 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रही है, जबकि इससे पहले यह 121 डॉलर से ऊपर के रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई थी. विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में चांदी की मांग बनी रहेगी, लेकिन कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

निवेशक अब शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और ब्रिटेन के जीडीपी आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि इनसे बाजार की दिशा तय हो सकती है.

(आईएएनएस)

The post कीमती धातुओं में बड़ा उतार-चढ़ाव, तेजी के बाद फिर गिरा सोने-चांदी का भाव appeared first on Udit Vani.

सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, वैश्विक तनावों के बीच लगातार बढ़ रही सुरक्षित निवेश की मांग
उदित वाणी, नई दिल्ली : बुधवार को सोने की कीमतों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली और यह एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. चांदी ने भी अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया उच्चतम स्तर छू लिया. अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार संघर्ष बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने-चांदी का रुख कर रहे हैं.

बुधवार के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर गोल्ड फरवरी वायदा 1,58,339 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं सिल्वर मार्च वायदा 3,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 11.50 बजे) एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 7,363 रुपए यानी 4.89 प्रतिशत की तेजी के साथ

1,57,928 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. जबकि, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 10,499 रुपए यानी 3.24 प्रतिशत चढ़कर 3,34,171 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया. कॉमेक्स पर अमेरिकी सोना 4,849 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतें 92.5 से 95.7 डॉलर के दायरे में बनी रहीं.

कीमतों में यह तेजी उस खबर के बाद आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिका फरवरी से यूरोप के आठ देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही जून तक इन टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है. इसके जवाब में यूरोपीय देश भी अमेरिका के खिलाफ व्यापारिक कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम और लंबी अवधि में चांदी का भविष्य काफी मजबूत दिख रहा है. सप्लाई की कमी और उद्योगों में बढ़ती मांग के कारण 2026 तक चांदी की कीमत 110 से 120 डॉलर तक जा सकती है.

एमसीएक्स पर चांदी के फ्यूचर्स में फिलहाल 3,30,000 से 3,32,000 रुपए का स्तर अहम माना जा रहा है. आने वाले महीनों में यह कीमत 3,35,000 से 3,50,000 रुपए प्रति किलो तक भी जा सकती है.

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने और वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों में घबराहट बढ़ी है. ऐसे माहौल में लोग जोखिम भरे निवेश छोड़कर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों में पैसा लगा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने, जापान के बॉन्ड बाजार में बिकवाली और रुपए की कमजोरी ने भी सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दिया है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में मजबूत मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर बनाए हुए है.

इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की खरीद, भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई से बचाव और आसान मौद्रिक नीति की उम्मीदें भी सोने और चांदी को मजबूती दे रही हैं.

(आईएएनएस)

The post सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, वैश्विक तनावों के बीच लगातार बढ़ रही सुरक्षित निवेश की मांग appeared first on Udit Vani.

डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट
उदित वाणी, मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना रहा.

अमेरिका में साप्ताहिक बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके बाद डॉलर में तेजी आई, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा.

इसके अलावा, ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई और सोने-चांदी पर दबाव बना.

सुबह के कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड फरवरी वायदा 0.26 प्रतिशत गिरकर 1,42,743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि बाद के कारोबार में थोड़ी मजबूती देखने को मिली.

वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा 0.94 प्रतिशत गिरकर 2,88,824 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग 0.29 प्रतिशत गिरकर 4,602.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि, पूरे सप्ताह में सोना अब भी करीब 2 प्रतिशत ऊपर बना हुआ है.

हाजिर चांदी की कीमत लगभग 0.8 प्रतिशत गिरकर 91.69 डॉलर प्रति औंस हो गई. इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी ने 93.57 से 93.70 डॉलर प्रति औंस का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि डॉलर इंडेक्स बढ़कर 99.49 तक पहुंच गया, जो दिसंबर की शुरुआत के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है.

बाजार के जानकारों ने बताया कि ईरान में अशांति और वेनेजुएला तथा ग्रीनलैंड से जुड़े तनाव जैसे भू-राजनीतिक जोखिम अब भी सोने और चांदी की मांग को सहारा दे रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव और अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले से पहले सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है.

ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों के आयात पर नए टैरिफ की घोषणा न करने से चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई.

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने बताया कि अमेरिका अन्य देशों के साथ बातचीत जारी रखेगा ताकि जरूरी खनिजों की आपूर्ति बनी रहे और सप्लाई चेन से जुड़े जोखिम कम किए जा सकें.

हालांकि, अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो आयात पर रोक लगाने पर विचार किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में मुनाफावसूली के कारण कीमतों में कुछ और गिरावट आ सकती है, लेकिन बाद में कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं. निवेशक अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक से मिलने वाले संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं.

वैश्विक अनिश्चितता के बीच ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ रही है. नवंबर में उत्पादक महंगाई और दिसंबर में उपभोक्ता महंगाई के आंकड़े उम्मीद से नरम रहने के कारण यह संभावना बढ़ी है कि इस साल अमेरिकी फेड द्वारा कई बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है.

(आईएएनएस)

The post डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट appeared first on Udit Vani.

अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़ों के बाद सोने और चांदी ने छुआ आसमान, बनाया नया रिकॉर्ड
उदित वाणी, मुंबई : हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को कीमती धातु (सोना और चांदी) एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं. अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़े और दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी में खरीदारी कर रहे हैं.

बुधवार के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोने ने जहां 1,43,500 रुपए प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ, वहीं चांदी भी 2,87,990 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. बीते कुछ दिन पहले भी इन कीमती धातुओं ने अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था.

हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.16 बजे के करीब) एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,059 रुपए या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. तो वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 9,942 रुपए या 3.61 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,85,129 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.

दिसंबर के लिए अमेरिकी कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के आंकड़ों में महीने-दर-महीने महंगाई 0.2 प्रतिशत और साल-दर-साल 2.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो उम्मीद से कम रहे, जिससे बाजार को भरोसा मिला कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक भविष्य में ब्याज दरें घटा सकता है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला.

विशेषज्ञों का कहना है कि कम महंगाई और अमेरिका के रोजगार से जुड़े मिले-जुले आंकड़ों को देखते हुए केंद्रीय बैंक जनवरी में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है, लेकिन साल भर में दो से तीन बार दरों में कटौती हो सकती है, जिससे सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है.

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटी विशेषज्ञ राहुल कलंत्री ने कहा कि ईरान में अशांति और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी खरीद रहे हैं. उन्होंने बताया कि महंगाई का आंकड़ा उम्मीद से कम रहने से यह संकेत मिला है कि महंगाई का दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है.

एक्सपर्ट के अनुसार, सोने को 1,39,550 से 1,37,310 रुपए के आसपास सपोर्ट मिल रहा है, जबकि ऊपर की ओर 1,44,350 से 1,46,670 रुपए पर रेजिस्टेंस है. वहीं, चांदी के लिए 2,69,810 से 2,54,170 रुपए का स्तर सपोर्ट है और 2,79,810 से 2,84,470 रुपए के बीच रेजिस्टेंस है.

बाजार के जानकारों का कहना है कि ईरान में अशांति, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड से जुड़े तनाव भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर ले जाने में मदद कर रहे हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका की सर्वोच्च अदालत के टैरिफ से जुड़े फैसले से पहले इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि मजबूत उछाल के बाद चांदी की कीमतें शॉर्ट और मीडियम-टर्म के औसत से काफी ऊपर बनी हुई हैं, जिसकी वजह सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योगों में बढ़ती मांग और बाजार में सीमित आपूर्ति है. इसी कारण चांदी में खरीदारी ज्यादा देखी जा रही है.

(आईएएनएस)

The post अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़ों के बाद सोने और चांदी ने छुआ आसमान, बनाया नया रिकॉर्ड appeared first on Udit Vani.

नए साल के पहले दिन सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी में आई गिरावट
उदित वाणी, नई दिल्ली : नए साल के पहले दिन गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला है और चांदी की कीमत में हजार रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 266 रुपए बढ़कर 1,33,461 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,22,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,22,007 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 18 कैरेट सोने का कीमत 99,896 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,096 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 1,170 रुपए कम होकर 2,29,250 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,30,420 रुपए प्रति किलो था.

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.08 प्रतिशत कम होकर 1,35,690 रुपए हो गया है. चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.03 प्रतिशत कम होकर 2,35,800 रुपए हो गया है.

नए साल के अवसर पर दुनिया के ज्यादातर बड़े बाजार बंद हैं. इस कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुई है. सोना 4,332 डॉलर प्रति औंस और चांदी 70.8 डॉलर प्रति औंस पर है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में सामान्य कारोबार शुक्रवार से होगा.

2025 में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान की कीमतों में रिकॉर्ड 65 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. चांदी ने 140 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अधिक रिटर्न की वजह वैश्विक अस्थिरता, अमेरिकी टैरिफ और कई देशों के बीच युद्ध को माना जा रहा है.

(आईएएनएस)

The post नए साल के पहले दिन सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी में आई गिरावट appeared first on Udit Vani.

साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड तेजी के बाद सिल्वर में 14,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट
उदित वाणी, मुंबई : साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन, बुधवार को कीमती धातुओं, खासकर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इससे पहले चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंची थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली की.

घरेलू वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार में चांदी 16,000 रुपए से ज्यादा गिर गई और यह 2,32,228 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी देखने को मिली. वहीं सोने की कीमतों में भी 900 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 14,124 रुपए यानी 5.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,888 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि फरवरी डिलीवरी वाला सोना 782 रुपए यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 1,35,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 2,32,228 रुपए तो सोना 1,35,618 रुपए के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया.

यह गिरावट 2025 में अधिकांश समय में हुई तेज बढ़त के बाद आई है. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के बंदरगाहों पर हमला और चीन के नौसैनिक अभ्यास जैसे अंतरराष्ट्रीय तनावों के चलते सप्ताह के शुरुआत में सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग तेजी से बढ़ी थी, जिनसे कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली थी.

विश्लेषकों के अनुसार, दिसंबर में चांदी की कीमत 24 प्रतिशत बढ़ी और पिछले एक साल में इसमें 135 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसका कारण मांग ज्यादा होना और सुरक्षित निवेश की ओर लोगों का झुकाव है.

घरेलू स्पॉट गोल्ड (तुरंत खरीदा-बेचा जाने वाला सोना) की कीमत इस साल अब तक 76 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 70 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है. यह 1979 के बाद सबसे अच्छी सालाना बढ़त मानी जा रही है.

मेहता इक्विटी लिमिटेड के कमोडिटी उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी. रूस और यूक्रेन के बीच शांति बातचीत में भी रुकावट आई, जब रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया.

इसी दौरान, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के बंदरगाहों पर हमलों और चीन के नौसैनिक अभ्यासों ने अमेरिका-ताइवान तनाव को बढ़ा दिया, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला. लेकिन बाद में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण आने के बाद कीमतों में बढ़त सीमित हो गई, क्योंकि अगले साल ब्याज दरों में ज्यादा कटौती की उम्मीद कम हो गई.

एक्सपर्ट ने बताया कि चांदी को 2,45,150 से 2,42,780 रुपए के स्तर पर सपोर्ट, तो वहीं 2,54,810 से 2,56,970 रुपए के बीच रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

इस साल सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे कई कारण रहे, जैसे केंद्रीय बैंकों द्वारा ज्यादा खरीद, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता, भू-राजनीतिक तनाव और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में मजबूत निवेश.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के बड़े बाजारों में चांदी का भंडार लगातार कम हो रहा है. शंघाई और कॉमेक्स बाजारों के बीच कीमतों का अंतर भी घट रहा है, जिससे यह साफ होता है कि चांदी की उपलब्धता सीमित होती जा रही है.

(आईएएनएस)

The post साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड तेजी के बाद सिल्वर में 14,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट appeared first on Udit Vani.

कीमती धातुओं में फिर लौटी तेजी, एक ही दिन में चांदी में 12,000 रुपए की उछाल
उदित वाणी, मुंबई : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी में फिर से शानदार तेजी दिखाई दी. इससे पहले के सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरने के बाद दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिली.

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 12,298 रुपए यानी 5.48 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,36,727 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,382 रुपए यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 1,36,324 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने 2,36,980 रुपए का तो सोने ने 1,36,403 रुपए का इंट्रा डे हाई बनाया.

वैश्विक बाजारों में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई. स्पॉट गोल्ड 4.5 प्रतिशत गिरकर 4,330.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि फरवरी डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4.6 प्रतिशत गिरकर 4,343.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

इससे पहले तेजी के दौरान सोना 4,584 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था और चांदी 82.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंची थी, लेकिन बाद में दोनों धातुएं अपनी बढ़त बनाए नहीं रख पाईं.

विशेषज्ञों के अनुसार, गिरावट की वजह ज्यादा खरीदी (लॉन्ग पोजीशन), शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (सीएमई) द्वारा मार्जिन बढ़ाना और छुट्टियों के कारण कम कारोबार होना रहा, जिससे कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव हुआ.

हालांकि, सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में सोना-चांदी की मांग अभी बनी हुई है. रूस और यूक्रेन से जुड़े तनाव और अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव के कारण निवेशक अब भी इन धातुओं में रुचि दिखा रहे हैं.

विशेषज्ञों ने बताया कि चांदी की कीमतों को कम उपलब्धता और बाजार में कम स्टॉक का सहारा मिल रहा है. सोने के पास बड़ा रिजर्व होता है, लेकिन चांदी के पास ऐसा कोई बड़ा भंडार नहीं है, जिससे इसकी कीमत जल्दी ऊपर नीचे होती है.

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने को 1,33,550 से 1,31,710 रुपए के बीच सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,36,850 से 1,38,670 रुपए के बीच रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है. वहीं चांदी के लिए सपोर्ट 2,19,150 से 2,17,780 रुपए और रेजिस्टेंस 2,26,810 से 2,28,970 रुपए के बीच है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के कई बड़े बाजारों में चांदी का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, जिससे यह साफ होता है कि बाजार में चांदी की उपलब्धता सीमित होती जा रही है.

(आईएएनएस)

The post कीमती धातुओं में फिर लौटी तेजी, एक ही दिन में चांदी में 12,000 रुपए की उछाल appeared first on Udit Vani.